Categories: Latest News (Slider)

बिलासपुर: उपायुक्त पंकज राय की अध्यक्षता मंे सप्ताहिक समीक्षा बैठक आयोजित .

जिला बिलासपुर में विभिन्न विभागों द्वारा चलाए जा रहे विकास कार्याें के क्रियान्वयन के लिए उचित दिशा निर्देश प्रदान करने तथा कार्यो की समीक्षा करने के लिए उपायुक्त पंकज राय की अध्यक्षता में  सप्ताहिक बैठक आयोजित की गई।


उपायुक्त ने सभी विभागों से मुख्यमंत्री सेवा संकल्प योजना की लम्बित शिकायतों को प्राथमिकता के आधार पर त्वरित निपटारा सुनिश्चित करने के निर्देश दिये उन्होंने मुख्यमंत्री द्वारा की गई सभी घोषणाओं को निर्धारित समय सीमा में पूरा करने के सम्बन्धित विभागों को निर्देश दिए।
 सडकांे के किनारे अवैध निमार्ण करने वाले पर होगी उचित कार्यवाही

Tatkal Samachar: Weekly review meeting held under the chairmanship of Deputy Commissioner Pankaj Rai.


उन्होने कहा कि भगेड़ चैक, घाघस पुल और सलापड पुल के साथ लोगों द्वारा सरकारी भूमि पर अवैध खोखेे का निर्मित किये गये थे। उन्हे माननीय उच्च न्यायलय के आदेशानुसार कार्यवाही करते हुए हटा दिया गया है। इसके अतिरिक्त एनएच के किनारे जहां भी सरकारी भूमि पर अवैध निर्माण किया जा रहा है उन सभी जगहों पर अतिक्रम हटाने की कार्यवाही की जा रही है। उन्होने कहा कि लोक निर्माण विभाग और राष्ट्रीय उच्च मार्ग प्राधिकरण  द्वारा सुनिश्चित किया जाएगा कि भविष्य में इन सडकांे और पुलो के किनारे कोई भी अवैध निमार्ण न हो। उन्होने लोगों से आग्रह किया कि जिन्होंने भी सडकों और पुलों के किनारे अवैध निर्माण किया है या तो वह खुद ही हटा दे अन्यथा उनके खिलाफ उचित कार्यवाही अमल में लाई जाएगी।


उन्होने कहा कि सडकों के किनारे वेतरतीव खोखो या भवनो के अवैध निर्माण होने की वजह से आय दिन दुर्घटनाए होती रहती है और राहगीरों को भी भारी असुविधा का सामना करना पडता है।

  उपायुक्त पंकज राय ने बताया कि बिलासपुर के जलमग्न मंदिर को स्थानांतरित कर नए स्थान पर स्थापित करने के लिए भूमि विभाग के नाम करने की प्रक्रिया लगभग अंमित चरण में पहुंच चुकी है। उन्होंने बताया कि मंदिरों को स्थानांतरित करने के तीन तरीकों की सम्भावनाएं तलाशी जा रही है ताकि उनका यथावत स्वरूप बना रहे। मंदिरों को नई जगह स्थापित करने के लिए राज्य स्तर पर एक्पर्ट ऐजेंसी का सहयोग लिया जा रहा है।


उन्होने कहा कि जिला बिलासपुर के घुमारवीं में एक डंम्पिग साइट चिन्हित कर अधिसूचित कर दिया गया है। अन्य उपमण्डल में भी ऐसी ही डंम्पिग साइट को विकसित किया जाएगा। उन्होने कहा कि भगेड़ और घुमाणी चैक के रेन सैलटर के समीप काॅमन सर्विस संैटर का निर्माण भी किया जाएगा।


बैठक में यह रहे मौजूद-
बैठक मंे अतिरिक्त उपायुक्त तोरूल रवीश, सहायक आयुक्त सिद्धार्थ आर्चाय, एसडीएम सदर सुभाष गौतम, जिला योजना अधिकरी मुक्ता ठाकुर, राजस्व अधिकरी देवीराम, अधिशाषी अभियन्ता राजेन्द्र सिंह सहित अन्य सम्बन्धित अधिकारी उपस्थित रहे। इसके अतिरिक्त वर्चुअल माध्यम से एसडीएम घुमारवीं राजीव ठाकुर, एसडीएम झण्डुता नरेश वर्मा, तहसीलदार घुमारवीं जयगोपाल सहित सभी राजस्व अधिकारी भी शामिल रहे।

Recent Posts

International Dusshera: राज्यपाल ने अंतरराष्ट्रीय कुल्लू दशहरा उत्सव का किया शुभारंभ

भगवान श्रीराम का जीवन सत्य, कर्तव्य, न्याय और धर्म के मार्ग पर चलने की देता…

16 hours ago

Dussehra 2026: जानिए भगवान श्रीराम की विजय की कथा, रावण के पतन का कारण और जीवन बदलने वाली 15 प्रेरणाएँ

केवल रावण का पुतला जलाना ही दशहरा नहीं, बल्कि अपने भीतर छिपे अहंकार, क्रोध, लोभ…

2 days ago

Hamirpur News : विधायक कमलेश ठाकुर ने एचपीकेवीएन के प्रशिक्षुओं को दी स्टाइपेंड राशि और प्रमाण पत्र

देहरा की विधायक कमलेश ठाकुर ने सोमवार को यहां सेरा के विश्राम गृह में हिमाचल…

1 week ago

Hamirpur News: हिमाचल के खिलाड़ियों को नादौन में मिलेंगी वर्ल्ड क्लास सुविधाएं

ख्यमंत्री के राजनीतिक सलाहकार सुनील शर्मा बिट्टू ने रविवार को यहां अणु में छात्राओं की…

1 week ago

Una News : शीतला माता मंदिर इसपुर में उप मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने प्रज्ज्वलित की प्रथम ज्योति

Click to teach Gmail that this conversation is important 11 अक्तूबर. उप मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री…

2 weeks ago

Mandi News : नेरचौक मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल में आधुनिक चिकित्सा सुविधाओं का विस्तार, मरीजों को मिल रही बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं

प्रदेश सरकार स्वास्थ्य सेवाओं के आधुनिकीकरण की दिशा में कई ठोस कदम उठा रही है।…

2 weeks ago