Chamba: MLA Jiyalal Kapoor provided 50 pulse oximeters to Medical College Chamba
पांगी सिविल हॉस्पिटल के लिए 4लाख, भरमौर व चूड़ी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के लिए 3-3 लाख की कोरोना किट जल्द कराई जाएंगी उपलब्ध…..विधायक कपूर
भरमौर पांगी विधानसभा के विधायक जिया लाल कपूर ने आज उपायुक्त चंबा डीसी राणा के माध्यम से पंडित जवाहरलाल नेहरु राजकीय मेडिकल कॉलेज डीसीएच चंबा के लिए 50 पल्स ऑक्सीमीटर भेंट किए ।इस दौरान उन्होंने बताया कि सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र चूड़ी के लिए जल्द ही एक एंबुलेंस उपलब्ध कराई जाएगी । और एंबुलेंस रोड के निर्माण की संभावनाओं को तलाशने के भी निर्देश जारी किये । उन्होंने कहा की सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र चूड़ी के भवन के मरम्मत के लिए 5 लाख की धनराशि स्वीकृत की गई है और 15 पल्स ऑक्सीमीटर भी उपलब्ध करवाए गए हैं । उन्होंने बताया कि विधायक निधि से सिविल हॉस्पिटल किलाड़ के लिए चार लाख की, सिविल हॉस्पिटल भरमौर के लिए तीन लाख व सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र चूड़ी के लिए भी तीन लाख की चिकित्सकों एवं स्वास्थ्य व आशा कार्यकर्ताओं के लिए आवश्यक चिकित्सा सामग्री सहित कोरोना किट उपलब्ध करवाई जाएगी । सिविल हॉस्पिटल किलाड़ व सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र चूड़ी के लिए 15-15 ऑक्सीमीटर भी उन्होंने प्रदान किए । विधायक कपूर ने पंडित जवाहरलाल मेडिकल कॉलेज डीसीएच चंबा के तृतीय व चतुर्थ मंजिल में उपचाराधीन मरीजों की मनो सामाजिक तौर पर सशक्त करने व परामर्श तथा मधुर संगीत की सुविधा हेतु म्यूजिक सिस्टम भी जल्द लगाने की बात कही । विधायक कपूर ने बताया कि जनजातीय क्षेत्र पांगी प्रशासन के साथ कॉविड वैश्विक महामारी से उत्पन्न स्थिति का भी जायजा लेंगे जिसके लिए वह पांगी प्रवास पर जा रहे हैं ।
इस अवसर पर सामाजिक कार्यकर्ता सतीश शर्मा, गुरु चरण सिंह भी मौजूद रहे।
तीन दिवसीय 27वीं राज्य स्तरीय बहुतकनीकी एथलेटिक्स एवं सांस्कृतिक प्रतियोगिता वीरवार को यहां राजकीय बहुतकनीकी…
नगर एवं ग्राम नियोजन, आवास, तकनीकी शिक्षा, व्यावसायिक एवं औद्योगिक प्रशिक्षण मंत्री राजेश धर्माणी ने…
उपायुक्त गंधर्वा राठौड़ ने नगर निगम हमीरपुर के लिए प्रस्तावित बड़ी विकासात्मक परियोजनाओं से संबंधित…
जिला स्तरीय नार्को समन्वय समिति (NCORD) की बैठक अतिरिक्त जिला दण्डाधिकारी मंडी डॉ मदन कुमार…
हिमाचल दिवस पर जिला स्तरीय समारोह 15 अप्रैल, 2026 को मंडी के ऐतिहासिक सेरी मंच पर हर्षोल्लास के साथ…
उपमुख्य सचेतक केवल सिंह पठानिया ने परिवार सहित सोमवार को मैक्लोड़गंज में तिब्बती गुरू दलाई…