कृषि विश्वविद्यालय पालमपुर किसानों के लिए सामुदायिक रेडियो स्टेशन शुरू करेगा

किसानों को कृषि सम्बन्धी सूचना और नई तकनीक से जागरूक कराने के लिए कृषि विश्वविद्यालय पालमपुर जल्द ही समुदायिक रेडियो स्टेशन आरम्भ करेगा। चैधरी सरवण कुमार कृषि विश्वविद्यालय के कुलपति डाॅ. एच.के.चैधरी ने बताया कि यह रेडियो स्टेशन जिला मण्डी के सुन्दरनगर में स्थापित किया जाएगा।
डाॅ. एच.के. चैधरी ने आज यहां राज्यपाल बंडारू दत्तात्रेय से राजभवन में भेंट की और उन्हें विश्वविद्यालय द्वारा की जा रही विभिन्न गतिविधियों और नवीन प्रयासों से अवगत करवाया।
कुलपति ने राज्यपाल को बताया कि हाल ही में हिमाचल प्रदेश के पूर्ण राज्यत्व की स्वर्ण जयंती समारोह के दौरान विश्वविद्यालय ने राज्य के प्रगतिशील किसानों के बारे में एक पुस्तिका प्रकाशित की है, जिन्होंने प्रदेश, राष्ट्र और अन्तरराष्ट्रीय स्तर पर कृषि क्षेत्र में बेहतर कार्य किए हैं। पुस्तिका का नाम एग्रीकलचर एम्बैस्डरस है। यह पुस्तिका अन्य किसानों को प्रशिक्षण और कृषि क्षेत्र में नई तकनीकें अपनाने के लिए प्रेरित करेगी।
उन्होंने कहा कि विश्वविद्यालय में पहली बार किसान गैलरी स्थापित की गई है और जल्द ही सूचना प्रद्यौगिकी विभाग के सहायोग से विश्वविद्यालय में ई-आॅफिस की स्थापना भी की जायेगी। इसके अतिरिक्त विश्वविद्यालय की एक नई वैबसाईट भी प्रस्तावित है।
उन्होंने कहा कि एक फरवरी से आॅनलाइन कक्षाएं आरम्भ हो गई हैं और प्रवेश के इच्छुक सभी स्नातक और स्नातकोत्तर विद्यार्थियों के लिए 8 फरवरी से प्रवेश शुरू हो जाएगा। उन्होंने कहा कि लाहौल-स्पीति में स्नो ट्राउट संबंधी नई परियोजना पर कार्य चल रहा है ताकि मछली का उत्पादन बढ़ाया जा सके। इसके अतिरिक्त पालमपुर में गद्दी भेड़ों के लिए एक प्रयोगशाला स्थापित की जा रही है।
राज्यपाल ने कृषि विश्वविद्यालय पालमपुर के प्रयासों की सराहना करते हुए कहा कि इस विश्वविद्यालय का कृषि क्षेत्र में अनुसंधान और विस्तार में महत्वपूर्ण योगदान है। उन्होंने नई तकनीकों और कृषि क्षेत्र के उन्नयन पर बल देते हुए कहा कि राष्ट्रीय शिक्षा नीति के अनुसार भविष्य की रणनीति पर कार्य किया जाए।

Share
Published by

Recent Posts

Hamirpur News:आरसेटी में 28 महिलाओं ने ली खिलौने बनाने की ट्रेनिंग

मट्टनसिद्ध स्थित पंजाब नेशनल बैंक ग्रामीण स्वरोजगार प्रशिक्षण संस्थान (आरसेटी) हमीरपुर द्वारा महिलाओं के लिए…

12 hours ago

Himachal Pradesh:मुख्यमंत्री ने पर्यटन, खाद्य प्रसंस्करण और आईटी क्षेत्रों में निवेश के लिए आमंत्रित किया

मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने सीआईआई हिमाचल प्रदेश द्वारा शिमला में गुरुवार देर शाम…

16 hours ago

Bilaspur News:राज्य स्तरीय नलवाडी मेला 2026 में बैडमिंटन टूर्नामेंट का हुआ शानदार आयोजन

राज्य स्तरीय नलवाड़ी मेला 2026 के तहत आयोजित बैडमिंटन टूर्नामेंट के ओपन सिंगल प्रतियोगिता में…

16 hours ago

Hamirpur News:साल में दो बार जरूर करवाएं पशुओं का टीकाकरण

पशु पालन विभाग ने वीरवार को टौणी देवी के निकटवर्ती गांव छत्रैल में एक जागरुकता…

17 hours ago

Himachal News: सप्लीमेंट्री बजट ने सुक्खू सरकार के वित्तीय प्रबंधन, अनुशासन और दूरदर्शिता की धज्जियाँ उड़ाई : जयराम ठाकुर

प्रदेश में सप्लीमेंट्री बजट का 70 प्रतिशत होना सरकार की आर्थिक नाकामी का प्रमाण पत्र…

17 hours ago