[metadata element = “date”]
मंडी. हिमाचल प्रदेश के मंडी (Mandi) जिले में सेना का एक ट्रक हादसे (Truck Accident) का शिकार हुआ है. हादसे में 3 जवान घायल हैं, जिन्हें पालमपुर (Palampur) रेफर किया गया है. पुलिस मामले की पड़ताल कर रही है.
सेना के 4 ट्रक शुक्रवार सुबह पंडोह स्थित ट्रांजिट कैंप से पठानकोट के लिए रवाना हुए. मंडी-पठानकोट नेशनल हाईवे पर उरला गांव के पास एक संकरी जगह पर दूसरी तरफ से आ रही कार को पास देते वक्त सेना का ट्रक सड़क से नीचे लुढ़क गया. ट्रक में सेना के तीन जवान सवार थे. स्थानीय लोगों को जैसे ही हादसे की सूचना मिली तो उन्होंने सभी घायल सैनिकों को तुरंत प्रभाव से सिविल हास्पिटल पधर पहुंचाया. यहां तीनों को प्राथमिक उपचार दिया गया, जिसके बाद इन्हें सेना हास्पिटल पालमपुर के लिए रेफर कर दिया गया है.
जानकारी के अनुसार, मंडी जिला के पधर उपमंडल के तहत आने वाले उरला गांव के पास सेना का एक ट्रक 200 मीटर गहरी खाई में गिर गया. घायल तीनों जवान डोगरा रेजिमेंट के हैं और इन्हें सिविल हास्पिटल पधर में प्राथमिक उपचार देने के बाद सेना हास्पिटल पालमपुर रेफर कर दिया गया है.
तीन दिवसीय 27वीं राज्य स्तरीय बहुतकनीकी एथलेटिक्स एवं सांस्कृतिक प्रतियोगिता वीरवार को यहां राजकीय बहुतकनीकी…
नगर एवं ग्राम नियोजन, आवास, तकनीकी शिक्षा, व्यावसायिक एवं औद्योगिक प्रशिक्षण मंत्री राजेश धर्माणी ने…
उपायुक्त गंधर्वा राठौड़ ने नगर निगम हमीरपुर के लिए प्रस्तावित बड़ी विकासात्मक परियोजनाओं से संबंधित…
जिला स्तरीय नार्को समन्वय समिति (NCORD) की बैठक अतिरिक्त जिला दण्डाधिकारी मंडी डॉ मदन कुमार…
हिमाचल दिवस पर जिला स्तरीय समारोह 15 अप्रैल, 2026 को मंडी के ऐतिहासिक सेरी मंच पर हर्षोल्लास के साथ…
उपमुख्य सचेतक केवल सिंह पठानिया ने परिवार सहित सोमवार को मैक्लोड़गंज में तिब्बती गुरू दलाई…