Categories: शिमला

दो घंटों में आरोपी गिरफतार- जनता खुश

गत दिन पुलिस थाना बालूगंज की त्वरित कार्यवाही ने मुजरिम को पकड़ने में जो तीव्रता दिखाई है उससे जनता खुश है। इस पर जनता का पुलिस पर विश्वास बढ़ा है। जतोग में रहने वाले हिमाचल विश्वविद्यालय के एक कर्मचारी ने जतोग रेलवे स्टेशन के पास खड़ी की गई कार जब सोमवार शाम नदारद पाई तो उसने उसकी रिपोर्ट जतोग चैकी में दर्ज करवा दी। पुलिस ने इस पर कार्यवाही अमल में लाकर शीघ्र छानबीन शुरू कर दी और मुकदमा दर्ज होने के दो घंटे के अन्दर ही आरोपी को धर दबोचा। थाना अध्यक्ष इंस्पेक्टर ने यह मामला जांच के लिए जतोग चैकी में कार्यरत संजीव को सौंपा था। जांच टीम ने शक के आधार पर एक आरोपी से पूछताछ की थी जिसके खिलाफ पुलिस में पहले भी एक चोरी की रिपोर्ट दर्ज है। थाना अध्यक्ष इंस्पेक्टर लक्षमण ठाकुर के अनुसार पुलिस ने आरोपी को मात्र दो घंटे में ही पकड़ लिया जिसने अपना जुर्म कबूल कर लिया है।

इंस्पेक्टर ठाकुर ने यह भी बताया कि बालूगंज थाना ने पिछले कल चक्कर में 502 ग्राम चरस व टूटू में 940 ग्राम चिट्टा पकड़ने में कामयाबी हांसिल की। उन्होंने यह भी कहा कि चरस, चिट्टा और अन्य मादक द्रव्यों में संलिप्त किसी को भी नहीं बख्श जाएगा। मोंटू, भूपिन्दर शर्मा, विशाल, नेक राम ठाकुर, देवन भट्ट, अखिल गुप्ता से जब इस बारे में बात की गई तो सभी न पुलिस की इस कामयाबी को सराहा।

Neha Sharma

Recent Posts

Hamirpur News:खेलों से बच्चों में विकसित होते हैं कई गुण : कुलदीप सिंह पठानिया

 तीन दिवसीय 27वीं राज्य स्तरीय बहुतकनीकी एथलेटिक्स एवं सांस्कृतिक प्रतियोगिता वीरवार को यहां राजकीय बहुतकनीकी…

1 day ago

Hamirpur News:बहुतकनीकी कॉलेजों में भरे जाएंगे शिक्षकों के 60 पद

नगर एवं ग्राम नियोजन, आवास, तकनीकी शिक्षा, व्यावसायिक एवं औद्योगिक प्रशिक्षण मंत्री राजेश धर्माणी ने…

2 days ago

Hamirpur News:उपायुक्त ने की नगर निगम हमीरपुर के लिए प्रस्तावित प्रोजेक्टों की समीक्षा

उपायुक्त गंधर्वा राठौड़ ने नगर निगम हमीरपुर के लिए प्रस्तावित बड़ी विकासात्मक परियोजनाओं से संबंधित…

2 days ago

Mandi News:नशे के खिलाफ सख्ती जारी, शिक्षण संस्थानों के आसपास विशेष निगरानी के निर्देश

जिला स्तरीय नार्को समन्वय समिति (NCORD) की बैठक अतिरिक्त जिला दण्डाधिकारी मंडी डॉ मदन कुमार…

3 days ago

Mandi News:मंडी में हर्षोल्लास के साथ मनाया जाएगा हिमाचल दिवस समारोह

हिमाचल दिवस पर जिला स्तरीय समारोह 15 अप्रैल, 2026 को मंडी के ऐतिहासिक सेरी मंच पर हर्षोल्लास के साथ…

4 days ago

Kangra News:उपमुख्य सचेतक केवल सिंह पठानिया ने तिब्बती गरू दलाई लामा से की भेंट

उपमुख्य सचेतक केवल सिंह पठानिया ने परिवार सहित सोमवार को मैक्लोड़गंज में तिब्बती गुरू दलाई…

4 days ago