BJP Anurag : कांग्रेस के वोट जिहाद को जनता वोट की चोट से करेगी नेस्तनाबूद: अनुराग ठाकुर

केंद्रीय सूचना एवं प्रसारण और युवा एवं खेल मामलों के मंत्री श्री अनुराग सिंह ठाकुर ने कहा है कि कांग्रेस पार्टी के वोट जिहाद की सोच को जनता वोट की चोट से नेस्तनाबूद करेगी। 

श्री अनुराग सिंह ठाकुर ने आज हमीरपुर संसदीय क्षेत्र में प्रचार के दौरान सर्वप्रथम गगरेट और देहरा मंडल के पन्ना प्रमुख सम्मेलनों में भाग लिया और उसके पश्चात प्रागपुर, मुहीं अन्नपूर्णा मन्दिर और कुहना में जनसंपर्क अभियान चलाया।

श्री अनुराग ठाकुर ने कहा की “कांग्रेस का हाथ आज विदेशी ताकतों के साथ है। विपक्ष के लोग कभी भारत से न्यूक्लियर हथियार खत्म करने की बात करते हैं, कभी भारत के टुकड़े करने की बात करते हैं, कभी जनता की संपत्ति छीनकर अपने वोट बैंक को देने की बात करते हैं तो कभी वोट जिहाद करने की बात करते हैं। लेकिन जनता कांग्रेस के इस खेल को समझ गई है https://youtu.be/kTnXASaslJ8?si=At3Xh2vk-32mqqhH और वोट की चोट से पाकिस्तान प्रायोजित वोट जिहाद की सोच को ख़त्म कर देगी। राहुल गांधी का साथ भारत में कोई दे ना दे, पाकिस्तान जरूर दे रहा है। और ऐसा इसलिए है क्योंकि कभी कांग्रेसी राम मंदिर की जगह पुनः बाबरी मस्जिद निर्माण की बात करते हैं तो कभी उनके साथी सनातन धर्म को कुचलने की बात करते हैं। आज विपक्ष में देश विरोधी सोच रखने वाले लोग बहुतायत में हैं”

पिछले 10 वर्षों में देश ने विकास और विरासत दोनों देखे हैं। अयोध्या में 500 वर्षों के इंतजार के बाद भव्य राम मंदिर का निर्माण हो, काशी विश्वनाथ धाम हो, केदारनाथ धाम हो या महाकाल लोक हो, आज हमारे सभी धार्मिक स्थलों और तीर्थ क्षेत्रों का संपूर्ण विकास हो रहा है। करतारपुर साहब कॉरिडोर के लिए रास्ता खुल गया, हेमकुंड साहिब के लिए रोपवे बन गया, चारों धामों के लिए बड़ी-बड़ी फोरलेन और रेल पहुंच रही है। मोदी जी ने सनातन जन जागृति का जो कार्य किया है उससे आज हमारे नौजवानों में धर्म और संस्कृति के प्रति नया उत्साह आया है। आज हमारे कई तीर्थक्षेत्रों में श्रद्धालुओं की संख्या पहले के मुकाबले 5 गुना तक बढ़ गई है और वहां रोजगार स्वरोजगार के नए अवसर खुले हैं।जनता के आशीर्वाद से मैंने ऊना से हरिद्वार, खाटू श्याम, कलकत्ता, नांदेड़ साहब, वृंदावन, मथुरा, ओंकारेश्वर, ग्वालियर, आगरा और महाकाल लोक तक ट्रेनें चलवा दीं हैं”

श्री अनुराग ठाकुर ने पश्चिम बंगाल में राजनीतिक हिंसा के सवाल पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि पिछली बार के विधानसभा चुनाव में भी पश्चिम बंगाल से भयानक हिंसा की खबरें सामने आई थीं जिनमें महिलाओं के खिलाफ भी अनेकों अत्याचार हुए थे। ममता बनर्जी पश्चिम बंगाल को बैलेट से नहीं जीत पा रही हैं तो बुलेट और बम धमाकों का उपयोग कर रही हैं। https://twitter.com/Tatkal_Samachar आज ममता बनर्जी की सरकार में बंगाल का आमजन, खासकर महिलाएं बेहद असुरक्षित महसूस करती हैं। ममता दीदी शाहजहां शेख जैसे अपराधी को संरक्षण देती है और महिलाओं को अत्याचार सहना पड़ता है। यह बंगाल का दुर्भाग्य है और इसके खिलाफ जनता का गुस्सा निकलने वाला है। इन लोकसभा चुनाव में बंगाल से टीएमसी साफ हो रही है और भारतीय जनता पार्टी रिकॉर्ड सीट जीतने वाली है।

श्री अनुराग ठाकुर ने आगे कहा कि आज आम आदमी पार्टी और कांग्रेस में खुद को सबसे बड़ा भ्रष्टाचारी साबित करने की होड़ लगी है। एक ओर जहां आम आदमी पार्टी के मुख्यमंत्री, उपमुख्यमंत्री, स्वास्थ्य मंत्री और शिक्षा मंत्री सभी जेल में हैं वहीं कांग्रेस के सांसद के यहां से कभी 350 करोड़ रुपए तो कभी राज्य सरकार के मंत्री के पीएस के नौकर के यहां से 30 करोड़ से ज्यादा कैश बरामद होता है। आप सोचिए अगर मंत्री के पीएस के नौकर के यहां 30 करोड रुपए मिल रहे हैं तो मंत्री के यहां कितने मिलेंगे?

Neha Sharma

Share
Published by
Neha Sharma

Recent Posts

Dussehra 2026: जानिए भगवान श्रीराम की विजय की कथा, रावण के पतन का कारण और जीवन बदलने वाली 15 प्रेरणाएँ

केवल रावण का पुतला जलाना ही दशहरा नहीं, बल्कि अपने भीतर छिपे अहंकार, क्रोध, लोभ…

8 hours ago

Hamirpur News : विधायक कमलेश ठाकुर ने एचपीकेवीएन के प्रशिक्षुओं को दी स्टाइपेंड राशि और प्रमाण पत्र

देहरा की विधायक कमलेश ठाकुर ने सोमवार को यहां सेरा के विश्राम गृह में हिमाचल…

1 week ago

Hamirpur News: हिमाचल के खिलाड़ियों को नादौन में मिलेंगी वर्ल्ड क्लास सुविधाएं

ख्यमंत्री के राजनीतिक सलाहकार सुनील शर्मा बिट्टू ने रविवार को यहां अणु में छात्राओं की…

1 week ago

Una News : शीतला माता मंदिर इसपुर में उप मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने प्रज्ज्वलित की प्रथम ज्योति

Click to teach Gmail that this conversation is important 11 अक्तूबर. उप मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री…

1 week ago

Mandi News : नेरचौक मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल में आधुनिक चिकित्सा सुविधाओं का विस्तार, मरीजों को मिल रही बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं

प्रदेश सरकार स्वास्थ्य सेवाओं के आधुनिकीकरण की दिशा में कई ठोस कदम उठा रही है।…

1 week ago

Una News: माता श्री चिंतपूर्णी महोत्सव को लेकर बैठक आयोजित, 22 से 24 नवम्बर तक होगा भव्य आयोजन

धार्मिक एवं सांस्कृतिक पर्यटन को बढ़ावा देने के उद्देश्य से आयोजित होने वाले माता श्री…

2 weeks ago