Bindal :मुख्यमंत्री और सरकार बिलासपुर गोलीकांड के दोषियों को बचाने में पूरी शिद्दत से के साथ लगी है

प्रदेश की कानून व्यवस्था लगातार इसलिए बिगड़ रही है क्योंकि सरकार इन गुंडो को संरक्षण देने में लगी हुई है

कॉल डिटेल्स में पूर्व विधायक के बेटे और शूटर के बीच बातचीत

शिमला, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष डॉ राजीव बिंदल ने कहा बिलासपुर गोलीकांड को हुए अनेकों दिन बीत गए हैं, भारी विरोध प्रदर्शन के बावजूद जो इस गोलीकांड के मास्टरमाइंड है उनकी गिरफ्तारी न होना दोबारा इस बात का सबूत है कि मुख्यमंत्री और सरकार इस गोलीकांड के दोषियों को बचाने में पूरी शिद्दत से के साथ लगी है।


हिमाचल प्रदेश की कानून व्यवस्था लगातार इसलिए बिगड़ रही है क्योंकि सरकार इन गुंडो को संरक्षण देने में लगी हुई है,https://tatkalsamachar.com/chief-minister-finance-commission/ चंबा हत्याकांड के बाद लगातार हत्याओं का सिलसिला हिमाचल प्रदेश में जारी है। 150 हत्याएं और 300 से अधिक बहनों के साथ शोषण के मामले सामने आए हैं और सरकार कोई कार्यवाही नहीं कर रही है, केवल मुख्य दर्शन बन बैठी है। उन्होंने कहा कि हमीरपुर की घटना शर्मसार कर देने वाली घटना है, जहां एक बहन का मुंह काला कर पूरे गांव में घुमाया जाता है पर मुख्यमंत्री के मुंह से एक शब्द नहीं निकलता है। चंबा में एक नौजवान को चाकू से वार कर हत्या कर दी जाती है, ऐसी कई अनगिनत घटनाएं जनता के समक्ष आई है।

बिंदल ने सरकार को आड़े हाथ लेते हुए कहा बिलासपुर गोलीकांड ने पूरे हिमाचल प्रदेश को दहशत में डाल दिया है, कोर्ट परिसर के बाहर धना धन फायरिंग होती है फायरिंग करने वाला व्यक्ति पूर्व विधायक बंबर ठाकुर के घर की तरफ दौड़ता है। इस केस में सारे के सारे तार पूरे विधायक के साथ जुड़ते हुए दिखाई देते हैं, अगर उनके बेटे की कॉल डिटेल देखो तो उसमें शार्प शूटर के साथ चर्चा सभी के समक्ष निकालकर आती है। कई दिन बीत जाने के https://www.youtube.com/@tatkalsamachar9077/videosबाद आरोपी गिरफ से बाहर है, यह गोली कांड बहुत बड़ा मसला है और सरकार को इसको पूरे मामले को गंभीरता से लेना पड़ेगा।

उन्होंने कहा कि यदि मुख्यमंत्री बिलासपुर गोलीकांड पर पर्दा डालने और किसी को बचाने का प्रयास करेंगे तो भाजपा प्रदेशव्यापी आंदोलन चलाएगी जिसकी पूरी जिम्मेदारी मुख्यमंत्री के कंधों के ऊपर होगी, इसका जो परिणाम होगा उसकी जिम्मेदारी कांग्रेस को वहन करनी पड़ेगी।

Neha Sharma

Share
Published by
Neha Sharma

Recent Posts

Mandi News:मंडी में हर्षोल्लास के साथ मनाया जाएगा हिमाचल दिवस समारोह

हिमाचल दिवस पर जिला स्तरीय समारोह 15 अप्रैल, 2026 को मंडी के ऐतिहासिक सेरी मंच पर हर्षोल्लास के साथ…

4 hours ago

Kangra News:उपमुख्य सचेतक केवल सिंह पठानिया ने तिब्बती गरू दलाई लामा से की भेंट

उपमुख्य सचेतक केवल सिंह पठानिया ने परिवार सहित सोमवार को मैक्लोड़गंज में तिब्बती गुरू दलाई…

4 hours ago

Kangra News:4.80 करोड़ से बनी मकरोटी-भैरों सड़क से हजारों लोगों को मिलेगा लाभ, शीघ्र मिलेगी बस सुविधा : केवल सिंह पठानिया

शाहपुर विधानसभा क्षेत्र में विकास कार्यों को नई रफ्तार देते हुए विधायक एवं उपमुख्य सचेतक…

4 hours ago

Shimla News:जीओसी-इन-सी, आरट्रेक ने राज्यपाल से की भेंट

जनरल ऑफिसर कमांडिंग-इन-चीफ (जीओसी-इन-सी), आर्मी ट्रेनिंग कमांड (आरट्रेक) लेफ्टिनेंट जनरल देवेन्द्र शर्मा ने आज लोक…

8 hours ago

Shimla News:असम में भाजपा सरकार के इरादे इस बार सफल नहीं होंगेः ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू

असम की राजधानी गुवाहाटी स्थित राजीव भवन में आयोजित प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान मुख्यमंत्री ठाकुर…

11 hours ago

Hamirpur News:एसआईआर की प्रक्रिया को गहनता के साथ समझें बीएलओ और पर्यवेक्षकनादौन में दो दिवसीय प्रशिक्षण

 विधानसभा क्षेत्र 40-नादौन की मतदाता सूचियों के विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) की विभिन्न प्रक्रियाओं से…

11 hours ago