29 वर्षीय सैनिक बिल्जन गुरंग की आज सोलन जिला के सुबाथु में पूरे राजकीय सम्मान के साथ अंत्येष्टि की गई

स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण तथा आयुर्वेद मंत्री डाॅ. राजीव सैजल ने कृतज्ञ प्रदेश वासियों की और से शहीद सैनिक को श्रद्धाजंलि अर्पित की।
मूल रूप से नेपाल के लमजंग के प्यारजंग गनकड़ी के निवासी बिल्जन गुरंग भारतीय सेना की 3/1 जीआर में तैनात थे। वे वर्तमान में सियाचिन ग्लेश्यिर पर 18360 फीट की ऊंचाई पर सेवारत थे तथा सियाचिन ग्लेश्यिर पर ड्यूटी के दौरान बर्फीली खाई में गिरने से शहीद हो गए।
डाॅ. राजीव सैजल शहीद के अंतिम संस्कार में सम्मिलत हुए और प्रदेश सरकार की ओर से शहीद को भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की।  
डाॅ. सैजल ने कहा कि शहीद बिल्जन गुरंग ने अपने कर्तव्य का निर्वहन करते हुए भारतीय सेना की उच्च परम्पराओं के अनुरूप शहादत पाई। उन्होंने कहा कि बिल्जन गुरंग एक सच्चे योद्धा थे और उनके देश प्रेम एवं कार्य के प्रति जज़्बे को सदैव याद रखा जाएगा। 
उन्होंने परमपिता परमात्मा से शहीद की आत्मा की शांति और उनके परिवार को इस अपूर्णीय क्षति को सहन करने की शक्ति प्रदान करने की प्रार्थना की।
उपमण्डलाधिकारी सोलन अजय कुमार यादव, सैन्य अधिकारियों एवं जिला प्रशासन के अधिकारियों ने शहीद बिल्जन गुरंग को भावभीनी श्रद्धाजंलि अर्पित की।

backup_0dff07

Share
Published by
backup_0dff07

Recent Posts

Election :न सत्ता का दुरुपयोग काम आया, न साजिशें, लोकतंत्र जीता, तानाशाही हारी: जयराम ठाकुर

इस हार से सबक ले संविधान, लोकतंत्र और जनादेश का सम्मान करना सीखें मुख्यमंत्रीचंडीगढ़ में…

3 weeks ago

मुख्यमंत्री ने केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण से की भेंट

अतिरिक्त वित्तीय सहायता का आग्रह, उधार सीमा 3 से बढ़ाकर 4 प्रतिशत करने का किया…

3 weeks ago

Shimla News:मुख्यमंत्री सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने केंद्रीय ऊर्जा मंत्री मनोहर लाल से की भेंट

हिमाचल के विद्युत क्षेत्र से जुड़े महत्वपूर्ण मुद्दों पर विस्तार से चर्चा मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र…

3 weeks ago

Shimla News: प्रदेश सरकार चिकित्सा अधिकारियों (विशेषज्ञ) को एनपीए देने पर कर रही विचारः मुख्यमंत्री

कैंसर देखभाल संस्थानों के सुदृढ़ीकरण के लिए सरकार व्यय करेगी 800 करोड़ रुपये मुख्यमंत्री ठाकुर…

3 weeks ago

Raksha Bandhan: सिर्फ राखी बांधने का पर्व नहीं, प्रेम, विश्वास और रक्षा के संकल्प की सदियों पुरानी परंपरा

जानिए क्यों मनाया जाता है रक्षाबंधन और श्रीकृष्ण-द्रौपदी से लेकर मां लक्ष्मी-राजा बलि तक की…

1 month ago