वीरेंद्र कंवर ने किया चंगर लोक भवन का निरीक्षण

ऊना (2 फरवरी)- ग्रामीण विकास, पंचायती राज, कृषि, मत्स्य तथा पशु पालन मंत्री वीरेंद्र कंवर ने आज ग्राम पंचायत चंगर में निर्माणाधीन मुख्यमंत्री लोक भवन का निरीक्षण किया। उन्होंने कहा कि लोक भवन 30 लाख रुपए की लागत से बनाया जा रहा है तथा इस भवन के निर्माण में तेजी लाने के निर्देश दिए गए हैं।वीरेंद्र कंवर ने केंद्रीय बजट की प्रशंसा करते हुए कहा कि बजट में आधारभूत संरचनाओं के सुदृढ़ीकरण पर जोर दिया गया है। उन्होंने कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों में इंफ्रास्ट्रक्चर को सुदृढ़ करने के लिए 40 हजार करोड़ रुपए का प्रावधान किया जाना स्वागत योग्य कदम है। उन्होंने कहा कि बजट में सरकार ने कोविड महामारी से निपटने के साथ-साथ सभी सेक्टरों को कुछ न कुछ देने का प्रयास किया है। बजट में किसान, मध्यम वर्ग, महिलाओं व गरीब समेत सभी वर्गों का ध्यान रखा गया है। निश्चित रूप से केंद्रीय बजट विकास को गति देने के साथ-साथ देश के नागरिकों की आर्थिक मजबूत में सहायक सिद्ध होगा। 

xsh_814e891

Share
Published by
xsh_814e891

Recent Posts

BJP-Congress: भाजपा के पांच नेता मुख्यमंत्री की कुर्सी के लिए आपस में लड़ रहेः बृजलाल

रामपुर में भाजपा को झटका, क्षेत्र के प्रमुख नेता बृजलाल अपने 300 से अधिक समर्थकों…

2 days ago

Election: आपातकाल संविधान की हत्या थी, कांग्रेस और इंदिरा गांधी इसके जिम्मेदार हैं : जयराम ठाकुर

पंचायत और स्थानीय निकायों के चुनाव रोककर मुख्यमंत्री ने लोकतंत्र का गला घोंटने का प्रयास…

1 week ago

Transport Pensioners: परिवहन निगम के पेंशनरों को तीन वर्षों में 239.45 करोड़ और कर्मचारियों को 74.39 करोड़ के वित्तीय लाभ प्रदान

परिवहन विभाग के प्रवक्ता ने आज यहां कहा कि हिमाचल प्रदेश सरकार कर्मचारियों के कल्याण…

2 weeks ago

BJP : 300 यूनिट फ्री बिजली के गारंटी देकर सत्ता में  आई सुक्खू सरकार प्रदेशवासियों को दे रही बिजली  के झटके : जयराम

प्रदेश में अपराध चरम पर और पुलिस आपस में "घर-घर"  खेल रहीआईएएस अधिकारियों के बाद…

2 weeks ago