जम्मू-कश्मीर की पूर्व सीएम महबूबा मुफ्ती की बेटी इल्तिजा मुफ्ती ने कहा है कि 5 अगस्त हमारे लिए काला दिन है. उन्होंने कहा है कि जम्मू-कश्मीर में खौफ का वातावरण बनाया जा रहा है. यहां किसी को बोलने की आजादी नहीं है. इल्तिजा का ये बयान जम्मू-कश्मीर से अनुच्छेद 370 हटाने के एक साल पूरा होने से ठीक पहले आया है.
तीन महीने के लिए बढ़ी महबूबा की नजरबंदी
बता दें कि जम्मू-कश्मीर की पूर्व मुख्यमंत्री महबूबा मुफ्ती की हिरासत को केंद्र सरकार ने शुक्रवार को तीन महीने तक के लिए और बढ़ा दिया है. केंद्र ने उन्हें जन सुरक्षा कानून के तहत नजरबंद रखा है. साल 2019 में जम्मू-कश्मीर से अनुच्छेद 370 हटाए जाने के समय से महबूबा मुफ्ती हिरासत में हैं.
इल्तिजा मुफ्ती ने कहा कि जम्मू-कश्मीर से अनुच्छेद 370 हटाए जाने के खिलाफ सामूहिक संघर्ष की जरूरत है. उन्होंने कहा कि जम्मू-कश्मीर में अब कोई आजाद नहीं है यहां पर खौफ का वातावरण तैयार किया गया है. सभी लोग जेल में हैं. वसीम बारी की हत्या इस बात का सबूत है कि 370 को हटाने से ही आतंकवाद खत्म नहीं हो जाएगा.
बता दें कि पिछले साल अगस्त में जम्मू-कश्मीर को विशेष दर्जा वाले भारतीय संविधान के अनुच्छेद 370 को नरेंद्र मोदी सरकार ने निष्प्रभावी कर दिया था. इस फैसले से पहले जम्मू-कश्मीर प्रशासन ने राज्य के दर्जनों नेताओं को हिरासत में लिया था.
सनातन के खिलाफ जहर उगलने वाले मुख्यमंत्री अपने मंत्रिमंडल के साथ राम मंदिर गए तो…
रामपुर में भाजपा को झटका, क्षेत्र के प्रमुख नेता बृजलाल अपने 300 से अधिक समर्थकों…
राज्यपाल कविन्द्र गुप्ता ने कहा कि बच्चों को प्रारंभिक अवस्था से ही नशे के दुष्प्रभावों…
हमीरपुर जिले के नेरी में देश का पहला स्वदेशी बायोचार संयंत्र स्थापित किया जा रहा…
पंचायत और स्थानीय निकायों के चुनाव रोककर मुख्यमंत्री ने लोकतंत्र का गला घोंटने का प्रयास…
परिवहन विभाग के प्रवक्ता ने आज यहां कहा कि हिमाचल प्रदेश सरकार कर्मचारियों के कल्याण…