हिमाचल प्रदेश गौ सेवा आयोग का गठन

शिमला – प्रदेश सरकार के एक प्रवक्ता ने बताया कि हिमाचल प्रदेश में गौ सेवा आयोग का गठन किया गया है।
इस आयोग के अध्यक्ष पशु पालन मंत्री होंगे। अतिरिक्त मुख्य सचिव(पशु पालन), अतिरिक्त मुख्य सचिव(वित्त), अतिरिक्त मुख्य सचिव(राजस्व), अतिरिक्त मुख्य सचिव(वन), प्रधान सचिव(आबकारी व कराधान), सचिव(ग्रामीण विकास एवं पंचायती राज), सचिव(भाषा एवं संस्कृति), डीन डॉ. जी.सी नेगी पशु चिकित्सा एवं पशु विज्ञान महाविद्यालय, चौधरी श्रवण कुमार हिमाचल प्रदेश कृषि विश्वविद्यालय, पालमपुर, कांगड़ा, पुलिस महानिदेशक हिमाचल प्रदेश को सदस्य के रूप में मनोनीत किया गया है जबकि निदेशक पशुपालन हिमाचल प्रदेश इसके सदस्य सचिव होंगे।
उन्होंने कहा कि हिमाचल प्रदेश गौ सेवा आयोग के उपाध्यक्ष जिला सोलन के अशोक कुमार होंगे।  इस आयोग में 10 अन्य गैर सरकारी सदस्य होंगे जिसमें जिला बिलासपुर के अश्वनी कुमार डोगरा, जिला मण्डी के चेत राम तथा स्वामी अभिषेक गिरी, जिला ऊना के सुशील कुमार तथा कृष्णपाल शर्मा, जिला सिरमौर के जगदीप, जिला शिमला के सुशांत देष्टा, जिला कांगड़ा के अशोक कुमार शर्मा, जिला हमीरपुर के आशीष कुमार तथा जिला कुल्लू के शेर सिंह है।
इसके अतिरिक्त हिमाचल प्रदेश गौ सेवा आयोग में विशेष आमंत्रित सदस्य के रूप में जिला चम्बा के संदीप कुमार, जिला सोलन के देव राज चौधरी, देवानंद गौतम तथा दिनेश कुमार शास्त्री, जिला शिमला के राम ऋषि भारद्वाज, राजेन्द्र राणा तथा रोशन लाल, जिला ऊना के सुराम सिंह, जिला कांगड़ा के चन्द्रशेखर तथा जिला हमीरपुर के डॉ. अशोक को मनोनीत किया गया है।
इस आयोग के उपाध्यक्ष तथा गैर सरकारी सदस्यो की सेवाएं नियुक्ति की तिथि से तीन वर्ष तक की अवधि के लिए मान्य होगी।
उन्होंने कहा कि हिमाचल प्रदेश गौ सेवा आयोग का मुख्यालय शिमला में होगा।

Recent Posts

Raksha Bandhan: सिर्फ राखी बांधने का पर्व नहीं, प्रेम, विश्वास और रक्षा के संकल्प की सदियों पुरानी परंपरा

जानिए क्यों मनाया जाता है रक्षाबंधन और श्रीकृष्ण-द्रौपदी से लेकर मां लक्ष्मी-राजा बलि तक की…

1 week ago

Politics News: मुख्यमंत्री ने नौकरी देने से खड़े किए हाथ, क्यों दी थी पाँच लाख नौकरी की गारंटी : जयराम

शिमला: भाजपा विधायकों ने विधान सभा की कार्यवाही शुरू होने से पहले विधान सभा परिसर…

2 weeks ago

हिमाचल प्रदेश खादी एवं ग्रामोद्योग बोर्ड की बिक्री में 39 प्रतिशत की वृद्धिः हर्षवर्धन Shimla News: चौहानवर्ष 2026-27 के लिए 112 करोड़ रुपये का लक्ष्य

हिमाचल प्रदेश खादी एवं ग्रामोद्योग बोर्ड ने वर्ष 2025-26 के दौरान विपणन एवं वाणिज्यिक गतिविधियों…

3 weeks ago

Dharamshala News: “एक पेड़ माँ के नाम” अभियान के तहत धर्मशाला में पौधरोपण, एसडीएम मोहित रत्न ने दिया पर्यावरण संरक्षण का संदेश

सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग, हिमाचल प्रदेश द्वारा अटल वयो अभ्युदय योजना के अंतर्गत राष्ट्रीय…

3 weeks ago

Education News: मंत्रीरोजगारपरक पाठ्यक्रमों, अनुसंधान, खेल और विद्यार्थियों के बेहतर सहयोग पर दिया बल

शिक्षा मंत्री रोहित ठाकुर ने हिमाचल प्रदेश में उच्च शिक्षा को भविष्य की जरूरतों के…

3 weeks ago