Categories: IndiaSports

चेन्नई सुपर किंग्स(CSK) को एक और झटका

[metadata element = “date”]

IPL-2020 शुरू होने में कुछ ही समय रह गया है और इस बीच चेन्नई सुपर किंग्स की मुश्किलें बढ़ती जा रही हैं. कोरोना के बाद एक-एक करके टीम के स्टार खिलाड़ी IPL के मौजूदा सीजन नहीं खेलने का फैसला करते जा रहे हैं. सुरेश रैना के बाद चेन्नई सुपर किंग्स के दिग्गज गेंदबाज हरभजन सिंह भी IPL के 13वें सीजन से बाहर हो गए है. हरभजन ने निजी कारणों का हवाला देते हुए खुद को इस सीजन से अलग कर लिया है.

रैना और हरभजन दोनों का CSK में न होना टीम की मुश्किलें बढ़ाएगा. सुरेश रैना टीम के नंबर तीन के नियमित बल्लेबाज हैं और मिस्टर आईपीएल कहलाए जाते हैं. वहीं हरभजन सिंह टीम के स्टार खिलाड़ियों में शुमार हैं. पिछले सीजन में भज्जी ने 16 विकेट हासिल किए थे. IPL के इतिहास में सबसे ज्यादा विकेट लेने के मामले में भज्जी तीसरे नंबर पर हैं. 

इस बार का IPL यूएई में तीन अलग-अलग जगहों पर खाली स्टेडियम में खेला जाएगा. इसके लिए सभी टीमें यूएई पहुंच गई हैं और कड़ी सुरक्षा के बीच अलग-अलग जगहों पर ट्रेनिंग भी शुरू कर दी है. हालांकि, चेन्नई सुपर किंग्स को अभी तक इजाजत का इंतजार है. टीम के 13 सदस्य कोरोना पॉजिटिव पाए गए थे जिसके बाद पूरी टीम को क्वारंटीन कर दिया गया था.

Recent Posts

Hamirpur News:खेलों से बच्चों में विकसित होते हैं कई गुण : कुलदीप सिंह पठानिया

 तीन दिवसीय 27वीं राज्य स्तरीय बहुतकनीकी एथलेटिक्स एवं सांस्कृतिक प्रतियोगिता वीरवार को यहां राजकीय बहुतकनीकी…

20 hours ago

Hamirpur News:बहुतकनीकी कॉलेजों में भरे जाएंगे शिक्षकों के 60 पद

नगर एवं ग्राम नियोजन, आवास, तकनीकी शिक्षा, व्यावसायिक एवं औद्योगिक प्रशिक्षण मंत्री राजेश धर्माणी ने…

2 days ago

Hamirpur News:उपायुक्त ने की नगर निगम हमीरपुर के लिए प्रस्तावित प्रोजेक्टों की समीक्षा

उपायुक्त गंधर्वा राठौड़ ने नगर निगम हमीरपुर के लिए प्रस्तावित बड़ी विकासात्मक परियोजनाओं से संबंधित…

2 days ago

Mandi News:नशे के खिलाफ सख्ती जारी, शिक्षण संस्थानों के आसपास विशेष निगरानी के निर्देश

जिला स्तरीय नार्को समन्वय समिति (NCORD) की बैठक अतिरिक्त जिला दण्डाधिकारी मंडी डॉ मदन कुमार…

3 days ago

Mandi News:मंडी में हर्षोल्लास के साथ मनाया जाएगा हिमाचल दिवस समारोह

हिमाचल दिवस पर जिला स्तरीय समारोह 15 अप्रैल, 2026 को मंडी के ऐतिहासिक सेरी मंच पर हर्षोल्लास के साथ…

4 days ago

Kangra News:उपमुख्य सचेतक केवल सिंह पठानिया ने तिब्बती गरू दलाई लामा से की भेंट

उपमुख्य सचेतक केवल सिंह पठानिया ने परिवार सहित सोमवार को मैक्लोड़गंज में तिब्बती गुरू दलाई…

4 days ago