Bharat

Bilaspur News:कहलूर लोकोत्सव-2026 का हुआ भव्य आगाज़, सांस्कृतिक प्रस्तुतियों ने बांधा समां

राज्य स्तरीय नलवाड़ी मेला-2026 के अवसर पर आज तीन दिवसीय कहलूर लोकोत्सव शुरू हुआ। उपायुक्त के सहायक आयुक्त बिलासपुर राज कुमार ने कहलूर लोकोत्सव का शुभारम्भ किया। इस तीन दिवसीय कहलूर लोकोत्सव के दौरान जिला की विविध संस्कृति के रंग देखने को मिलेंगे, जिसमें लोक संगीत, लोक नृत्य, लोक गाथाएं इत्यादि शामिल है।
इस अवसर पर बोलते हुए सहायक आयुक्त राज कुमार ने कहा कि इस प्रकार के आयोजन हमारी समृद्ध सांस्कृतिक धरोहर को संरक्षित करने तथा नई पीढ़ी तक पहुंचाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। उन्होंने कहा कि कहलूर लोकोत्सव का मुख्य उद्देश्य स्थानीय लोक संस्कृति, परंपराओं एवं कला को प्रोत्साहित करना तथा उभरते कलाकारों को मंच प्रदान करना है। इस प्रकार के आयोजन से न केवल कलाकारों को पहचान मिलती है, बल्कि उन्हें अपनी कला को आगे बढ़ाने की प्रेरणा भी मिलती है।
लोकोत्सव के प्रथम दिन विभिन्न महिला मंडलों एवं स्थानीय सांस्कृतिक दलों ने अपनी आकर्षक प्रस्तुतियों से दर्शकों का मन मोह लिया। कार्यक्रम की शुरुआत गणेश वंदना से हुई, जिसके पश्चात गिद्दा, लोक-गीत, संस्कार गीत, लोक-नृत्य, गुगा गाथा तथा एकल गीत की मनमोहक प्रस्तुतियां मंचित की गईं। कलाकारों ने पारंपरिक वाद्य यंत्रों की मधुर ध्वनि के साथ हिमाचली लोक संस्कृति की जीवंत झलक प्रस्तुत की, जिससे पूरा वातावरण सांस्कृतिक रंग में रंग गया।
इस अवसर पर कहलूर लोकोत्सव आयोजन समिति की संयोजक एवं जिला भाषा अधिकारी नीलम चन्देल ने बताया कि इस आयोजन में जिला एवं आसपास के क्षेत्रों से आए लगभग 47 महिला मंडल, स्वयं-सहायता समूह, व्यक्तिगत कलाकार एवं विभिन्न सांस्कृतिक संस्थाएं भाग ले रहीं है।

Vivek Sood

Recent Posts

Mandi News:नशे के खिलाफ सख्ती जारी, शिक्षण संस्थानों के आसपास विशेष निगरानी के निर्देश

जिला स्तरीय नार्को समन्वय समिति (NCORD) की बैठक अतिरिक्त जिला दण्डाधिकारी मंडी डॉ मदन कुमार…

16 hours ago

Mandi News:मंडी में हर्षोल्लास के साथ मनाया जाएगा हिमाचल दिवस समारोह

हिमाचल दिवस पर जिला स्तरीय समारोह 15 अप्रैल, 2026 को मंडी के ऐतिहासिक सेरी मंच पर हर्षोल्लास के साथ…

1 day ago

Kangra News:उपमुख्य सचेतक केवल सिंह पठानिया ने तिब्बती गरू दलाई लामा से की भेंट

उपमुख्य सचेतक केवल सिंह पठानिया ने परिवार सहित सोमवार को मैक्लोड़गंज में तिब्बती गुरू दलाई…

1 day ago

Kangra News:4.80 करोड़ से बनी मकरोटी-भैरों सड़क से हजारों लोगों को मिलेगा लाभ, शीघ्र मिलेगी बस सुविधा : केवल सिंह पठानिया

शाहपुर विधानसभा क्षेत्र में विकास कार्यों को नई रफ्तार देते हुए विधायक एवं उपमुख्य सचेतक…

1 day ago

Shimla News:जीओसी-इन-सी, आरट्रेक ने राज्यपाल से की भेंट

जनरल ऑफिसर कमांडिंग-इन-चीफ (जीओसी-इन-सी), आर्मी ट्रेनिंग कमांड (आरट्रेक) लेफ्टिनेंट जनरल देवेन्द्र शर्मा ने आज लोक…

2 days ago

Shimla News:असम में भाजपा सरकार के इरादे इस बार सफल नहीं होंगेः ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू

असम की राजधानी गुवाहाटी स्थित राजीव भवन में आयोजित प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान मुख्यमंत्री ठाकुर…

2 days ago