राज्य सरकार ने इस वर्ष के दौरान राज्य में सेब की खरीद के लिए मण्डी मध्यस्थता योजना (एमआईएस) को लागू करने की स्वीकृति प्रदान कर दी है। इस योजना को 20 जुलाई, 2019 से 31 अक्टूबर, 2019 तक लागू किया जाएगा। इस योजना के तहत लगभग 1.48 लाख मीट्रिक टन सेब की खरीद का लक्ष्य रखा गया है। यह खरीद 8.00 रुपये प्रति किलो की दर से की जाएगी, जबकि और हैंडलिंग शुल्क 2.75 रुपये प्रति किलोग्राम होगा। प्रवक्ता के अनुसार फल उत्पादकों की मांग के अनुसार प्रदेश में 279 खरीद केंद्र खोले जाएंगे, जिनमें से 162 संग्रहण केंद्रों को एचपीएमसी द्वारा तथा 117 केन्द्रों को हिमफैड द्वारा संचालित किया जाएगा। इन गतिविधियों के लिए इन दोनों एजेंसियों को 258.46 लाख रुपये सरकार द्वारा उपलब्ध करवाए जाएंगे।
भगवान श्रीराम का जीवन सत्य, कर्तव्य, न्याय और धर्म के मार्ग पर चलने की देता…
केवल रावण का पुतला जलाना ही दशहरा नहीं, बल्कि अपने भीतर छिपे अहंकार, क्रोध, लोभ…
देहरा की विधायक कमलेश ठाकुर ने सोमवार को यहां सेरा के विश्राम गृह में हिमाचल…
ख्यमंत्री के राजनीतिक सलाहकार सुनील शर्मा बिट्टू ने रविवार को यहां अणु में छात्राओं की…
Click to teach Gmail that this conversation is important 11 अक्तूबर. उप मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री…
प्रदेश सरकार स्वास्थ्य सेवाओं के आधुनिकीकरण की दिशा में कई ठोस कदम उठा रही है।…