मुख्यमंत्री श्री जय राम ठाकुर जी की अध्यक्षता में आयोजित एकल खिड़की अनुश्रवण एवं स्वीकृति प्राधिकरण बैठक में 450.97 करोड़ रुपये की 15 परियोजना प्रस्तावों को दी गई मंजूरी

आज मुख्यमंत्री श्री जय राम ठाकुर जी की अध्यक्षता में राज्य एकल खिड़की अनुश्रवण एवं स्वीकृति प्राधिकरण की 13वीं बैठक में नई औद्योगिक इकाइयों और मौजूदा इकाइयों के विस्तार के लिए 15 परियोजना प्रस्तावों को स्वीकृति प्रदान की गई। इससे लगभग 450.97 करोड़ रुपये का प्रस्तावित निवेश और लगभग 1285 व्यक्तियों को रोजगार प्राप्त होगा। इससे यह पता चलता है कि सम्पूर्ण विश्व में आर्थिक मंदी के बावजूद भी हिमाचल प्रदेश निवेश आकर्षित कर रहा है।

प्राधिकरण द्वारा सीआई कांस्टिंग ऑफ़ ट्रेक्टर पार्टस और एसजी आयरन कास्टिंग ऑफ़ ट्रेक्टर पार्टस के निर्माण के लिए मै. शूरा ट्रैक्टर्ज इण्डिया लि., ग्रांम बूंबलू, उप-तहसील गगरेट जिला ऊना, ओटोक्लेव, क्लीन रूम, इलैक्ट्रीक्ल पैनल मैडिकल इक्यूपमेंटस, फैब्रीकेशन/जाॅब वर्क आदि के निर्माण के लिए मै. नेशनल एन्टरप्राईजिज, ग्रांम ढेला, तहसील बद्दी जिला सोलन, इंजैंक्शन के लिए पानी, लिक्विड वायरल और लिक्विड एमपाऊल के निर्माण के लिए मै. ओराया हेल्थकेयर यूनिट-2, प्लाॅट नं. 39 ईपीआईपी फेस-1, झांड़ माजरी तहसील बद्दी जिला सोलन, ड्राई इन्जैक्शन, टैबलेट, कैप्सूल, ड्राई सिरप, साॅफट जेल कैप्सूल के निर्माण के लिए मै. बायोट्रेंडज़ मेडिकामेंट प्राईवेट लि. आईए, झाड़ माजरी, प्लाॅट न. 62, ईपीआईपी फेज-1 तहसील बद्दी जिला सोलन, रिफाइंड खाद्य तेल के निर्माण के लिए मै. आरआरडी आइल्ज एण्ड फैटज़ प्राईवेट लि. ग्रांम गोंदपूर जयचन्द, टाहलीवाल, जिला ऊना और बल्क ड्रग्ज, फाॅरमयुलेशन, ग्लूको स्ट्रिप्स, प्लास्टिक मोलडिंग के विनिर्माण के लिए मै. प्रोस्पेरिटी ड्रग्स प्राईवेट लि., ग्रांम बेलीखोल नजदीक खरूनी तहसील बद्दी जिला सोलन में औद्योगिक इकाईयां स्थापित करने के लिए नए प्रस्ताव स्वीकृत किए हैं।

प्राधिकरण द्वारा ईसोमैप्टाज़ोल के निर्माण के लिए मैसर्ज सन फाॅर्मास्यूटिकल इंडस्ट्रीज लिमिटेड ग्राम गंगूवाला तहसील पांवटा साहिब जिला सिरमौर, हाईड होजिज और होज एसेंबलीज के निर्माण के लिए मैसर्ज सुपर होज इंडस्ट्रीज प्राईवेट लिमिटेड ग्राम ढेला तहसील बद्दी जिला सोलन, एंगल चैनल टीएमटी बारज के निर्माण के लिए मैसर्ज कुंडलाज लोह उद्योग ग्राम बलियाणा बूरनवाला तहसील बद्दी जिला सोलन, औद्योगिक प्रयोग हेतु तकनीकी टैक्सटाईल्ज वस्त्र निर्माण के लिए मैसर्ज एमर सिल केटेक्स प्राईवेट लिमिटेड यूनिट-2 गगरेट फेज-2 प्लाॅट नंबर 30, 31 और 61 तहसील गगरेट जिला ऊना, नाॅन वोवन स्पन्न बाॅंड फैबरिक, फेस मास्क, डिस्पोसेबल जूता कवर, पीपीई किट्स आदि के निर्माण के लिए मैसर्ज विमल इंडस्ट्रीज रजिस्टर्ड ग्राम जोहड़ों काला अम्ब तहसील नाहन जिला सिरमौर, पैट बोतलें, कोरोगेटिड बाॅक्सिज के निर्माण मैसर्ज आईडिअल पैट इंडस्ट्रीज ग्राम मोगीनन्द काला अम्ब जिला सिरमौर, बल्क ड्रग्ज, फाॅर्मूलेशन, ग्लूकोस्टिप्स, प्लास्टिक मोल्डिंग के निर्माण के लिए मैसर्ज मोरेपेन लैबाॅरेटरीज लिमिटेड ग्राम मल्कू माजरा तहसील बद्दी जिला सोलन, एलवीपी बोतलों, एसवीपी एम्पोल्ज के निर्माण के लिए मैसर्ज आरके लैबोरोटरीज प्राईवेट लिमिटेड ग्राम व डाकघर मानपुरा तहसील बद्दी जिला सोलन और मैसर्ज डीएस इंजिनियर्ज ग्राम दसोमाजरा तहसील बद्दी जिला सोलन को ट्रैक्टर और ऑटो पार्टस के निर्माण के लिए विस्तारीकरण के प्रस्तावों को मंजूरी दी गई।

निदेशक उद्योग हंस राज शर्मा ने बैठक की कार्यवाही का संचालन किया।

मुख्य सचिव अनिल खाची, अतिरिक्त मुख्य सचिव उद्योग राम सुभग सिंह, अतिरिक्त मुख्य सचिव वन संजय गुप्ता, मुख्यमंत्री के प्रधान सचिव जे.सी. शर्मा, प्रधान सचिव राजस्व ओंकार शर्मा, प्रधान सचिव परिवहन के.के. पंत, सचिव जल शक्ति विभाग अमिताभ अवस्थी, प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के सदस्य सचिव आदित्य नेगी, जल शक्ति विभाग के प्रमुख अभियंता नवीन पुरी और अन्य अधिकारियों ने बैठक में भाग लिया।

backup_0dff07

Share
Published by
backup_0dff07

Recent Posts

Election :न सत्ता का दुरुपयोग काम आया, न साजिशें, लोकतंत्र जीता, तानाशाही हारी: जयराम ठाकुर

इस हार से सबक ले संविधान, लोकतंत्र और जनादेश का सम्मान करना सीखें मुख्यमंत्रीचंडीगढ़ में…

23 hours ago

मुख्यमंत्री ने केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण से की भेंट

अतिरिक्त वित्तीय सहायता का आग्रह, उधार सीमा 3 से बढ़ाकर 4 प्रतिशत करने का किया…

2 days ago

Shimla News:मुख्यमंत्री सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने केंद्रीय ऊर्जा मंत्री मनोहर लाल से की भेंट

हिमाचल के विद्युत क्षेत्र से जुड़े महत्वपूर्ण मुद्दों पर विस्तार से चर्चा मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र…

3 days ago

Shimla News: प्रदेश सरकार चिकित्सा अधिकारियों (विशेषज्ञ) को एनपीए देने पर कर रही विचारः मुख्यमंत्री

कैंसर देखभाल संस्थानों के सुदृढ़ीकरण के लिए सरकार व्यय करेगी 800 करोड़ रुपये मुख्यमंत्री ठाकुर…

4 days ago

Raksha Bandhan: सिर्फ राखी बांधने का पर्व नहीं, प्रेम, विश्वास और रक्षा के संकल्प की सदियों पुरानी परंपरा

जानिए क्यों मनाया जाता है रक्षाबंधन और श्रीकृष्ण-द्रौपदी से लेकर मां लक्ष्मी-राजा बलि तक की…

2 weeks ago