ऊना : 18 से 44 आयु वर्ग के लिए जिला के 16 स्थानों पर 24 मई को होगी वैक्सीनेशन

जिला के 16 विभिन्न स्थानों पर 24 मई को 18 से 44 आयु वर्ग के लोगों की कोविड वैक्सीनेशन की जाएगी। वैक्सीनेशन के लिए पंजीकरण करवाने हेतु शनिवार 22 मई को दोपहर 2:30 बजे से दोपहर 3:00 बजे के बीचस्लाॅट बुक किए जा सकते हैं। यह जानकारी देते हुए मुख्य चिकित्सा अधिकारी डाॅ रमन कुमार शर्मा ने बताया कि ऊना शहर में वैक्सीनेशन राजकीय बाल वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला व टाउन हाॅल में होगी। सीएमओ ने बताया कि स्वास्थ्य खंड बंगाणा के तहत प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र रायपुर मैदान व पीएचसी चमियाड़ी में, स्वास्थ्य खंड अंब के तहत राधा स्वामी सत्संग भवन अंब, सिविल अस्पताल चिंतपुर्णी व सीएचसी धुसाड़ा, स्वास्थ्य खंड गगरेट के तहत राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला अंबोटा, राजकीय डिग्री काॅलेज दौलतपुर चैक व राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला भंजाल, स्वास्थ्य खंड हरोली के तहत राजकीय प्राथमिक पाठशाला पालकवाह, सीएचसी भदसाली व पीएचसी कुठारबीत और स्वास्थ्य खंड बसदेहड़ा के तहत राजकीय प्राथमिक पाठशाला बसदेहड़ा, राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला संतोषगढ़ व उपस्वास्थ्य केन्द्र बसाल में कोविड वैक्सीनेशन का टीका लगाया जाएगा। सीएमओ डाॅ रमन कुमार शर्मा ने बताया कि 18 प्लस वर्ग से संबंधित लोगों को वैक्सीनेशन का लाभ लेने के लिए आॅनलाईन पंजीकरण के साथ-साथ स्लाॅट बुक करना अनिवार्य है। उन्होंने बताया कि पंजीकरण व स्लाॅट की बुकिंग ीजजचरूध्ध्ेमसतिमहपेजतंजपवदण्बवूपदण्हवअण्पद वेबसाइट पर होती है।

Neha Sharma

Share
Published by
Neha Sharma

Recent Posts

Election :न सत्ता का दुरुपयोग काम आया, न साजिशें, लोकतंत्र जीता, तानाशाही हारी: जयराम ठाकुर

इस हार से सबक ले संविधान, लोकतंत्र और जनादेश का सम्मान करना सीखें मुख्यमंत्रीचंडीगढ़ में…

3 weeks ago

मुख्यमंत्री ने केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण से की भेंट

अतिरिक्त वित्तीय सहायता का आग्रह, उधार सीमा 3 से बढ़ाकर 4 प्रतिशत करने का किया…

3 weeks ago

Shimla News:मुख्यमंत्री सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने केंद्रीय ऊर्जा मंत्री मनोहर लाल से की भेंट

हिमाचल के विद्युत क्षेत्र से जुड़े महत्वपूर्ण मुद्दों पर विस्तार से चर्चा मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र…

4 weeks ago

Shimla News: प्रदेश सरकार चिकित्सा अधिकारियों (विशेषज्ञ) को एनपीए देने पर कर रही विचारः मुख्यमंत्री

कैंसर देखभाल संस्थानों के सुदृढ़ीकरण के लिए सरकार व्यय करेगी 800 करोड़ रुपये मुख्यमंत्री ठाकुर…

4 weeks ago

Raksha Bandhan: सिर्फ राखी बांधने का पर्व नहीं, प्रेम, विश्वास और रक्षा के संकल्प की सदियों पुरानी परंपरा

जानिए क्यों मनाया जाता है रक्षाबंधन और श्रीकृष्ण-द्रौपदी से लेकर मां लक्ष्मी-राजा बलि तक की…

1 month ago