Categories: Latest News (Slider)

सोलन: अखिल भारतीय विधिक जागरूकता अभियान के तहत सोलन जिला में अभी तक लगभग 2 लाख 30 हजार लोगों को किया गया जागरूक.

अखिल भारतीय विधिक जागरूकता एवं आउटरीच अभियान के अन्तर्गत सोलन जिला में अभी तक लगभग 2 लाख 30 हजार लोगों को विभिन्न विधिक प्रावधानों एवं निःशुल्क कानूनी सहायता के विषय में जागरूक किया गया है। यह जानकारी जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के सचिव एवं अतिरिक्त मुख्य न्यायायिक दण्डाधिकारी कपिल शर्मा ने आज यहां दी।


कपिल शर्मा ने कहा कि अखिल भारतीय विधिक जागरूकता एवं आउटरीच अभियान के तहत विभिन्न ग्राम पंचायतों में डोर-टू-डोर अभियान के माध्यम से लोगों को विभिन्न कानूनां के प्रति जागरूक किया जा रहा है। इसका मुख्य उद्देश्य समाज के सभी विशेषकर कमज़ोर वर्गों तक न्याय पहुंचाना है। उन्होंने कहा कि अभियान के माध्यम से जन-जन विशेष रूप से ग्रामीण, जनजातीय एवं दुर्गम क्षेत्रों के निवासियों को जानकारी के माध्यम से विधिक सेवा संस्थानों की कार्यप्रणाली से अवगत करवाया जा रहा है तथा निःशुल्क विधिक सेवाएं उपलब्ध करवाई जा रही हैं।

Tatkal Samachar: Under the All India Legal Awareness Campaign, about 2 lakh 30 thousand people have been made aware so far in Solan district.


उन्होंने कहा कि अभियान को आंगनबाड़ी एवं आशा कार्यकर्ताओं, स्वयंसेवी संस्थाओं, युवक मण्डलों तथा महिला मण्डलों के सहयोग से सफल बनाया जा रहा है। उन्हांने कहा कि जिला विधिक सेवा प्राधिकरण द्वारा जिला के विभिन्न रूटों पर चल रही निजी तथा सरकारी बसों में एक मुहिम के माध्यम से विधिक जागरूकता से सम्बन्धित 8000 पैम्फलेट वितरित किए गए।


कपिल शर्मा ने कहा कि जिला विधिक सेवा प्राधिकरण सोलन के यू-ट्यूब चैनल DLSA Solan के माध्यम से सोशल मीडिया पर लोगों को विधिक अधिकारों की जानकारी प्रदान की जा रही है। उन्होंने कहा कि सोलन के पांचों विकास खण्डों सोलन, कण्डाघाट, धर्मपुर, नालागढ़ तथा कुनिहार की सभी 240 ग्राम पंचायतों में इस चैनल पर विधिक जागरूकता से सम्बन्धित वीडियो अपलोड कर साझा किए गए हैं।

Tatkal Samachar: Under the All India Legal Awareness Campaign, about 2 lakh 30 thousand people have been made aware so far in Solan district.


उन्होंने कहा कि विश्व विद्यार्थी दिवस पर राजकीय उच्च पाठशाला सनावर में डिजिटल माध्यम से जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। कसौली न्यायालय के न्यायाधीश द्वारा बच्चों को कानूनी अधिकारों की जानकारी प्रदान की गई। जिला के विभिन्न निजी विश्वविद्यालयों में भी विधिक जागरूकता अभियान के अन्तर्गत कार्यक्रम आयोजित किए गए।


उन्होंने कहा कि जिला विधिक सेवा प्राधिकरण 02 अक्तूबर से 14 नवम्बर, 2021 तक आयोजित किए जा रहे आउटरीच अभियान के तहत सोलन जिला के सभी 2383 गांवों तक पहुंचकर लोगां को विधिक रूप से जागरूक बनाएगा।

Neha Sharma

Recent Posts

Election :न सत्ता का दुरुपयोग काम आया, न साजिशें, लोकतंत्र जीता, तानाशाही हारी: जयराम ठाकुर

इस हार से सबक ले संविधान, लोकतंत्र और जनादेश का सम्मान करना सीखें मुख्यमंत्रीचंडीगढ़ में…

3 weeks ago

मुख्यमंत्री ने केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण से की भेंट

अतिरिक्त वित्तीय सहायता का आग्रह, उधार सीमा 3 से बढ़ाकर 4 प्रतिशत करने का किया…

3 weeks ago

Shimla News:मुख्यमंत्री सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने केंद्रीय ऊर्जा मंत्री मनोहर लाल से की भेंट

हिमाचल के विद्युत क्षेत्र से जुड़े महत्वपूर्ण मुद्दों पर विस्तार से चर्चा मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र…

4 weeks ago

Shimla News: प्रदेश सरकार चिकित्सा अधिकारियों (विशेषज्ञ) को एनपीए देने पर कर रही विचारः मुख्यमंत्री

कैंसर देखभाल संस्थानों के सुदृढ़ीकरण के लिए सरकार व्यय करेगी 800 करोड़ रुपये मुख्यमंत्री ठाकुर…

4 weeks ago

Raksha Bandhan: सिर्फ राखी बांधने का पर्व नहीं, प्रेम, विश्वास और रक्षा के संकल्प की सदियों पुरानी परंपरा

जानिए क्यों मनाया जाता है रक्षाबंधन और श्रीकृष्ण-द्रौपदी से लेकर मां लक्ष्मी-राजा बलि तक की…

1 month ago