हिमाचल पथ परिवहन निगम की बसें बाहरी राज्यों में रहने वाले लोगों को लेकर लौटने लगी हैं। गुरुवार को भी दिल्ली से कई बसें प्रदेश के विभिन्न क्षेत्रों में पहुंची है। पथ परिवहन निगम ने दिल्ली से हिमाचल आने वाली बसों की संख्या बढ़ाई है। शुक्रवार को 14 बसें यात्रियों को लेकर हिमाचल आएंगी। प्रदेश से यात्रियों को लाने के लिए एक दिन पहले बसें रवाना हो रही है। गुरुवार को भी दिल्ली के लिए बसें भेजी गई है, जो शुक्रवार को प्रदेश के विभिन्न क्षेत्रों तक पहुंचेंगी। प्रदेश के 10 डिपो से 14 बसें रवाना की गई हैं, इसमें पालमपुर से दो, पठानकोट से एक, बैजनाथ से दो, धर्मशाला से एक, हमीरपुर से दो, देहरा से एक, ऊना से एक, बिलासपुर से एक, मंडी से दो और सरकघाट से एक बस रवाना की गई है। यह बसें शुक्रवार को दिल्ली से सवारियों के अनुसार चलेंगी। हिमाचल पथ परिवहन निगम द्वारा यात्रियों की डिमांड के तहत विभिन्न क्षेत्रों से बसों का संचालन किया जा रहा है।
कोरोना महामारी के चलते प्रदेश से इंटर स्टेट रूटों पर कम बसों का संचालन हो रहा है। ऐसे में त्योहारी सीजन के दौरान बसों में ज्यादा भीड़-भड़ाका न हो और यात्रियों को बसों में किसी भी तरह की दिक्कतों का सामना न करना पडे़, इसके लिए निगम द्वारा स्पेशल बसों का संचालन किया जा रहा है। निगम प्रबंधन द्वारा स्पेशल बसों का संचालन 11 नवंबर से आरंभ कर दिया गया है, जिन्हें यात्रियों की डिमांड पर चलाया जा रहा है। दिल्ली से प्रदेश आने वाली बसें वाया चंडीगढ़ होकर आ रही हैं, ताकि अन्य रूटों को भी कवर किया जा सके। निगम प्रबंधन द्वारा प्रदेश के विभिन्न क्षेत्रों में डिमांड के आधार पर बसें भेजी जा रही हैं, ताकि त्योहारों के दौरान लोगों को घरों तक पहुंचने में किसी तरह की परेशानी का सामना न करना पड़े।
भारत सरकार द्वारा प्रस्तावित जनगणना 2027 के सफल संचालन को सुनिश्चित बनाने के लिए जिला…
पंजाब नेशनल बैंक ग्रामीण स्वरोजगार प्रशिक्षण संस्थान (आरसेटी) में सोमवार को मोमबत्ती बनाने का प्रशिक्षण…
उप मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने आज (सोमवार) को हरोली विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत समनाल से…
पूर्व मुख्यमंत्री एवं नेता प्रतिपक्ष का आरोप, सुख की सरकार चुनावी भाषण और बजट घोषणाओं…
भारत के मुख्य न्यायाधीश जस्टिस श्री सूर्यकांत ने मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू की उपस्थिति…
हिमालय की गोद में बसा हिमाचल प्रदेश देश के प्रमुख जलविद्युत उत्पादक राज्यों में से…