????????????????????????????????????
पूर्वाभ्यास का डीसी राघव शर्मा ने क्षेत्रीय अस्पताल ऊना तथा नंदा अस्पताल में किया निरीक्षणऊना (8 जनवरी)- कोरोना वैक्सीन का ड्राई रन आज जिला स्तर पर तीन स्थानों पर आयोजित किया गया। क्षेत्रीय अस्पताल ऊना, नंदा अस्पताल व राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला (बाल) ऊना में वैक्सीन लगाने का पूर्वाभ्यास किया गया है। उपायुक्त ऊना राघव शर्मा ने क्षेत्रीय अस्पताल व नंदा अस्पताल जाकर ड्राई रन का निरीक्षण किया। पूर्वाभ्यास के संबंध में राघव शर्मा ने बताया कि पहले चरण में लगभग 5400 फ्रंटलाइन वर्कर्स को कोविड वैक्सीन लगाए जाएंगे। इसी की तैयारियों पर आज ड्राई रन का आयोजन किया गया है
कोविड वैक्सीन लगाने का कार्य पोर्टल के माध्यम से होगा। लाभार्थी को एसएमएस भेजा जाएगा और जिसे एसएमएस आएगा, केवल उसी व्यक्ति को टीका लगाया जाएगा। केंद्र पर सबसे पहले व्यक्ति की फोटो आईडी की जांच की जाएगी और उसे सैनिटाइज करने के उपरांत बाईं बाजू पर कोविड वैक्सीन दी जाएगी। टीका लगने के बाद व्यक्ति को 30 मिनट के लिए निगरानी में रखा जाएगा तथा उसके बाद ही उसे घर जाने की अनुमति दी जाएगी। जिलाधीश ने बताया कि इसी माह कोविड वैक्सीन के आने की उम्मीद है तथा उसके बाद वैक्सीनेशन शुरू की जाएगी। जिला ऊना में 40 स्थानों पर कोविड वैक्सीन लगाए जाएंगे और प्रत्येक स्थल पर 100-100 लाभार्थियों को कोरोना के इंजेक्शन लगाए जाएंगे। उन्होंने कहा कि स्वास्थ्य विभाग ने टीके लगाने की पूरी तैयारी कर ली है और इसके लिए लगभग 1200 अधिकारियों व कर्मचारियों को प्रथम चरण का प्रशिक्षण दिया जा चुका है।
भगवान श्रीराम का जीवन सत्य, कर्तव्य, न्याय और धर्म के मार्ग पर चलने की देता…
केवल रावण का पुतला जलाना ही दशहरा नहीं, बल्कि अपने भीतर छिपे अहंकार, क्रोध, लोभ…
देहरा की विधायक कमलेश ठाकुर ने सोमवार को यहां सेरा के विश्राम गृह में हिमाचल…
ख्यमंत्री के राजनीतिक सलाहकार सुनील शर्मा बिट्टू ने रविवार को यहां अणु में छात्राओं की…
Click to teach Gmail that this conversation is important 11 अक्तूबर. उप मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री…
प्रदेश सरकार स्वास्थ्य सेवाओं के आधुनिकीकरण की दिशा में कई ठोस कदम उठा रही है।…