राज्यपाल ने सशस्त्र सेना निधि में अंशदान करने का आग्रह किया

सशस्त्र सेना झंडा दिवस के अवसर पर आज राजभवन में राज्यपाल बंडारू दत्तात्रेय को सैनिक कल्याण विभाग के अधिकारियों ने सशस्त्र सेना ध्वज लगाया। राज्यपाल ने इस अवसर पर शहीद सैनिकों के आश्रितों की सहायता के लिए अंशदान किया।
उन्होंने राज्य के लोगों से अपील कि की वह देश की सुरक्षा के लिए बलिदान देने वाले सैनिकों के साथ एकजुटता की भावना को बढ़ावा देने में सहयोग दें। उन्होंने कहा कि झंडा दिवस सशस्त्र बलों के कर्मियों, पूर्व सैनिकों और उनके आश्रितों के प्रति हमारे दायित्व को प्रदर्शित करता है और उनके योगदान के लिए स्नेह और कृतज्ञता का एक प्रतीक है। उन्होंने कहा कि हमारे योगदान से उनके बलिदान को और महत्त्व मिलेगा और युद्ध व शांति के समय में उनके कार्यों की सराहना होगी।
इस अवसर पर राज्य के सैनिक कल्याण विभाग के उप निदेशक लेफ्टिनेंट कर्नल प्यार सिंह अत्री भी उपस्थित थे।

backup_0dff07

Recent Posts

Election :न सत्ता का दुरुपयोग काम आया, न साजिशें, लोकतंत्र जीता, तानाशाही हारी: जयराम ठाकुर

इस हार से सबक ले संविधान, लोकतंत्र और जनादेश का सम्मान करना सीखें मुख्यमंत्रीचंडीगढ़ में…

3 hours ago

मुख्यमंत्री ने केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण से की भेंट

अतिरिक्त वित्तीय सहायता का आग्रह, उधार सीमा 3 से बढ़ाकर 4 प्रतिशत करने का किया…

1 day ago

Shimla News:मुख्यमंत्री सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने केंद्रीय ऊर्जा मंत्री मनोहर लाल से की भेंट

हिमाचल के विद्युत क्षेत्र से जुड़े महत्वपूर्ण मुद्दों पर विस्तार से चर्चा मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र…

2 days ago

Shimla News: प्रदेश सरकार चिकित्सा अधिकारियों (विशेषज्ञ) को एनपीए देने पर कर रही विचारः मुख्यमंत्री

कैंसर देखभाल संस्थानों के सुदृढ़ीकरण के लिए सरकार व्यय करेगी 800 करोड़ रुपये मुख्यमंत्री ठाकुर…

3 days ago

Raksha Bandhan: सिर्फ राखी बांधने का पर्व नहीं, प्रेम, विश्वास और रक्षा के संकल्प की सदियों पुरानी परंपरा

जानिए क्यों मनाया जाता है रक्षाबंधन और श्रीकृष्ण-द्रौपदी से लेकर मां लक्ष्मी-राजा बलि तक की…

2 weeks ago