शिमला –क्रिसमस की छुट्टियों के चलते पहाड़ों की ओर रुख किए सैलानियों की भीड़ के आगे शहर की सड़कें छोटी पड़ने लगी हैं। यहां तंग सड़क के कारण आए दिन टै्रफिक जाम लग रहा है। इन दिनों बच्चों को क्रिसमस की छुट्टियां पड़ी हुई हैं। ऐसे में लोग क्रिसमस और नया साल मनाने के लिए पहाड़ों का रुख करते हैं। वहीं, दूसरे राज्यों से सैलानियों की हजारों गाडियां हर रोज शिमला पहुंच रही हैं। शिमला की कई सड़कें बहुत संकरी हैं, इनमें एक तरफा यातायात ही सुचारू हो पाता है, लेकिन सुबह से दोपहर तक शहर में हजारों गाडि़यां प्रवेश करने लगती हैं। ऐसे में यहां रोजाना वाहनों की 2-3 किलोमीटर तक लंबी-लंबी लाइनें लग जाती हैं। ऐसे में यह कहा जा सकता है कि शिमला क्रिसमस मनाने पहुंचे सैलानियों का स्वागत टै्रफिक जाम से हो रहा है। शिमला प्रसिद्ध पर्यटक स्थल होने के नाते यहां पर बाहरी राज्यों से काफी संख्या में सैलानी पहुंच रहे हैं। शहर में बुधवार को क्रिसमस पर्व के अवसर पर सैलानियों का स्वागत टै्रफिक जाम से हुआ। जहां सुबह से ही सड़कों पर वाहनों की कतारें लगी रहीं, जिससे न केवल बाहरी राज्यों से आने वाले सैलानियों बल्कि स्थानीय जनता को भी काफी परेशानी हो रही है। शहर में आए दिन लगने वाले टै्रफिक जाम ने लोगों के नाक में दम कर रखा है। शिमला के ओल्ड बस स्टैंड पहुंचने के लिए सैलानियों व लोगों को काफी परेशानी हो रही है। बुधवार को शिमला की विकट्री टनल के पास दोपहर बाद भी लोगों को जाम की समस्या से काफी परेशानी हुई। बता दें कि इस स्थान में वाहनों की पार्किंग की व्यवस्था भी नहीं है और बाहर से आने वाले सैलानियों को शिमला की सड़कोें की उचित जानकारी न होने के कारण भी अधिकतर टै्रफिक जाम से जूझना पड़ रहा है।
भगवान श्रीराम का जीवन सत्य, कर्तव्य, न्याय और धर्म के मार्ग पर चलने की देता…
केवल रावण का पुतला जलाना ही दशहरा नहीं, बल्कि अपने भीतर छिपे अहंकार, क्रोध, लोभ…
देहरा की विधायक कमलेश ठाकुर ने सोमवार को यहां सेरा के विश्राम गृह में हिमाचल…
ख्यमंत्री के राजनीतिक सलाहकार सुनील शर्मा बिट्टू ने रविवार को यहां अणु में छात्राओं की…
Click to teach Gmail that this conversation is important 11 अक्तूबर. उप मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री…
प्रदेश सरकार स्वास्थ्य सेवाओं के आधुनिकीकरण की दिशा में कई ठोस कदम उठा रही है।…