Bilaspur News :- बिलासपुर में प्रधानमंत्री आदर्श ग्राम योजना की प्रगति समीक्षा,

प्रधानमंत्री आदर्श ग्राम योजना (PMAGY) के तहत बिलासपुर जिले में चयनित 25 पंचायतों की प्रगति की समीक्षा के लिए आज जिला मुख्यालय के बचत भवन में जिला स्तरीय अभिसरण समिति की बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता उपायुक्त बिलासपुर राहुल कुमार ने की, जिसमें चयनित पंचायतों के प्रधानों सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे।

उपायुक्त राहुल कुमार ने बताया कि इस योजना का उद्देश्य चयनित ग्राम पंचायतों में बुनियादी ढांचे के विकास के साथ-साथ सामाजिक-आर्थिक संकेतकों में सुधार लाना है। इसके लिए 10 प्रमुख क्षेत्रों—पेयजल एवं स्वच्छता, शिक्षा, स्वास्थ्य एवं पोषण, सामाजिक सुरक्षा, ग्रामीण सड़कें एवं आवास, विद्युत एवं स्वच्छ ईंधन, कृषि प्रणाली, वित्तीय समावेशन, डिजिटलीकरण, और जीवन-यापन एवं कौशल विकास—से संबंधित 50 निगरानी योग्य संकेतकों पर कार्य किया जा रहा है।उन्होंने जानकारी दी कि योजना के तहत अब तक लगभग 5 करोड़ रुपये की राशि विभिन्न पंचायतों को जारी की जा चुकी है,जिसका उपयोग विभिन्न विभागों की योजनाओं के समेकनhttps://tatkalsamachar.com/adarsh-gram-yojana/ (कन्वर्जेंस) के माध्यम से किया जा रहा है। जिले की 25 में से 24 पंचायतों को आदर्श ग्राम घोषित किया जा चुका है, और शेष एक पंचायत बल्हसीणा को भी शीघ्र ही यह दर्जा प्रदान किया जाएगा।

उपायुक्त ने सभी अधिकारियों को निर्देश दिए कि चयनित पंचायतों में चल रहे कार्यों को प्राथमिकता के आधार पर सितंबर 2025 तक पूर्ण किया जाए, ताकि योजना के लक्ष्य समयबद्ध तरीके से प्राप्त हो सकें। इसके अतिरिक्त, खंड विकास अधिकारियों को अपने-अपने क्षेत्रों से पांच-पांच अतिरिक्त पंचायतों का चयन कर उन्हें भी इस योजना के तहत विकसित करने के निर्देश दिए गए।

योजना के तहत शामिल पंचायतों में बिनौला, बल्ह बलवाणा, भोली, निचली भटेड़, दयोली, नौणी, हरनोडा, कोठीपुरा, ओयल, बकरोआ, हम्बोट, कोठी, पनोह, पट्टा, तीयूं खास, बाला, बल्हसीणा, बेहना जट्टा, डुडियां, पपलोआ, कोसरियां, झंडूत्ता, और ग्वालथाई शामिल हैं।बैठक में अतिरिक्त उपायुक्त ओम कांत ठाकुर सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे।

Vivek Sood

Recent Posts

Una News: ऊना ज़िला में जनगणना 2027 के लिए तैयारियां शुरू

भारत सरकार द्वारा प्रस्तावित जनगणना 2027 के सफल संचालन को सुनिश्चित बनाने के लिए जिला…

14 hours ago

Hamirpur News: आरसेटी के प्रशिक्षण कार्यक्रमों का उठाएं लाभ

 पंजाब नेशनल बैंक ग्रामीण स्वरोजगार प्रशिक्षण संस्थान (आरसेटी) में सोमवार को मोमबत्ती बनाने का प्रशिक्षण…

15 hours ago

Una News: उपमुख्यमंत्री ने 15.25 करोड़ से बनने वाली समनाल–पूबोवाल सड़क मार्ग का किया शिलान्यास, उद्योग मंत्री हर्षवर्धन भी रहे मौजूद

उप मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने आज (सोमवार) को हरोली विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत समनाल से…

15 hours ago

Himachal News: सुक्खू सरकार की 3 साल की बजट घोषणाएं अधूरी, कहां गया बजट का पैसा : जयराम ठाकुर

पूर्व मुख्यमंत्री एवं नेता प्रतिपक्ष का आरोप, सुख की सरकार चुनावी भाषण और बजट घोषणाओं…

16 hours ago

Himachal Pradesh News:न्यायिक व्यवस्था को अस्पतालों की तर्ज पर करना होगा काम: जस्टिस श्री सूर्यकांत

भारत के मुख्य न्यायाधीश जस्टिस श्री सूर्यकांत ने मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू की उपस्थिति…

1 day ago

Himachal News:फीचर -हिमाचल में हरित ऊर्जा को नई गति

हिमालय की गोद में बसा हिमाचल प्रदेश देश के प्रमुख जलविद्युत उत्पादक राज्यों में से…

1 day ago