Categories: INTERNATIONAL NEWS

कई देशों के लिए खतरा बन गईं ये बीमारियां.

पूरी दुनिया कोरोना वायरस के कहर से जूझ रही है. वहीं कुछ देशों को कोरोना के साथ-साथ और भी कई वायरस का सामना करना पड़ रहा है जो वहां स्थानीय स्तर पर फैल रही हैं. यह सब चीजें मिलकर उस देश के हेल्थ सिस्टम पर चौतरफा दबाव डाल रही हैं. आइए जानते हैं कि इस समय किन-किन देशों को कोरोना के साथ-साथ अन्य संक्रामक बीमारियों से भी लड़ना पड़ रहा है.

लैटिन अमेरिका- अमेरिका के इस क्षेत्र में हालात और भी खराब हैं. यहां 2019 में डेंगू के अब तक के सबसे ज्यादा मामले आए थे, जो 2020 में और बढ़ते जा रहे हैं. अर्जेंटीना में कोरोना वायरस से ज्यादा डेंगू के मामले दर्ज किए जा रहे हैं. वहीं विशेषज्ञ इस बात को लेकर चिंतित हैं कि डेंगू की मार झेल रहा ब्राजील भी अब कोरोना वायरस का अगला एपिसेंटर बनने की तरफ है.

कांगो गणराज्य- मध्य अफ्रीका में स्थित कांगो गणराज्य में इबोला का प्रकोप शुरू हो गया है. यहां इबोला के मामले 2018 से आने शुरू हुए थे. विश्व स्वास्थ्य संगठन के अनुसार इस साल अप्रैल से यहां एक बार फिर इबोला के मामले तेजी से बढ़े हैं. रिपोर्ट के अनुसार अब तक यहां 3500 से भी ज्यादा इबोला के कंफर्म केस आ चुके हैं.

इंडोनेशिया- इंडोनेशिया में इस समय कोरोना के साथ डेंगू का भी कहर जारी है. इस साल इंडोनेशिया में सिर्फ डेंगू से करीब 40,000 लोग संक्रमित हो चुके हैं. डेंगू का ये मामला पिछले साल के मुकाबले 16 फीसदी ज्यादा है. यहां अस्पतालों में Covid-19 के मरीजों को ज्यादा प्राथमिकता दी जा रही है जिसकी वजह से डेंगू के कई गंभीर मरीजों को नजरअंदाज कर दिया जा रहा है.

इथियोपिया- इथियोपिया कोरोना के साथ-साथ पीले बुखार से लड़ाई लड़ रहा है. जहां कोरोना से बचने के लिए घरों में रहने की सलाह दी जा रही है वहीं यहां पर लोग पीले बुखार की वैक्सीन लगवाने के लिए अस्पतालों के चक्कर काट रहे हैं. यहां पिछले महीने इस बुखार से चार लोगों की मौत हो चुकी है और कई नए मामले सामने आए हैं.

मेक्सिको और बुरुंडी दोनों ही खसरे के प्रकोप का सामना कर रहे हैं जबकि सऊदी अरब कोरोना के अलावा MERS (Middle East Respiratory Syndrome) से भी निपट रहा है.

Neha Sharma

Recent Posts

Election :न सत्ता का दुरुपयोग काम आया, न साजिशें, लोकतंत्र जीता, तानाशाही हारी: जयराम ठाकुर

इस हार से सबक ले संविधान, लोकतंत्र और जनादेश का सम्मान करना सीखें मुख्यमंत्रीचंडीगढ़ में…

3 weeks ago

मुख्यमंत्री ने केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण से की भेंट

अतिरिक्त वित्तीय सहायता का आग्रह, उधार सीमा 3 से बढ़ाकर 4 प्रतिशत करने का किया…

3 weeks ago

Shimla News:मुख्यमंत्री सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने केंद्रीय ऊर्जा मंत्री मनोहर लाल से की भेंट

हिमाचल के विद्युत क्षेत्र से जुड़े महत्वपूर्ण मुद्दों पर विस्तार से चर्चा मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र…

3 weeks ago

Shimla News: प्रदेश सरकार चिकित्सा अधिकारियों (विशेषज्ञ) को एनपीए देने पर कर रही विचारः मुख्यमंत्री

कैंसर देखभाल संस्थानों के सुदृढ़ीकरण के लिए सरकार व्यय करेगी 800 करोड़ रुपये मुख्यमंत्री ठाकुर…

3 weeks ago

Raksha Bandhan: सिर्फ राखी बांधने का पर्व नहीं, प्रेम, विश्वास और रक्षा के संकल्प की सदियों पुरानी परंपरा

जानिए क्यों मनाया जाता है रक्षाबंधन और श्रीकृष्ण-द्रौपदी से लेकर मां लक्ष्मी-राजा बलि तक की…

1 month ago