रेलवे ने आगामी दुर्गापूजा, दशहरा, दिवाली और छठ के त्योहारी सीजन में यात्रियों को बड़ी सौगात दी है। रेलवे ने 392 अतिरिक्त विशेष ट्रेनों को चलाने का फैसला लिया है। हालांकि, ये ट्रेनें 20 अक्टूबर से 30 नवंबर तक के सीमित समय के लिए चलेंगी। रेलवे मंत्रालय ने विभिन्न क्षेत्रों की मांग पर 196 जोड़ी ट्रेनों को चलाने की मंजूरी दी है, जो लखनऊ, कोलकाता, पटना, वाराणसी जैसी जगहों से शुरू होंगी।
इन ट्रेनों में रोजाना, हफ्ते में चार बार, हफ्ते में एक बार चलने वाली ट्रेनें शामिल होंगी। फेस्टिवल स्पेशल ट्रेनों का ऐलान करते हुए रेलवे ने कहा कि चूंकि ये सभी ट्रेनें सुपरफास्ट ट्रेनें होंगी, इसलिए इनकी स्पीड कम से कम 55 किमी प्रति घंटे होगी। वहीं, इन ट्रेनों का किराया मेल/एक्सप्रेस ट्रेनों के मुकाबले 10% से 30% तक ज्यादा होगा। यानी अन्य स्पेशल ट्रेनों के बराबर रहेगा।
आज शिमला में शाहपुर विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत नेशनल हाईवे अथॉरिटी ऑफ इंडिया (NHAI) द्वारा…
जिला प्रशासन मंडी द्वारा सिविल सेवाओं की तैयारी कर रहे युवाओं के लिए “भविष्य सेतु”…
राज्य स्तरीय नलवाड़ी मेला-2026 के अवसर पर आज तीन दिवसीय कहलूर लोकोत्सव शुरू हुआ। उपायुक्त…
डॉ. अमित कुमार शर्मा की अध्यक्षता में आज जिला किन्नौर के रिकांग पिओ स्थित उपायुक्त…
उपायुक्त गंधर्वा राठौड़ ने बुधवार को विकास खंड बिझड़ी के कई गांवों का दौरा करके…
मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने आज यहां उच्च शिक्षा में सुधारों पर आयोजित एक…