Blog

Bilaspur News: प्रदेश सरकार गुणवत्ता शिक्षा, स्वास्थ्य सुविधाओं और कृषि आधारित स्वरोजगार को दे रही बढ़ावा |

प्रदेश सरकार में नगर नियोजन, आवास, तकनीकी शिक्षा, व्यावसायिक एवं औद्योगिक प्रशिक्षण मंत्री राजेश धर्माणी ने आज ग्राम पंचायत करलोटी में कहा कि मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंद्र सिंह सुक्खू के नेतृत्व में प्रदेश सरकार का प्रमुख ध्येय आमजन का कल्याण एवं जन समस्याओं का समाधान है। पिछले अढ़ाई वर्षों के कार्यकाल में सरकार ने अनेक कल्याणकारी योजनाएं शुरू की हैं, ताकि समाज की अंतिम पंक्ति में बैठे व्यक्ति तक सरकारी योजनाओं का लाभ पहुँच सके।

धर्माणी ने बताया कि हिमाचल प्रदेश गुणवत्ता शिक्षा के क्षेत्र में पहले देश में 21वें स्थान पर था, लेकिन सरकार के अथक प्रयासों से अब यह तीसरे स्थान पर पहुँच गया है। उन्होंने कहा कि सरकार बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध करवाने के लिए प्रत्येक विधानसभा क्षेत्र में आदर्श स्वास्थ्य संस्थान स्थापित कर रही है। इन संस्थानों में छह विशेषज्ञ डॉक्टरों की नियुक्ति की जाएगी। https://tatkalsamachar.com/hamirpur-news-small-loans/प्रदेश में हाल ही में 200 डॉक्टरों की नियुक्तियां की गई है और 200 पदों को भरने की प्रक्रिया जारी है।

तकनीकी शिक्षा मंत्री ने कहा कि प्रदेश में अब तक कृषि और बागवानी से संबंधित उच्च स्तर के ही पाठ्यक्रम उपलब्ध थे, लेकिन समय की जरूरत को देखते हुए प्रदेश सरकार ने आईटीआई स्तर पर भी कृषि, बागवानी और पशुपालन से जुड़े पाठ्यक्रम शुरू किए हैं। इससे युवा पीढ़ी को आधुनिक खेती-बाड़ी और पशुपालन तकनीकों से जोड़ने के साथ-साथ विदेशों में रोजगार प्राप्त करने में भी मदद मिलेगी।

उन्होंने युवाओं का आह्वान करते हुए कहा कि वे खेती-बाड़ी और पशुपालन से जुड़कर आत्मनिर्भर बनें। प्रदेश सरकार ने प्राकृतिक खेती को बढ़ावा देने के लिए किसानों द्वारा तैयार उत्पादों का समर्थन मूल्य भी तय किया है। प्राकृतिक तौर पर तैयार गेहूं का समर्थन मूल्य 60 रुपये प्रति किलोग्राम, मक्की का 40 रुपये तथा कच्ची हल्दी का 90 रुपये प्रति किलोग्राम निर्धारित किया गया है। सरकार का उद्देश्य युवाओं एवं शिक्षित बेरोजगारों को कृषि आधारित अर्थव्यवस्था से जोड़ते हुए स्वरोजगार की दिशा में आगे ले जाना है।

धर्माणी ने बताया कि विधायक निधि से 5 लाख रुपये की लागत से लिंक रोड करलोटी से सुनाली, लिंक रोड जनेह के लिए 2 लाख रुपये, लिंक गालियां के लिए 2 लाख रुपये, लिंक रोड खदरी के लिए 2.5 लाख रुपये, लिंक रोड मांडल के लिए 5 लाख रुपये तथा लिंक रोड खरसाई के लिए 2.5 लाख रुपये व्यय किए गए, जिनसे इन सड़कों का निर्माण पूरा किया गया है। इसके अतिरिक्त लिंक रोड माकरु के लिए 12 लाख रुपये तथा करलोटी से सुनाली सड़क के लिए 5 लाख रुपये अतिरिक्त जारी किए गए हैं।

उन्होंने कहा कि पिछले वर्षों में घुमारवीं विधानसभा क्षेत्र में 140 नए ट्रांसफार्मर लगाए गए हैं और 200 ट्रांसफार्मरों का सुधार किया गया है। इसके अलावा बम्ब में 33 केवी का ट्रांसफार्मर लगाने का टेंडर जारी हो चुका है तथा घुमारवीं में 33 केवी ट्रांसफार्मर की स्वीकृति भी मिल चुकी है।

Vivek Sood

Recent Posts

Mandi News:नशे के खिलाफ सख्ती जारी, शिक्षण संस्थानों के आसपास विशेष निगरानी के निर्देश

जिला स्तरीय नार्को समन्वय समिति (NCORD) की बैठक अतिरिक्त जिला दण्डाधिकारी मंडी डॉ मदन कुमार…

2 hours ago

Mandi News:मंडी में हर्षोल्लास के साथ मनाया जाएगा हिमाचल दिवस समारोह

हिमाचल दिवस पर जिला स्तरीय समारोह 15 अप्रैल, 2026 को मंडी के ऐतिहासिक सेरी मंच पर हर्षोल्लास के साथ…

19 hours ago

Kangra News:उपमुख्य सचेतक केवल सिंह पठानिया ने तिब्बती गरू दलाई लामा से की भेंट

उपमुख्य सचेतक केवल सिंह पठानिया ने परिवार सहित सोमवार को मैक्लोड़गंज में तिब्बती गुरू दलाई…

19 hours ago

Kangra News:4.80 करोड़ से बनी मकरोटी-भैरों सड़क से हजारों लोगों को मिलेगा लाभ, शीघ्र मिलेगी बस सुविधा : केवल सिंह पठानिया

शाहपुर विधानसभा क्षेत्र में विकास कार्यों को नई रफ्तार देते हुए विधायक एवं उपमुख्य सचेतक…

19 hours ago

Shimla News:जीओसी-इन-सी, आरट्रेक ने राज्यपाल से की भेंट

जनरल ऑफिसर कमांडिंग-इन-चीफ (जीओसी-इन-सी), आर्मी ट्रेनिंग कमांड (आरट्रेक) लेफ्टिनेंट जनरल देवेन्द्र शर्मा ने आज लोक…

23 hours ago

Shimla News:असम में भाजपा सरकार के इरादे इस बार सफल नहीं होंगेः ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू

असम की राजधानी गुवाहाटी स्थित राजीव भवन में आयोजित प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान मुख्यमंत्री ठाकुर…

1 day ago