Bilaspur News : सहकारी समितियों के कामकाज में पारदर्शिता लाने और  वित्तीय अनियमितताओं को रोकने का होगा प्रयास, मंत्री राजेश धर्मानी ने तडोन पंचायत में सब डिपो का किया उदघाटन

प्रदेश सरकार के टीसीपी, आवास एवं तकनीकी शिक्षा, व्यावसायिक एवं औद्योगिक प्रशिक्षण तकनीकी शिक्षा,  मंत्री राजेश धर्माणी ने बुधवार को तडोन पंचायत में शिव शक्ति कृषि सेवा सहकारी समिति द्वारा चलाई जाने वाली सब डिपो का उद्घाटन  कर लोगों को संबोधित करते हुए कहा कि प्रदेश सरकार का प्रयास है कि सभी को घर द्वार पर ही सभी मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध करवाई जाए।
इस अवसर पर उन्होंने कहां की सहकारी सभाओं के कारण देश और प्रदेश में बहुत विकास कि नई गाथा लिखी गई है। उन्होंने कहा कि सरकार का प्रयास है कि सभी सहकारी समितियां के कामकाज में पारदर्शिता लाई जाए और  वित्तीय अनियमितताओं को रोकने पर बल दिया जाएगा।

इस अवसर पर उन्होंने कहा कि घुमारवीं विधानसभा क्षेत्र में
 विकास की कोई कमी नहीं आने दी जाएगी। विकास की भाग्य रेखा कहीं जाने वाली सड़कों का झाल विधानसभा क्षेत्र में फैलाया जा रहा है और कई सड़कों को अपग्रेड किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि घुमारवीं विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत प्रधानमंत्री ग्रामीण सड़क योजना-3 के तहत तरघेल से लदरौर तक 9 किलोमीटर सड़क पर 6.41 करोड़ रूपये व्यय किए जा रहे हैं जिसका कार्य प्रगति पर है।https://tatkalsamachar.com/kinnaur-news-buddhist-culture/ उन्होंने कहा कि तड़ौन बरोटा सड़क पर 2.28 करोड़ रूपये की राशि व्यय की जा रही है जिसका कार्य भी प्रगति पर है। उन्होंने बताया कि हरितल्यांगर से बलहड़ा सड़क में टाईल लगाने तथा टायरिंग करने पर 66.88 लाख रूपये की राशि व्यय की जा चुकी है। उन्होंने कहा कि 22 लाख रूपये की लागत से सुसनाल बलहड़ा भगुनड़ा सड़क व  लिंक रोड़ से रोपड़ी तक की सड़क पर सीमेंट कंकरीट के कार्य  को  लोक निर्माण विभाग द्वारा पूरा कर लिया गया है।

उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह के नेतृत्व प्रदेश में व्यवस्था परिवर्तन पर कार्य किया जा रहा है हिमाचल प्रदेश की आर्थिक व्यवस्था को सुधारने और हिमाचल को आत्मनिर्भर बनाने का प्रयास किया जा रहा है जिसके अंतर्गत कई कड़े फैसले भी लिए जा रहे हैं। https://www.youtube.com/watch?v=9uQQJPXgSSM&t=33sउन्होंने बताया कि हाल ही में प्रदेश सरकार ने साधन संपन्न लोगों की बिजली सब्सिडी को बंद किया है। ताकि बिजली के सब्सिडी का लाभ केवल जरूरतमंद लोगों को मिले।

इस अवसर पर उन्होंने महिला मंडल की मांग पर महिला मंडल भवन के लिए फर्नीचर, हाई स्कूल भवन में बोरवेल के माध्यम से पानी उपलब्ध करवाना और स्थानीय युवाओं के लिए बैडमिंटन ग्राउंड बनाने की मांग को जल्द पूरा करने किया जाएगा।
इस अवसर पर एआरसीएस भास्कर कालिया, डीएफएससी
विजेंद्र पठानिया, पंचायत प्रधान मनोज धीमान, सभा प्रधान रमेश चंद कमल राव सभा उप प्रधान हरबंस लाल सहित स्थानीय लोग उपस्थित रहे।

Neha Sharma

Share
Published by
Neha Sharma

Recent Posts

Himachal News: 80वां स्वतंत्रता दिवस: स्वतंत्रता के गौरव से विकसित भारत के संकल्प तक

विजय कुमार सूद जी ने दी समस्त देशवासियों को 15 अगस्त 2026 की हार्दिक बधाई…

5 days ago

Shimla News: मुख्यमंत्री ने एचपीयू के शोधार्थियों और नादौन के विद्यार्थियों के साथ संवाद किया

मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने आज यहां अपने आधिकारिक आवास ‘ओक ओवर’ में नादौन…

2 weeks ago

BJP: सुक्खू का गवर्नेंस मॉडल केवल ‘तालाबंदी’ पर आधारित : जयराम ठाकुर

शिमला ग्रामीण में आयोजित नवनिर्वाचित जनप्रतिनिधियों के कार्यक्रम में बोले पूर्व मुख्यमंत्री एवं नेता प्रतिपक्ष,…

2 weeks ago

Himachal News: लोक निर्माण मंत्री ने केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी से भेंट की

लोक निर्माण एवं शहरी विकास मंत्री विक्रमादित्य सिंह ने आज नई दिल्ली में केंद्रीय सड़क…

2 weeks ago

Shimla News: राज्य सरकार ने मेडिकल कॉलेजों में 259 सहायक स्टाफ नर्सों की भर्ती की

राज्य सरकार ने प्रदेश में स्वास्थ्य सेवाओं को और अधिक सुदृढ़ बनाने की दिशा में…

2 weeks ago

Himachal University: प्रदेश के विश्वविद्यालय में फीस बढ़ने से छात्र और अभिभावक परेशान, वापस ले सरकार :

शिमला से जारी बयान में पूर्व मुख्यमंत्री एवं नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने कहा कि…

2 weeks ago