Categories: India

सोनू सूद इस तरह एक बार फिर हुए सुपरहीरो साबित

[metadata element = “date”]

सोनू सूद इस तरह एक बार फिर सुपरहीरो साबित हुए हैं. उन्होंने कई प्रवासी मजदूरों को उनके घर पहुंचाने के बाद विदेशों में फंसे भारतीयों की भी मदद की है. एक्टर के इस सराहनीय काम की हर कोई तारीफ कर रहा है.

देश में इस समय अनलॉक की प्रक्रिया चल रही है. लेकिन इस दौरान भी सोनू सूद लगातार लोगों की जितना संभव हो सके मदद कर रहे हैं. हाल ही में बिहार के एक ट्विटर यूजर ने सोनू सूद से मदद मांगते हुए ट्वीट किया था. यूजर ने लिखा था: “चंपारण के भोला ने बाढ़ में अपना बेटा और अपनी भैस खो दी है जो उसकी आमदनी का एकमात्र जरिया थी. उसके इस नुकसान की भरपाई सोनू सूद और नीति गोयल के अलावा कोई नहीं कर सकता है. उसे एक भैंस उपलब्ध कराइए ताकि वह अपनी जीवन यापन के लिए कुछ धन कमा सके और अपने बच्चों का पालन कर सके.”

सोनू सूद (Sonu Sood) ने भी इसके जवाब में ट्वीट किया: “मैं इतना एक्साइटेड अपनी पहली कार खरीदते समय भी नहीं था जितना एक्साइटेड मैं तुम्हारे लिए एक नई भैंस खरीदते समय हुआ. जब बिहार आऊंगा तो भैंस का एक ग्लास ताजा दूध पियूंगा.” सोनू सूद ने इस तरह शख्स की मदद करते हुए उन्हें एक भैंस खरीद कर दिया. उनके इस कदम पर खूब रिएक्शन आ रहे हैं.

बॉलीवुड एक्टर सोनू सूद (Sonu Sood) लॉकडाउन के दौरान गरीबों का मसीहा बनकर उभरे थे. उन्होंने जिस तरह से लोगों की मदद की थी उसे काफी सराहना मिली थी. सोनू ने बॉलीवुड में अपने करियर की शुरूआत फिल्‍म ‘शहीदे-ए-आजम’ से की थी, जिसमें उन्‍होंने भगत सिंह का किरदार निभाया था. इसके बाद उन्‍होंने कई छोटी बड़ी फिल्‍मों और अन्‍य भाषाओं की फिल्‍मों में भी काम किया.

xsh_814e891

Recent Posts

मुख्यमंत्री ने केंद्रीय ऊर्जा मंत्री से फोन पर बात की, अधिकारों के लिए मांगा सहयोग

किशाऊ बाँध पर बड़ी जीत के बाद सुक्खू सरकार ने बीबीएमबी एरियर को वापिस लेने…

5 days ago

Mandi News: स्पेशल टास्क फोर्स की कार्रवाई में 77.59 ग्राम चिट्टा/हेरोइन तथा दो किलोग्राम चरस बरामद

मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू द्वारा 15 नवंबर, 2025 को आरंभ किए गए प्रदेशव्यापी एंटी-चिट्टा…

6 days ago

Shri Ram temple: श्रीराम मंदिर के खिलाफ मुहिम चलाने वाली कांग्रेस राम के नाम पर राजनीति कर रही है : जय राम ठाकुर

सनातन के खिलाफ जहर उगलने वाले मुख्यमंत्री अपने मंत्रिमंडल के साथ राम मंदिर गए तो…

2 weeks ago