Bilaspur: Multi-storey parking of 1200 vehicles will be built in 30 AIIMS- Pankaj Rai.
उपायुक्त बिलासपुर पंकज राय की अध्यक्षता में एम्स अधिकारियों के साथ एम्स निर्माण कार्यों की समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में एम्स में निर्माणाधीन भवनों के निर्माण, बिजली, पानी, माईनिंग आदि विषयों पर चर्चा की गई।
उपायुक्त ने कहा कि एम्स में 170 करोड रुपए की लागत से बहुमंजिला पार्किंग का निर्माण किया जाएगा। सात मंजिला इस पार्किंग में 600 – 600 की क्षमता के दो ब्लॉक का निर्माण किया जाएगा जिससे एम्स में आने वाले मरीजों के साथ-साथ उनके तीमारदारो को भी पार्किंग की सुविधा प्राप्त होगी । इसके अतिरिक्त एम्स परिसर में लोगों को ठहरने की सुविधा प्रदान करने के लिए एक सराय का भी निर्माण किया जाएगा।
उपायुक्त ने कहा कि एम्स के प्रवेश तथा निकासी द्वार के समीप वाहनों के प्रवेश व निकासी की सुविधा के लिए दो चैक विकसित किए जाएंगे ताकि उच्च मार्ग पर भी यातायात की व्यवस्था बनी रहे।
उन्होंने एम्स प्रबंधन द्वारा आउटसोर्स के माध्यम से 70 प्रतिशत हिमाचल के लोगों को रोजगार प्रदान करने के निर्देश दिए। बैठक में एम्स कर्मचारियों के बच्चों के लिए स्कूल की व्यवस्था पर भी चर्चा की गई। जिसके लिए एम्स प्रबन्धन को तीन विकल्प पर विचार करने को कहा गया।
उन्होंने एम्स अधिकारियों व स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों को निर्माण कार्य में लगे मजदूरों व एम्स कर्मचारियों के टीकाकरण शतप्रतिशत पूरा करने के निर्देश दिए। उन्होंने जिला अस्पताल में एम्स के रेडियोलाॅजिस्ट की सेवाएं पूरे सप्ताह प्रदान करने के भी निर्देश दिए। उन्होंने एम्स प्रबंधन को काॅपोरेट सामाजिक दायित्व में अपना सहयोग देने का भी आग्रह किया।
बैठक में उपायुक्त ने एम्स अधिकारियों को निर्देश दिये कि एम्स निर्माण के कार्यों को शीघ्र पुरा करे ताकि एम्स में ओपीडी को शीघ्र आरम्भ किया जा सके। आरम्भ में एम्स द्वारा परामर्श सेवाएं, नैदानिक सेवाएं, जनरल मेडिसन तथा माइनर ओटी आदि सेवाएं आरम्भ की जाएगी। उन्होंने जल शक्ति विभाग के अधिकारियों को निर्देश दिए कि एम्स की मांग अनुसार नवम्बर तक पानी की व्यवस्था को पूर्ण करें। उन्होंने विद्युत विभाग के अधिकारियों को जनवरी, 2022 से पूर्व एम्स के लिए 33 के.वी. के कार्यों को पूर्ण करने के निर्देश दिए तथा 132/33 केवी के कार्यो मे तेजी लाने को कहा।
बैठक में अधिशाषी अभियन्ता जल शक्ति विभाग राकेश कुमार बैद्य विद्युत बोर्ड अधीक्षक अभियंता पंकज शर्मा, डीपीओ बिलासपुर अश्वनी भूषण राय, चिकित्सा अधीक्षक डा0 सतीस शर्मा, चिकित्सा अधीक्षक एम्स बिलासपुर डा0 दिनेश कुमार शर्मा, एडमिन अधिकारी एम्स हंसराज ठाकुर, श्रम अधिकारी भावना शर्मा, अधिशाषी अभियन्ता, प्रदूषण नियन्त्रण बोर्ड अतुल परमार ने भाग लिया।
केवल रावण का पुतला जलाना ही दशहरा नहीं, बल्कि अपने भीतर छिपे अहंकार, क्रोध, लोभ…
देहरा की विधायक कमलेश ठाकुर ने सोमवार को यहां सेरा के विश्राम गृह में हिमाचल…
ख्यमंत्री के राजनीतिक सलाहकार सुनील शर्मा बिट्टू ने रविवार को यहां अणु में छात्राओं की…
Click to teach Gmail that this conversation is important 11 अक्तूबर. उप मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री…
प्रदेश सरकार स्वास्थ्य सेवाओं के आधुनिकीकरण की दिशा में कई ठोस कदम उठा रही है।…
धार्मिक एवं सांस्कृतिक पर्यटन को बढ़ावा देने के उद्देश्य से आयोजित होने वाले माता श्री…