राज्य में भारत बंद का आह्वान पूर्णत असफल रहाः मुख्यमंत्री

मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर ने सभी विपक्षी दलों द्वारा समर्थित कुछ किसान नेताओं के भारत बंद के आह्वान को पूरी तरह से असफल बताया है। उन्होंने कहा कि भारत बंद का राज्य में कोई भी असर नहीं हुआ। शिमला में कांग्रेस और सीपीएम नेताओं द्वारा सड़क अवरूद्ध करने की कुछ घटनाओं को छोड़कर राज्य में यातायात पूरी तरह से सुचारू व सामान्य रहा।
मुख्यमंत्री ने कहा कि विपक्ष के नेता राज्य में आम जनता का समर्थन हासिल करने में बुरी तरह से असफल रहे, क्योंकि राज्य के लोग यह जानते हैं कि केंद्र सरकार द्वारा बनाये गये कृषि कानून किसानों के हित में हैं। उन्होंने कहा कि नरेन्द्र मोदी सरकार वर्ष 2022 तक किसानों की आय दोगुना करने के लिए प्रतिबद्ध है और उन्हें आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में विभिन्न किसान हितैषी निर्णय ले रही है।
जय राम ठाकुर ने कहा कि विपक्षी पार्टियां राजनीतिक रूप से सक्रिय रहने के लिए ही इस मुद्दे को उछालने का प्रयास कर रही हैं। उन्हांेने कहा कि यही राजनीतिक पार्टियां जो अब इस अधिनियम का विरोध कर रही हैं, उन्होंने मनमोहन सिंह के नेतृत्व में यूपीए सरकार के कार्यकाल में इस बिल को पूर्ण समर्थन दिया था।
मुख्यमंत्री ने आशा व्यक्त की कि यह मामला बातचीत के माध्यम से शीघ्र ही सुलझा लिया जाएगा, क्यांेकि देश के किसानों को प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी पर पूर्ण विश्वास है।

backup_0dff07

Share
Published by
backup_0dff07

Recent Posts

Election :न सत्ता का दुरुपयोग काम आया, न साजिशें, लोकतंत्र जीता, तानाशाही हारी: जयराम ठाकुर

इस हार से सबक ले संविधान, लोकतंत्र और जनादेश का सम्मान करना सीखें मुख्यमंत्रीचंडीगढ़ में…

3 weeks ago

मुख्यमंत्री ने केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण से की भेंट

अतिरिक्त वित्तीय सहायता का आग्रह, उधार सीमा 3 से बढ़ाकर 4 प्रतिशत करने का किया…

3 weeks ago

Shimla News:मुख्यमंत्री सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने केंद्रीय ऊर्जा मंत्री मनोहर लाल से की भेंट

हिमाचल के विद्युत क्षेत्र से जुड़े महत्वपूर्ण मुद्दों पर विस्तार से चर्चा मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र…

3 weeks ago

Shimla News: प्रदेश सरकार चिकित्सा अधिकारियों (विशेषज्ञ) को एनपीए देने पर कर रही विचारः मुख्यमंत्री

कैंसर देखभाल संस्थानों के सुदृढ़ीकरण के लिए सरकार व्यय करेगी 800 करोड़ रुपये मुख्यमंत्री ठाकुर…

4 weeks ago

Raksha Bandhan: सिर्फ राखी बांधने का पर्व नहीं, प्रेम, विश्वास और रक्षा के संकल्प की सदियों पुरानी परंपरा

जानिए क्यों मनाया जाता है रक्षाबंधन और श्रीकृष्ण-द्रौपदी से लेकर मां लक्ष्मी-राजा बलि तक की…

1 month ago