जाने-माने बॉलीवुड अभिनेता अमिताभ बच्चन और उनके बेटे अभिषेक बच्चन के बाद अभिनेत्री ऐश्वर्या राय बच्चन और उनकी बेटी आराध्या भी कोरोना पाज़िटिव पाई गई हैं. जया बच्चन की रिपोर्ट नेगेटिव आई है.
अभिषेक बच्चन ने ट्विटर पर ऐश्वर्या और आराध्या के बारे में जानकारी दी और कहा कि दोनों ने ख़ुद को सेल्फ़-क्वारंटीन कर लिया है. अभिषेक ने बताया कि स्थिति के बारे में बीएमसी को जानकारी दे दी गई है.
बीएमसी के एडिशनल म्युनिसिपल कमिश्नर विश्वास मोटे ने बताया है कि ऐश्वर्या राय बच्चन का सीटी स्कैन हुआ है जिसमें कोई गंभीर समस्या नहीं दिखाई दी जिसके बाद उन्हें होम आइसोलेशन में रहने को कहा गया है.
कोरोना पॉज़िटिव पाए जाने के बाद अमिताभ और अभिषेक बच्चन शनिवार देर रात से मुंबई के नानावती अस्पताल में भर्ती हैं.
शनिवार को सोशल मीडिया पर ट्वीट कर अमिताभ बच्चन ने अपने स्वास्थ्य के बारे में जानकारी देते हुए लिखा, “कोविड-19 के लिए मेरा टेस्ट पॉज़िटिव आया है, मुझे अस्पताल में भर्ती कराया गया है. अस्पताल इस बारे में प्रशासन के साथ जानकारी साझा कर रहे हैं. परिवार के बाकी सदस्यों और स्टाफ़ का भी कोरोना टेस्ट कराया गया है जिनके नतीजे अभी आना बाक़ी हैं.”
तीन दिवसीय 27वीं राज्य स्तरीय बहुतकनीकी एथलेटिक्स एवं सांस्कृतिक प्रतियोगिता वीरवार को यहां राजकीय बहुतकनीकी…
नगर एवं ग्राम नियोजन, आवास, तकनीकी शिक्षा, व्यावसायिक एवं औद्योगिक प्रशिक्षण मंत्री राजेश धर्माणी ने…
उपायुक्त गंधर्वा राठौड़ ने नगर निगम हमीरपुर के लिए प्रस्तावित बड़ी विकासात्मक परियोजनाओं से संबंधित…
जिला स्तरीय नार्को समन्वय समिति (NCORD) की बैठक अतिरिक्त जिला दण्डाधिकारी मंडी डॉ मदन कुमार…
हिमाचल दिवस पर जिला स्तरीय समारोह 15 अप्रैल, 2026 को मंडी के ऐतिहासिक सेरी मंच पर हर्षोल्लास के साथ…
उपमुख्य सचेतक केवल सिंह पठानिया ने परिवार सहित सोमवार को मैक्लोड़गंज में तिब्बती गुरू दलाई…