Disability camp will be organized on March 4 in the regional hospital
बिलासपुर 2 मार्च – मुख्य चिकित्सा अधिकारी बिलासपुर डाॅ0 प्रवीण कुमार ने बताया कि 4 मार्च को क्षेत्रीय अस्पताल में अद्वितीय दिव्यांगता पहचान पत्र ¼Unique Disability ID Card½ हेतू दिव्यांगता शिविर लगाया जाएगा।
उन्होंने बताया कि दिव्यांगजन के अधिकार विधेयक 2016 के तहत दिव्यांगता के प्रकारों को 7 से बढ़ाकर 21 कर दिया गया है जिसमें अंधापन, कम दृष्टि, कुष्ठ रोग, बहरापन, लोकोमोटर दिव्यांगता, बौनापन, बौद्धिक दिव्यांगता, मानसिक बीमारी, आॅथ्टज्म स्पेक्ट्रम विकार, सेरेब्रल पाल्सी, मस्कुलर डिस्टाॅफी, जीर्ण तंत्रिका संबंधी स्थितियां, विशिष्ट सीखने की अक्षमता, मल्टीपल स्केलेरोसिस, भाषण व भाषा दिव्यांगता, थैलेसीमिया, हीमोफिलिया, सिकल सेल रोग, बहरापन सहित कई दिव्यांगता, एसिड अटैक पीडित, पार्किंसंस रोग शामिल है।
उन्होंने बताया कि सभी दिव्यांगजनों के प्रमाण पत्र हेतु कर (www.swavlambancard.gov.in ) वैवसाइट पर जाकर आॅन लाइन आवेदन कर पंजीकरण अवश्य करवाएं और विशेष शिविरों में तथा हर महीने के प्रथम व तीसरे शुक्रवार को मुख्य चिकित्सा अधिकारी के कार्यालय में आकर अपना अद्वितीय दिव्यांगता पहचान पत्र बनाकर सरकार की ओर से मिलने वाली सुविधाओें का लाभ उठाएं।
उन्होंने बताया कि दिव्यांगता प्रमाण पत्र बनाने के लिए राशन कार्ड/वोटर कार्ड/आधार कार्ड तथा दिव्यांग व्यक्ति के 4 फोटो आवश्यक है।
हिमाचल दिवस पर जिला स्तरीय समारोह 15 अप्रैल, 2026 को मंडी के ऐतिहासिक सेरी मंच पर हर्षोल्लास के साथ…
उपमुख्य सचेतक केवल सिंह पठानिया ने परिवार सहित सोमवार को मैक्लोड़गंज में तिब्बती गुरू दलाई…
शाहपुर विधानसभा क्षेत्र में विकास कार्यों को नई रफ्तार देते हुए विधायक एवं उपमुख्य सचेतक…
जनरल ऑफिसर कमांडिंग-इन-चीफ (जीओसी-इन-सी), आर्मी ट्रेनिंग कमांड (आरट्रेक) लेफ्टिनेंट जनरल देवेन्द्र शर्मा ने आज लोक…
असम की राजधानी गुवाहाटी स्थित राजीव भवन में आयोजित प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान मुख्यमंत्री ठाकुर…
विधानसभा क्षेत्र 40-नादौन की मतदाता सूचियों के विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) की विभिन्न प्रक्रियाओं से…