Blog

Hamirpur News: छोटे-छोटे ऋणों के आवंटन में उदारता दिखाएं बैंक अधिकारी

जिला स्तरीय समीक्षा समिति एवं बैंक सलाहकार समिति की बैठक वीरवार को यहां हमीर भवन में उपायुक्त अमरजीत सिंह की अध्यक्षता मंे आयोजित की गई। इस बैठक में 30 जून को समाप्त हुई चालू वित्त वर्ष की पहली तिमाही की उपलब्धियों की समीक्षा की गई।


 इस अवसर पर उपायुक्त ने कहा कि वित्त वर्ष 2025-26 की वार्षिक ऋण योजना में जिला में 2282.16 करोड़ रुपये के ऋण आवंटन का लक्ष्य तय किया गया है और पहली तिमाही में 26.77 प्रतिशत का लक्ष्य हासिल करते हुए कुल 610.93 करोड़ रुपये ऋण जारी किए जा चुके हैं। इस दौरान जिला में सभी बैंकों की जमा राशि 16059.1 करोड़ रुपये और ऋण राशि 3861.75 करोड़ रुपये रही। यानि जिला का ऋण-जमा अनुपात 24.05 प्रतिशत रहा। उन्होंने कहा कि जिला के ऋण-जमा अनुपात में अभी भी काफी सुधार की आवश्यकता है।


 उपायुक्त ने सभी बैंक अधिकारियों से कहा कि वे आम लोगों, विशेषकर छोटे कारोबारियों और कृषि एवं इससे संबंधित क्षेत्रों को ऋण आवंटन में उदारता दिखाएं। इससे जिला के ऋण-जमा अनुपात में सुधार होगा और बैंकों का कारोबार एवं आम लोगों का वित्तीय समावेशन भी बढ़ेगा। जिला हमीरपुर में कृषि, पशुपालन, एमएसएमई, स्वयं सहायता समूह और अन्य प्राथमिकता वाले क्षेत्रों में ऋण आवंटन के साथ-साथ सोलर प्लांट, शिक्षा ऋण और हाउस लोन में भी इसकी काफी अच्छी संभावनाएं हैं। उन्हांेने कहा कि आम लोगों को ऋण योजनाओं, सामाजिक सुरक्षा योजनाओं और डिजिटल बैंकिंग के प्रति जागरुक करने के लिए सभी बैंक फील्ड में अधिक से अधिक कार्यक्रम आयोजित करें।


 उपायुक्त ने कहा कि जिला में किसान सम्मान निधि के लाभार्थियों की संख्या 58,568 है। इनमें से 45,457 को किसान क्रेडिट कार्ड दिए गए हैं। उन्होंने कहा कि सभी बैंक छूटे किसानों को प्राथमिकता के आधार पर केसीसी प्रदान करें, ताकि वे आसानी https://tatkalsamachar.com/himachal-news-state-disaster/से ऋण ले सकें। एनआरएलएम, एनयूएलएम और स्वनिधि के पात्र लोगों एवं स्वयं सहायता समूहों तथा आरसेटी के प्रशिक्षणार्थियों के ऋण के मामलों में भी विलंब न करें।


  बैठक में पीएमईजीपी, एससीएसटी निगम और कई अन्य योजनाओं की समीक्षा भी की गई। मुख्य अग्रणी जिला प्रबंधक धर्मेंद्र स्याल और भारतीय रिजर्व बैंक के एलडीओ आशीष सांगड़ा ने विभिन्न योजनाओं और रिजर्व बैंक के दिशा-निर्देशों का विस्तृत ब्यौरा प्रस्तुत किया। आरसेटी के राज्य निदेशक रमेश चंद डढवाल, आरसेटी हमीरपुर के निदेशक अजय कतना और नाबार्ड के डीडीएम नरेश कुमार ने भी अपने-अपने संस्थानों से संबंधित योजनाओं एवं उपलब्धियों का ब्यौरा रखा। सभी अधिकारियों ने स्वच्छता की शपथ भी ली।

Vivek Sood

Recent Posts

Himachal News: 80वां स्वतंत्रता दिवस: स्वतंत्रता के गौरव से विकसित भारत के संकल्प तक

विजय कुमार सूद जी ने दी समस्त देशवासियों को 15 अगस्त 2026 की हार्दिक बधाई…

4 days ago

Shimla News: मुख्यमंत्री ने एचपीयू के शोधार्थियों और नादौन के विद्यार्थियों के साथ संवाद किया

मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने आज यहां अपने आधिकारिक आवास ‘ओक ओवर’ में नादौन…

1 week ago

BJP: सुक्खू का गवर्नेंस मॉडल केवल ‘तालाबंदी’ पर आधारित : जयराम ठाकुर

शिमला ग्रामीण में आयोजित नवनिर्वाचित जनप्रतिनिधियों के कार्यक्रम में बोले पूर्व मुख्यमंत्री एवं नेता प्रतिपक्ष,…

1 week ago

Himachal News: लोक निर्माण मंत्री ने केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी से भेंट की

लोक निर्माण एवं शहरी विकास मंत्री विक्रमादित्य सिंह ने आज नई दिल्ली में केंद्रीय सड़क…

2 weeks ago

Shimla News: राज्य सरकार ने मेडिकल कॉलेजों में 259 सहायक स्टाफ नर्सों की भर्ती की

राज्य सरकार ने प्रदेश में स्वास्थ्य सेवाओं को और अधिक सुदृढ़ बनाने की दिशा में…

2 weeks ago

Himachal University: प्रदेश के विश्वविद्यालय में फीस बढ़ने से छात्र और अभिभावक परेशान, वापस ले सरकार :

शिमला से जारी बयान में पूर्व मुख्यमंत्री एवं नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने कहा कि…

2 weeks ago