Chamba : जिला बाल संरक्षण इकाई द्वारा एक दिवसीय बाल संरक्षण जागरूकता शिविर का किया गया आयोजन

जिला बाल संरक्षण इकाई चंबा के तत्वावधान में आज पंचायत समिति हॉल में एक दिवसीय बाल संरक्षण जागरूकता शिविर का आयोजन किया गया।


शिविर की अध्यक्षता जिला कार्यक्रम अधिकारी राकेश कुमार ने की।


शिविर में जिला कार्यक्रम अधिकारी राकेश कुमार ने प्रतिभागियों को प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना , बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ, बेटी है अनमोल, विधवा विवाह इत्यादि के बारे में उपस्थित महिलाओं को जानकारी प्रदान की तथा उन्हें इन योजनाओं का लाभ अधिक से अधिक लोगों तक पहुंचाने का आह्वान किया l


प्रशिक्षण शिविर में विधि एवं परिवीक्षा अधिकारी माला शर्मा ने प्रशिक्षुओं को बाल संरक्षण अधिनियम,गुड टच वैड टच तथा जिला चंबा में कार्यरत सखी वन स्टॉप सेंटर के कार्यों इत्यादि के बारे में विस्तृत जानकारी दी।

इसके उपरांत शिविर में बाल संरक्षण अधिकारी रिंकू शर्मा ने शिविर में आए प्रतिभागियों को मिशन वात्सल्य,#Mission Vatsalya, किशोर न्याय अधिनियम,#Juvenile Justice Act, बाल विवाह,#Child Marriage, बाल मजदूरी,#Child Labour, दत्तक ग्रहण बच्चों के अधिकारों व बच्चों में नशे के कुप्रभावों तथा ग्रामीण स्तर पर मिशन वात्सल्य के अंतर्गत बनाई जाने वाली ग्रामीण बाल सरंक्षण समिति के बारे में विस्तृत जानकारी दी l


इसके अतिरिक्त पोषण अभियान से जिला समन्वयक विकास शर्मा ने व्यक्तिगत स्वच्छता और पोषण से संबंधित चलाई जा रही जिला चंबा में योजनाओं की जानकारी दी । https://www.tatkalsamachar.com/campaign-join-hands-congress/ नवजात तथा धात्री महिलाओं को पौष्टिक आहार लेने के लिए प्रेर करने के लिए कहा l शिविर में चाइल्डलाइन समन्वयक कपिल शर्मा ने चाइल्डलाइन चंबा  द्वारा किए जा रहे कार्यों का विवरण रखा और बच्चों में बढ़ रहे नशे की प्रवृत्ति तथा  किशोरियों को समय पर परामर्श प्रदान करने का आह्वान किया।


कार्यक्रम में जिला बाल संरक्षण इकाई से बाल सरंक्षण अधिकारी अजय कुमार ,परामर्शदाता स्नेह शर्मा, सामाजिक कार्यकर्ता बबिता, निशांत, लेखाकार केशव , आउटरीच कार्यकर्ता रमन कुमार व बबली देवी आंगनवाड़ी सुपरवाइजर आंगनबाडी कार्यकर्ता व  वन स्टॉप सेंटर के कर्मचारियों सहित बड़ी संख्या में लोगों ने भाग लिया ।

backup_0dff07

Recent Posts

Hamirpur News : विधायक कमलेश ठाकुर ने एचपीकेवीएन के प्रशिक्षुओं को दी स्टाइपेंड राशि और प्रमाण पत्र

देहरा की विधायक कमलेश ठाकुर ने सोमवार को यहां सेरा के विश्राम गृह में हिमाचल…

6 days ago

Hamirpur News: हिमाचल के खिलाड़ियों को नादौन में मिलेंगी वर्ल्ड क्लास सुविधाएं

ख्यमंत्री के राजनीतिक सलाहकार सुनील शर्मा बिट्टू ने रविवार को यहां अणु में छात्राओं की…

6 days ago

Una News : शीतला माता मंदिर इसपुर में उप मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने प्रज्ज्वलित की प्रथम ज्योति

Click to teach Gmail that this conversation is important 11 अक्तूबर. उप मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री…

7 days ago

Mandi News : नेरचौक मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल में आधुनिक चिकित्सा सुविधाओं का विस्तार, मरीजों को मिल रही बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं

प्रदेश सरकार स्वास्थ्य सेवाओं के आधुनिकीकरण की दिशा में कई ठोस कदम उठा रही है।…

1 week ago

Una News: माता श्री चिंतपूर्णी महोत्सव को लेकर बैठक आयोजित, 22 से 24 नवम्बर तक होगा भव्य आयोजन

धार्मिक एवं सांस्कृतिक पर्यटन को बढ़ावा देने के उद्देश्य से आयोजित होने वाले माता श्री…

1 week ago

Hamirpur News : हमीरपुर शहर की स्वच्छता हर नागरिक की जिम्मेदारी : राकेश शर्मा

नगर निगम हमीरपुर द्वारा निरंतर चलाए जा रहे ‘स्वच्छता ही सेवा’ अभियान के अंतर्गत मंगलवार…

2 weeks ago