Categories: Latest News (Slider)

चंबा: भरमौर और पांगी में स्वीप कार्यक्रम के तहत मतदाताओं को किया जा रहा जागरूक- जिला निर्वाचन अधिकारी.

जिला निर्वाचन अधिकारी एवं उपायुक्त चंबा डीसी राणा ने बताया कि जिला प्रशासन  द्वारा मतदाताओं को मतदान के प्रति प्रोत्साहित करने के लिए  सुव्यवस्थित मतदाता शिक्षा निर्वाचक भागीदारी जागरूकता कार्यक्रम” स्वीप” के तहत मंडी संसदीय निर्वाचन क्षेत्र के अंतर्गत विधानसभा निर्वाचन खंड भरमौर तथा पांगी क्षेत्र में मतदाता जागरूकता गतिविधियां आयोजित की जा रही हैं।    


सहायक निर्वाचन अधिकारी एवं एसडीएम पांगी रजनीश शर्मा ने जानकारी देते हुए बताया कि स्वीप कार्यक्रम के अंतर्गत आज उपमंडल पांगी मुख्यालय किलाड के राजकीय महाविद्यालय में विद्यार्थियों को मतदान के प्रति जागरूक किया।

इस दौरान उन्होंने विद्यार्थियों को एक जागरूक मतदाता बनने के लिए प्रेरित करते हुए कहा कि वे सभी उपमंडल पांगी के अलग- अलग हिस्सों से आते है तथा वे खुद के साथ अपने आस पास के लोगो को भी मतदान के प्रति जागरूक करें और 30 अक्टूबर को होने वाले मतदान में बढ़ चढ़ कर हिस्सा ले।

Tatkal Samachar: Under the sweep program in Bharmour and Pangi voters are being made aware- District Election Officer.

उन्होंने यह भी कहा कि मतदान हमारे लोकतान्त्रिक देश का एक बहुत जरूरी हिस्सा है और यह हमारा दायित्व बनता है कि हम अपनी सहभागिता सुनिश्चित करें और मतदान में अपना योगदान दे।

Tatkal Samachar: Under the sweep program in Bharmour and Pangi voters are being made aware- District Election Officer.


कार्यक्रम के अंतर्गत भाषण और स्लोगन राइटिंग प्रतियोगिता का भी आयोजन किया गया जिसमें विद्यार्थियों ने मतदान के महत्त्व के प्रति अपने विचार रखे।इसके अतिरिक्त राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय सेचूनाला में भी विद्यार्थियों द्वारा मतदान जागरूकता  रैली का भी आयोजन किया गया।


इसी तरह ही  स्वीप कार्यक्रम के तहत उपमंडल भरमौर की ग्राम पंचायत खणी में  भी ग्रामीणों को मतदान जागरूकता के साथ ईवीएम व वीवीपैट के माध्यम से मतदान करने और उसका सत्यापन करने के बारे में विस्तार पूर्वक जानकारी दी ।

Recent Posts

Hamirpur News:खेलों से बच्चों में विकसित होते हैं कई गुण : कुलदीप सिंह पठानिया

 तीन दिवसीय 27वीं राज्य स्तरीय बहुतकनीकी एथलेटिक्स एवं सांस्कृतिक प्रतियोगिता वीरवार को यहां राजकीय बहुतकनीकी…

1 day ago

Hamirpur News:बहुतकनीकी कॉलेजों में भरे जाएंगे शिक्षकों के 60 पद

नगर एवं ग्राम नियोजन, आवास, तकनीकी शिक्षा, व्यावसायिक एवं औद्योगिक प्रशिक्षण मंत्री राजेश धर्माणी ने…

2 days ago

Hamirpur News:उपायुक्त ने की नगर निगम हमीरपुर के लिए प्रस्तावित प्रोजेक्टों की समीक्षा

उपायुक्त गंधर्वा राठौड़ ने नगर निगम हमीरपुर के लिए प्रस्तावित बड़ी विकासात्मक परियोजनाओं से संबंधित…

3 days ago

Mandi News:नशे के खिलाफ सख्ती जारी, शिक्षण संस्थानों के आसपास विशेष निगरानी के निर्देश

जिला स्तरीय नार्को समन्वय समिति (NCORD) की बैठक अतिरिक्त जिला दण्डाधिकारी मंडी डॉ मदन कुमार…

3 days ago

Mandi News:मंडी में हर्षोल्लास के साथ मनाया जाएगा हिमाचल दिवस समारोह

हिमाचल दिवस पर जिला स्तरीय समारोह 15 अप्रैल, 2026 को मंडी के ऐतिहासिक सेरी मंच पर हर्षोल्लास के साथ…

4 days ago

Kangra News:उपमुख्य सचेतक केवल सिंह पठानिया ने तिब्बती गरू दलाई लामा से की भेंट

उपमुख्य सचेतक केवल सिंह पठानिया ने परिवार सहित सोमवार को मैक्लोड़गंज में तिब्बती गुरू दलाई…

4 days ago