बिलासपुर : जिला में 4 अगस्त को भी लगेंगे टीके !

उपायुक्त पंकज राय ने बताया कि 4 अगस्त को जिले के विभिन्न स्थानों पर 45 वर्ष से अधिक तथा 18 से 44 आयु वर्ग के लोगों के लिए टीकाकरण केंद्र स्थापित किए गए हैं। उन्होंने बताया कि 18 से 44 वर्ष के लोगों का भी टीकाकरण किया जाएगा जिसका स्लाॅट बुक करने का समय 12 से 1 बजे तक का रहेगा।

उन्होंने बताया कि 4 अगस्त को 18 वर्ष से उपर के सभी लोगों को नागरिक चिकित्साल्य बरठीं, सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र तलाई, प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र कपाहडा, आयुर्वेदिक स्वास्थ्य केन्द्र भगेड, छत, कोसरियां, समोह में कोविड रोधी टीके लगाएं जाएंगे।
इसके अतिरिक्त बचत भवन घुमारवीं, सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र भराडी, कुठेड़ा, प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र कुहमझवाड, उप स्वास्थ्य केन्द्र बाडीचैक, तायुनखास, बाडीमझेडवा, डंगार को वैक्सिन लगाई जाएगी।


उन्होंने बताया कि नागरिक चिकित्साल्य मारकंड, प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र स्वाहन, टोबा, गुरु का लाहौर, भाजून, आयुर्वेदिक, स्वास्थ्य केन्द्र हरियाला, उप स्वास्थ्य केन्द्र चनारडी, बैरी, जयौर खास में कोविड रोधी टीके लगाए जाएंगे।
इसके अतिरिक्त राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला रौडा बाल में केवल 18 से 44 वर्ष के लोगों का तथा 45 साल से उपर के लोगों का टीकाकरण राजकीय प्राथमिक पाठशाला चंगर में किया जाएगा।

उपायुक्त ने बताया कि जिला से अब तक 218895 लोगों के कोविड-19 के सैंपल जांच के लिए आईजीएमसी लैब शिमला भेजे गए, उनमें से 205733 की रिपोर्ट नेगेटिव और 12920 रिपोर्ट पाॅजिटिव आई है। इसके अतिरिक्त 241 सैंपल की रिपोर्ट आना बाकी है तथा 12785 लोग कोरोना से निजात पा चुके हैं।

उन्होंने बताया कि जिला में अब तक 298319 लोगों को कोविड रोधी टीके लग चुके है जिसमें 60 वर्ष से उपर के 52006 लोगों को पहली डोज तथा 34030 लोगों को दूसरी डोज दी गई। 45 से 59 वर्ष तक के  68652 लोगों को पहली डोज 46673 लोंगो को दूसरी डोज और 18 से 44 साल के 96741 लोगों को पहली डोज व 117 लोगों को दूसरी डोज को लगाई गई है।

Recent Posts

Hamirpur News:खेलों से बच्चों में विकसित होते हैं कई गुण : कुलदीप सिंह पठानिया

 तीन दिवसीय 27वीं राज्य स्तरीय बहुतकनीकी एथलेटिक्स एवं सांस्कृतिक प्रतियोगिता वीरवार को यहां राजकीय बहुतकनीकी…

1 day ago

Hamirpur News:बहुतकनीकी कॉलेजों में भरे जाएंगे शिक्षकों के 60 पद

नगर एवं ग्राम नियोजन, आवास, तकनीकी शिक्षा, व्यावसायिक एवं औद्योगिक प्रशिक्षण मंत्री राजेश धर्माणी ने…

2 days ago

Hamirpur News:उपायुक्त ने की नगर निगम हमीरपुर के लिए प्रस्तावित प्रोजेक्टों की समीक्षा

उपायुक्त गंधर्वा राठौड़ ने नगर निगम हमीरपुर के लिए प्रस्तावित बड़ी विकासात्मक परियोजनाओं से संबंधित…

2 days ago

Mandi News:नशे के खिलाफ सख्ती जारी, शिक्षण संस्थानों के आसपास विशेष निगरानी के निर्देश

जिला स्तरीय नार्को समन्वय समिति (NCORD) की बैठक अतिरिक्त जिला दण्डाधिकारी मंडी डॉ मदन कुमार…

3 days ago

Mandi News:मंडी में हर्षोल्लास के साथ मनाया जाएगा हिमाचल दिवस समारोह

हिमाचल दिवस पर जिला स्तरीय समारोह 15 अप्रैल, 2026 को मंडी के ऐतिहासिक सेरी मंच पर हर्षोल्लास के साथ…

4 days ago

Kangra News:उपमुख्य सचेतक केवल सिंह पठानिया ने तिब्बती गरू दलाई लामा से की भेंट

उपमुख्य सचेतक केवल सिंह पठानिया ने परिवार सहित सोमवार को मैक्लोड़गंज में तिब्बती गुरू दलाई…

4 days ago