Training given to polling parties for elections in Ghumarwin Legislative Assembly
-जिला बिलासपुर के अन्तर्गत घुमारवीं विधानसभा क्षेत्र में पोलिंग पार्टियों को सहज व निष्पक्ष मतदान करवाने के लिए प्रशिक्षण दिया गया। इस अवसर पर रिटर्निग अधिकारी एवं उपमण्डलाधिकारी घुमारवीं राजीव ठाकुर ने बताया कि घुमारवीं में 111 पोलिंग बूथों पर 111 पोलिंग पार्टियों द्वारा मतदान करवाया जाएगा, जिसके तहत घुमारवीं शहर में दो पोलिंग बूथों पर महिला अधिकारियों वं कर्मचारियों द्वारा मतदान करवाया जाएगा । https://www.tatkalsamachar.com/shimla-hp-bhajpa/ इस प्रशिक्षण शिविर में पीठासीन अधिकारी, सहायक पीठासीन अधिकारी, मतदान अधिकारी शामिल रहे।
उन्होंने पोलिंग पार्टियों को इलेक्शन कॉमिशन की सभी नियमों का पालन करने का आग्रह किया । इस अवसर पर मॉक पोल, ईवीएम एवं वीवीपैट संचालन के साथ-साथ मतदान प्रक्रिया के दौरान अपनाई जाने वाली विभिन्न गतिविधियों की जानकारी शामिल रही। पोलिंग पार्टियों द्वारा चुनाव के दिन 12 नवंबर को सुबह चुनाव प्रक्रिया शुरू होने से एक घंटा पहले मॉक पोल करवाएंगे। इस दौरान सभी पार्टियों के कार्यकर्ता मौजूद रहेंगे।
इस अवसर पर चुनावी डियूटी में लगे अधिकारियों तथा कर्मचारियों द्वारा मतदान भी किया ।
पूर्व मुख्यमंत्री एवं नेता प्रतिपक्ष बोले, दो सालों में प्रमुख विभागों के बजट में हुई…
ज्यपाल कविन्द्र गुप्ता से आज लोक भवन में हिमाचल प्रदेश की यात्रा पर ओडिशा से…
कांगड़ा जिले के कांग्रेस विधायकों के एक प्रतिनिधिमंडल ने आज कृषि मंत्री चौधरी चंद्र कुमार…
उपमुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने रविवार को हरोली विधानसभा क्षेत्र के अपने एक दिवसीय प्रवास के…
प्रदेश विधानसभा में मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू द्वारा पेश किए गए चौथे पर पूर्व मुख्यमंत्री…
राज्यपाल कविन्द्र गुप्ता ने आज नागपुर स्थित महर्षि व्यास सभागार में आयोजित भारतीय युवा संसद…