बर्ड फ्लू वायरस को लेकर मनुष्यों में अभी तक ट्रांसमिशन की कोई रिपोर्ट नहीं-सीएमओ

बिलासपुर 7 जनवरी – मुख्य चिकित्सा अधिकारी बिलासपुर डाॅ0 प्रकाश दरोच ने बताया कि जिला में अभी तक बर्ड फ्लू का कोई भी मामला नहीं हैं। उन्होंने बताया कि मनुष्यों में इसके फैलने की सम्भावना कम रहती है, लेकिन फिर भी ऐहतियात बरतने की आवश्यकता है। उन्होंने बताया कि इस वायरस को भ्5छ1ंअपवद पदसिनमद्रं भी कहा जाता है। यह वायरस सर्दियों में ज्यादा होता है तथा यह वायरस प्रवासी पक्षियों से देशी पक्षियों में, जानवरों तथा उनसे मनुष्यों में भी फैल सकता है। उन्होंने बताया कि अभी तक संसार में 862 लोग इससे संक्रमित हुए है जिनमें से 455 यानि 60 प्रतिशत लोगों की मौत हुई है जो कि कोरोना से कहीं अधिक है। इस वर्ष अभी तक पांच राज्यों केरल, राजस्थान, हरियाणा, मध्यप्रदेश तथा हिमाचल प्रदेश के कांगडा में बर्ड फ्लू के मामले पाए गए हैं। उन्होंने बताया कि बिलासपुर जिला में भी मृत कौए पाए गए हैं जिनके सैंपल टैस्ट के लिए पशुपालन विभाग ने भेज दिए है जिनकी रिपार्ट आना बाकी है।
उन्होंने बताया कि स्वास्थ्य विभाग पूरी तरह से इससे निपटने को तैयार है सभी खंड चिकित्सा अधिकारियों को अपने-अपने क्षेत्र में इस बारे ऐहतियात बरतने के निर्देश दे दिए गए है।
उन्होंने बताया कि बर्ड फलू के लक्षणों की जानकारी सभी को होना आवश्यक है। उन्होंने बताया कि बर्ड फ्लू के लक्षण 2 से 8 दिनों तक आने लग जाते हैं जैसे गले में खराश, छिंकें आना, नाक बहना, बुखार, मांस पेशियों में दर्द, शरीर में ठंड लगना, पसीना आना, थकान होना तथा शरीर में कमजोरी आना इसके लक्षण है। गम्भीर स्थिति में इसके कारण निमोनिया, ब्रोंकाइटिस इत्यादि संक्रमण हो सकते हैं जो कि मनुष्य के लिए जान लेवा सिद्ध हो सकतें है।
उन्होंने बताया कि बर्ड फलू से बचाव के लिए संक्रमित मुर्गियों, पक्षियों व जानवरों के सम्पर्क में आने से बचें, मीट, मछली, अंडे अच्छी तरह पकाकर खाएं, साफ सफाई का विशेष ध्यान रखें, नियमित रुप से हाथ धोएं, पोल्ट्री फार्म में कार्य करते समय पी.पी.किट पहनकर कार्य करें। उन्होंने बताया कि ऐसे लक्षण आने पर पर्याप्त मात्रा में तरल पदाथों का अधिक सेवन करें व आराम करें तथा दूसरों से नजदीकी सम्पर्क न करें दूरी बनाए रखे।
उन्होंने बताया कि लक्षण पाए जाएं तो निकट के स्वास्थ्य केन्द्र में जाकर चिकित्सा अधिकारी से परामर्श/सम्पर्क करें।

Neha Sharma

Recent Posts

Dussehra 2026: जानिए भगवान श्रीराम की विजय की कथा, रावण के पतन का कारण और जीवन बदलने वाली 15 प्रेरणाएँ

केवल रावण का पुतला जलाना ही दशहरा नहीं, बल्कि अपने भीतर छिपे अहंकार, क्रोध, लोभ…

1 day ago

Hamirpur News : विधायक कमलेश ठाकुर ने एचपीकेवीएन के प्रशिक्षुओं को दी स्टाइपेंड राशि और प्रमाण पत्र

देहरा की विधायक कमलेश ठाकुर ने सोमवार को यहां सेरा के विश्राम गृह में हिमाचल…

1 week ago

Hamirpur News: हिमाचल के खिलाड़ियों को नादौन में मिलेंगी वर्ल्ड क्लास सुविधाएं

ख्यमंत्री के राजनीतिक सलाहकार सुनील शर्मा बिट्टू ने रविवार को यहां अणु में छात्राओं की…

1 week ago

Una News : शीतला माता मंदिर इसपुर में उप मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने प्रज्ज्वलित की प्रथम ज्योति

Click to teach Gmail that this conversation is important 11 अक्तूबर. उप मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री…

1 week ago

Mandi News : नेरचौक मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल में आधुनिक चिकित्सा सुविधाओं का विस्तार, मरीजों को मिल रही बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं

प्रदेश सरकार स्वास्थ्य सेवाओं के आधुनिकीकरण की दिशा में कई ठोस कदम उठा रही है।…

2 weeks ago

Una News: माता श्री चिंतपूर्णी महोत्सव को लेकर बैठक आयोजित, 22 से 24 नवम्बर तक होगा भव्य आयोजन

धार्मिक एवं सांस्कृतिक पर्यटन को बढ़ावा देने के उद्देश्य से आयोजित होने वाले माता श्री…

2 weeks ago