Categories: Blog

बिलासपुर जिला में गणतंत्र दिवस हर्षोल्लास के साथ मनाया जाएगा- रोहित जम्वाल

बिलासपुर 8 जनवरी – जिला स्तरीय गणतंत्र दिवस (26 जनवरी 2021) समारोह के आयोजन के लिए उपायुक्त रोहित जम्वाल की अध्यक्षता में बैठक का आयोजन किया गया। बैठक में गणतंत्र दिवस के जिला स्तरीय कार्यक्रम में किए जाने वाले आवश्यक प्रबंधों के लिए सम्बन्धित विभागों के अधिकारियों के साथ आवश्यक चर्चा की गई। उपायुक्त ने बताया कि गणतंत्र दिवस समारोह के अवसर पर कोविड-19 से सम्बन्धित सरकार द्वारा दिए गए दिशा-निर्देशों की अनुपालना सुनिश्चित की जाएगी तथा सरकार द्वारा दिए गए दिशा निर्देशों के आधार पर समारोह आयोजित किया जाएगा।
उन्होंने बताया कि जिला स्तरीय गणतंत्र दिवस समारोह रावमापा बाल (छात्र) में आयोजित किया जाएगा। उन्होंने बताया कि पूर्व की भांति मुख्यातिथि शहीद स्मारण चंगर में माल्यार्पण करेंगे। इस अवसर पर भव्य मार्चपास्ट में पुलिस विभाग, होम गार्ड, एनसीसी, नेवल विंग की टुकड़ियां मार्चपास्ट करेंगी। उन्होंने कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए सम्बन्धित विभागों को समारोह से सम्बन्धित समस्त तैयारियां पूर्ण करने के निर्देश दिए।
इस अवसर पर अतिरिक्त उपायुक्त तोरूल रवीश, एएसपी अमित, एसडीएम रामेश्वर, सहायक आयुक्त सिद्धार्थ आचार्य, डीआरओ देवी राम, जिला के अतिरिक्त सम्बन्धित विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे।  

Recent Posts

Hamirpur News:खेलों से बच्चों में विकसित होते हैं कई गुण : कुलदीप सिंह पठानिया

 तीन दिवसीय 27वीं राज्य स्तरीय बहुतकनीकी एथलेटिक्स एवं सांस्कृतिक प्रतियोगिता वीरवार को यहां राजकीय बहुतकनीकी…

2 days ago

Hamirpur News:बहुतकनीकी कॉलेजों में भरे जाएंगे शिक्षकों के 60 पद

नगर एवं ग्राम नियोजन, आवास, तकनीकी शिक्षा, व्यावसायिक एवं औद्योगिक प्रशिक्षण मंत्री राजेश धर्माणी ने…

3 days ago

Hamirpur News:उपायुक्त ने की नगर निगम हमीरपुर के लिए प्रस्तावित प्रोजेक्टों की समीक्षा

उपायुक्त गंधर्वा राठौड़ ने नगर निगम हमीरपुर के लिए प्रस्तावित बड़ी विकासात्मक परियोजनाओं से संबंधित…

3 days ago

Mandi News:नशे के खिलाफ सख्ती जारी, शिक्षण संस्थानों के आसपास विशेष निगरानी के निर्देश

जिला स्तरीय नार्को समन्वय समिति (NCORD) की बैठक अतिरिक्त जिला दण्डाधिकारी मंडी डॉ मदन कुमार…

4 days ago

Mandi News:मंडी में हर्षोल्लास के साथ मनाया जाएगा हिमाचल दिवस समारोह

हिमाचल दिवस पर जिला स्तरीय समारोह 15 अप्रैल, 2026 को मंडी के ऐतिहासिक सेरी मंच पर हर्षोल्लास के साथ…

5 days ago

Kangra News:उपमुख्य सचेतक केवल सिंह पठानिया ने तिब्बती गरू दलाई लामा से की भेंट

उपमुख्य सचेतक केवल सिंह पठानिया ने परिवार सहित सोमवार को मैक्लोड़गंज में तिब्बती गुरू दलाई…

5 days ago