Categories: Blog

कोरोना वायरस संक्रमण की चेन को तोडने के लिए जागरूक व सर्तक होना आवश्यक

बिलासपुर 5 अक्तूबर:- मुख्य चिकित्सा अधिकारी बिलासपुर डाॅ0 प्रकाश दरोच
ने बताया कि जिला में कोरोना वायरस संक्रमण तेजी से बढ रहा हैं इसके बारे
में हम सब को जागरूक होना व सर्तक होना बहुत जरूरी है तभी हम इसकी फैलने
वाली चेन को तोडा जा सकते हैं।
उन्होंने बताया कि करोना वायरस का संक्रमण करोना संक्रमित व्यक्ति के
सीधे सम्र्पक या उसके सम्र्पक में आई हुई वस्तुओं के संम्र्पक में आने से
होता है इस रोग में फ्लू जैसे लक्षण पाए जाते है जैसे बुखार, खांसी, सांस
लेने में परेशानी आदि। उन्होंने बताया कि संक्रमित कण एक व्यक्ति सेे
दूसरे व्यक्ति में खांसने, छींकनें, वार्तालाप करते समय या उसके सम्र्पक
में आई हुई वस्तुओं के संम्र्पक में आने से फैलता है।
उन्होंने बताया कि कोरोना संक्रमण से बचने के लिए सामाजिक दूरी बनाए
रखें, अपने हाथों को साबुन व पानी से दिन में बार-बार कम से कम 20 सैकिंड
तक आवश्य धोऐं या सेनीटाइजर का उपयोग करें, मास्क का प्रयोग आवश्य करें,
इस्तेमाल किये हुए मास्क का उपयोग एक बार में 4-6 घण्टे ही करें इस्तेमाल
के बाद उसे क्लोरिन घोल में डालने के बाद बंद कूडेदान में डाल दें, दो गज
की सामाजिक दूरी का पालन करें, पर्याप्त मात्रा में नींद लें और आराम
करें और पोषक आहार लें, साफ-सफाई का खास ख्याल रखें, खांसते या छिंकते
समय मुहं पर रुमाल रखे या बाजू की कोहनी का प्रयोग करें, या़त्रा करने से
बचें तथा नमस्कार संस्कार का पालन करें।
उन्होंने बताया कि गंदे हाथों से नाक, मुंह अथवा आंखों को न छुएं, किसी
से मिलने के दौरान हाथ न मिलाएं,न गले लगाएं, सार्वजनिक स्थानों पर खुले
में न थूके, बिना चिकित्सक के परामर्श से दवा न लें, इस्तेमाल किए हुए
नैपकिन या टिशू पेपर खुले में न फेंके, खुले में रखी किसी चीज का स्पर्श
न करें और न ही किसी चीज को अनावश्यक हाथ लगाएं, सार्वजनिक कार्यक्रमों
में भाग लेने से बचें, अनावश्यक घर से बाहर न निकलें। उन्होंने कहा कि
यदि किसी व्यक्ति को जुखाम, बुखार हैं तो नजदीकी कोरोना टेस्टिंग केन्द्र
में जाकर अपना टैस्ट आवश्य करवाएं।

Recent Posts

Kangra News:धर्मशाला में “फार्म टू फोर्क” थीम पर विशेष कार्यक्रम आयोजित*

*किसानों को उनके प्रोडक्ट के मिल सकेंगे और अधिक बेहतरीन दाम* राज्य होटल प्रबंधन संस्थान…

23 hours ago

Una News: स्वच्छ सर्वेक्षण अभियान के तहत गगरेट में कार्यशाला आयोजित

स्वच्छ भारत मिशन 2.0 के अंतर्गत वर्ष 2026 में ‘हर घर पहुंचेगा अभियान’ को सफल…

1 day ago

Himachal Pradesh: मुख्यमंत्री के जवाब से संतुष्ट होकर सदन से वॉक आउट करने के बाद नेता प्रतिपक्ष की प्रतिक्रिया

राज्यपाल के अभिभाषण पर मुख्यमंत्री के जवाब से असंतुष्ट होकर भाजपा विधायक दल ने दोपहर…

1 day ago

Hamirpur News:आरसेटी में 28 महिलाओं ने ली खिलौने बनाने की ट्रेनिंग

मट्टनसिद्ध स्थित पंजाब नेशनल बैंक ग्रामीण स्वरोजगार प्रशिक्षण संस्थान (आरसेटी) हमीरपुर द्वारा महिलाओं के लिए…

2 days ago