3 दिसंबर को प्रदेश कांग्रेस कमेटी ने प्रस्तावित 12 दिसंबर की रैली की अनुमति नहीं दिए जाने के विरोध में शिमला में धरना प्रदर्शन.

राठौर ने बताया कि प्रदेश में कांग्रेस का जन जागरण अभियान बहुत ही सफलता पूर्वक चला हुआ है।इसमें लोगों का उन्हें भारी जन समर्थन मिल रहा है।उन्होंने कहा कि पहले चरण में उन्होंने स्वम् 11 विधानसभा चुनाव क्षेत्रो का दौरा कर दिया है।इस दौरान उन्होंने लगभग 100 किलोमीटर की पद यात्रा भी पूरी की।दूसरे चरण में भी वह शेष बचे 11 चुनाव क्षेत्रों का जल्द दौरा पूरा करेंगे।

उन्होंने कहा कि प्रदेश में सभी पार्टी पदाधिकारी, विधायक अपने अपने क्षेत्रों में बढ़ती महंगाई व बेरोजगारी के खिलाफ जन जागरण अभियान छेड़े हुए है।उन्होंने कहा कि वह केवल उन क्षेत्रों में जा रहें है जहां पिछले कई सालों से कांग्रेस जीत नही रही है।उन्होंने दावा किया कि इस बार कांग्रेस इन चुनाव क्षेत्रो में अपनी जीत का परचम लहरायेगी।कार्यकर्ताओं में उप चुनावों में जीत के बाद जो उत्साह बड़ा है,उसी उत्साह के साथ पार्टी आगे बढ़ रही है।

उन्होंने कहा कि कांग्रेस ने अभी से प्रदेश में अगले साल होने वाले विधानसभा चुनावों की तैयारी शुरू कर दी है और वह मैदान में डट गए है।राठौर ने कहा कि कांग्रेस का सदस्यता अभियान भी जोर पकड़ रहा है।उन्होंने कहा कि सदस्यता की संख्या नही,वास्तविक व सही सदस्य बनाने पर जोर दिया जा रहा है।

राठौर ने कहा कि मुख्यमंत्री प्रदेश में जिस प्रकार से घोषणाएं करने में जुटे है उन्हें नही लगता कि वह पूरी होंगी।पैसा कहा से आएगा, प्रदेश का खज़ाना खाली पड़ा है।

बजट में कोई प्रावधान नही है।राठौर ने पुलिस कर्मचारियों के बढ़ते आक्रोश पर चिंता प्रकट करते हुए इनकी मांगो पर साहनभूति पूर्वक विचार करने और इन्हें मानने का आग्रह भी सरकार से किया है।उन्होंने कहा कि कर्मचारियों के साथ किसी भी प्रकार का भेदभाव नही होना चाहिए।

Recent Posts

International Dusshera: राज्यपाल ने अंतरराष्ट्रीय कुल्लू दशहरा उत्सव का किया शुभारंभ

भगवान श्रीराम का जीवन सत्य, कर्तव्य, न्याय और धर्म के मार्ग पर चलने की देता…

4 weeks ago

Dussehra 2026: जानिए भगवान श्रीराम की विजय की कथा, रावण के पतन का कारण और जीवन बदलने वाली 15 प्रेरणाएँ

केवल रावण का पुतला जलाना ही दशहरा नहीं, बल्कि अपने भीतर छिपे अहंकार, क्रोध, लोभ…

4 weeks ago

Hamirpur News : विधायक कमलेश ठाकुर ने एचपीकेवीएन के प्रशिक्षुओं को दी स्टाइपेंड राशि और प्रमाण पत्र

देहरा की विधायक कमलेश ठाकुर ने सोमवार को यहां सेरा के विश्राम गृह में हिमाचल…

1 month ago

Hamirpur News: हिमाचल के खिलाड़ियों को नादौन में मिलेंगी वर्ल्ड क्लास सुविधाएं

ख्यमंत्री के राजनीतिक सलाहकार सुनील शर्मा बिट्टू ने रविवार को यहां अणु में छात्राओं की…

1 month ago

Una News : शीतला माता मंदिर इसपुर में उप मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने प्रज्ज्वलित की प्रथम ज्योति

Click to teach Gmail that this conversation is important 11 अक्तूबर. उप मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री…

1 month ago

Mandi News : नेरचौक मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल में आधुनिक चिकित्सा सुविधाओं का विस्तार, मरीजों को मिल रही बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं

प्रदेश सरकार स्वास्थ्य सेवाओं के आधुनिकीकरण की दिशा में कई ठोस कदम उठा रही है।…

1 month ago