Chamba : पीठासीन , सहायक पीठासीन और मतदान अधिकारियों के लिए दूसरा चुनावी पूर्वाभ्यास आयोजित

विधानसभा क्षेत्र चंबा के तहत पीठासीन अधिकारी, सहायक पीठासीन अधिकारी और मतदान अधिकारियों की दूसरी चुनावी रिहर्सल राजकीय बहुतकनीकी संस्थान सरोल में आयोजित हुई। जिसमें 10 सेक्टर अधिकारी, 148 पीठासीन अधिकारी , 309 सहायक पीठासीन अधिकारियों सहित कुल 808 मतदान अधिकारियों ने भाग लिया। 


पूर्वाभ्यास के मास्टर ट्रेनर एवं असिस्टेंट प्रोफेसर राजकीय महाविद्यालय चंबा अविनाश ने चलचित्र के माध्यम से मॉक पोल, ईवीएम व वीवीपैट संचालन और मतदान प्रक्रिया के दौरान अपनाई जाने वाली विभिन्न गतिविधियों से भी अवगत करवाया। उन्होंने अधिकारियों द्वारा पूछे गए प्रश्नों का उचित निवारण किया ।


इसके अतिरिक्त नोडल अधिकारी अरुण सेठ द्वारा एसएमएस आधारित पोल डे मॉनिटरिंग सिस्टम की विस्तृत जानकारी दी गई।


इस दौरान निर्वाचन अधिकारी एवं एसडीएम चंबा अरुण शर्मा की निगरानी में मतदान कर्मियों ने पोस्टल बैलेट पेपर के माध्यम से अपना मतदान भी किया।
अरुण शर्मा ने अधिकारियों व कर्मचारियों को अपने दायित्व को पूरी गंभीरता से निभाने और चुनाव https://www.tatkalsamachar.com/himachal-election-congress-bjp/ आयोग के दिशा-निर्देशों का कड़ाई से पालन तय बनाने को कहा।


चुनावी कर्मियों के लिए तीसरी और अंतिम रिहर्सल 10 नवंबर को आयोजित की जाएगी, जिसके बाद वे डियूटी संबंधी मतदान केंद्रों के लिए रवाना होंगे।

Recent Posts

Kangra News:धर्मशाला में “फार्म टू फोर्क” थीम पर विशेष कार्यक्रम आयोजित*

*किसानों को उनके प्रोडक्ट के मिल सकेंगे और अधिक बेहतरीन दाम* राज्य होटल प्रबंधन संस्थान…

1 day ago

Una News: स्वच्छ सर्वेक्षण अभियान के तहत गगरेट में कार्यशाला आयोजित

स्वच्छ भारत मिशन 2.0 के अंतर्गत वर्ष 2026 में ‘हर घर पहुंचेगा अभियान’ को सफल…

1 day ago

Himachal Pradesh: मुख्यमंत्री के जवाब से संतुष्ट होकर सदन से वॉक आउट करने के बाद नेता प्रतिपक्ष की प्रतिक्रिया

राज्यपाल के अभिभाषण पर मुख्यमंत्री के जवाब से असंतुष्ट होकर भाजपा विधायक दल ने दोपहर…

1 day ago

Hamirpur News:आरसेटी में 28 महिलाओं ने ली खिलौने बनाने की ट्रेनिंग

मट्टनसिद्ध स्थित पंजाब नेशनल बैंक ग्रामीण स्वरोजगार प्रशिक्षण संस्थान (आरसेटी) हमीरपुर द्वारा महिलाओं के लिए…

2 days ago