12 दिसंबर को दिल्ली में प्रस्तावित कांग्रेस की महंगाई हटाओ महा रैली की अनुमति नहीं देने पर उपराज्यपाल की कड़ी आलोचना

कांग्रेस अध्यक्ष कुलदीप सिंह राठौर ने अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी की देश मे आसमान छूती महंगाई,अप्रत्याशित मूल्य बृद्धि, बेरोजगारी व डूबती अर्थव्यवस्था के खिलाफ  दिल्ली में 12 दिसम्बर की प्रस्तावित कांग्रेस की महंगाई हटाओ महा रैली को उप राज्यपाल द्वारा अनुमति न देने की कड़ी आलोचना करते हुए  इसे संविधान की धारा 19 की अवहेलना करने और लोकतंत्र की हत्या करने का आरोप लगाया है।

उन्होंने कहा है कि देश के संविधान ने अपने नागरिकों को यह अधिकार दे रखा है कि वह सरकार की जन विरोधी नीतियों के खिलाफ शांतिपूर्ण तरीके से कोई भी प्रदर्शन करते हुए अपनी बात कह सकता है।उन्होंने कहा कि दिल्ली के उप राज्यपाल ने संभता प्रधानमंत्री और गृह मंत्री के दवाब पर कांग्रेस की इस रैली को अनुमति नही दी है।उन्होंने बताया कि कांग्रेस अब इसे 12 को जयपुर में आयोजित करेगी।

आज प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय राजीव  भवन में पत्रकार वार्ता को सम्बोधित करते हुए कुलदीप सिंह राठौर ने कहा कि केंद्र की मोदी सरकार एक तानाशाह के तौर पर काम कर रही है जहां किसी को भी न तो बोलने की आजादी है और न ही कोई रोष प्रकट कर सकता है।उन्होंने कहा कि संसद की मर्यादाओं का हनन हो रहा है।

विपक्ष को बोलने नही दिया जा रहा है।उन्होंने कहा कि तीन नए कृषि कानून बनाते समय भी सदन में कोई चर्चा नही की गई और जब किसानों के भारी दबाव के कारण इसे वापिस लिया गया तब भी सदन के अंदर सरकार ने कोई  चर्चा नही की।उन्होंने कहा कि यह देश के सर्वोच्च सदन का घोर अपमान है।

उन्होंने कहा कि कृषि मंत्री का यह बयान की आंदोलनरत किसी भी किसान की कोई मौत नही हुई पूरी तरह देश को गुमराह करने वाला है।उन्होंने कहा कि सरकार ने इस आंदोलन को असफल करने के लिये अनेक षडयंत्र रचे पर वह इसमें सफल नही हुए।अब इस आंदोलन में मारे गए किसानों को किसी भी मुआवजे से सरकार भागने का प्रयास कर रही है।

backup_0dff07

Recent Posts

International Dusshera: राज्यपाल ने अंतरराष्ट्रीय कुल्लू दशहरा उत्सव का किया शुभारंभ

भगवान श्रीराम का जीवन सत्य, कर्तव्य, न्याय और धर्म के मार्ग पर चलने की देता…

4 weeks ago

Dussehra 2026: जानिए भगवान श्रीराम की विजय की कथा, रावण के पतन का कारण और जीवन बदलने वाली 15 प्रेरणाएँ

केवल रावण का पुतला जलाना ही दशहरा नहीं, बल्कि अपने भीतर छिपे अहंकार, क्रोध, लोभ…

4 weeks ago

Hamirpur News : विधायक कमलेश ठाकुर ने एचपीकेवीएन के प्रशिक्षुओं को दी स्टाइपेंड राशि और प्रमाण पत्र

देहरा की विधायक कमलेश ठाकुर ने सोमवार को यहां सेरा के विश्राम गृह में हिमाचल…

1 month ago

Hamirpur News: हिमाचल के खिलाड़ियों को नादौन में मिलेंगी वर्ल्ड क्लास सुविधाएं

ख्यमंत्री के राजनीतिक सलाहकार सुनील शर्मा बिट्टू ने रविवार को यहां अणु में छात्राओं की…

1 month ago

Una News : शीतला माता मंदिर इसपुर में उप मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने प्रज्ज्वलित की प्रथम ज्योति

Click to teach Gmail that this conversation is important 11 अक्तूबर. उप मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री…

1 month ago

Mandi News : नेरचौक मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल में आधुनिक चिकित्सा सुविधाओं का विस्तार, मरीजों को मिल रही बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं

प्रदेश सरकार स्वास्थ्य सेवाओं के आधुनिकीकरण की दिशा में कई ठोस कदम उठा रही है।…

1 month ago