https://www.tatkalsamachar.com/?p=2589
हिमाचल के सिरमौर जिले के तिरुपति ग्रुप पांवटा ने कोरोना वायरस के संक्रमण को रोकने के लिए प्रदेश की पहली इको फ्रेंडली सैनिटाइजेशन टनल तैयार की है। यह पीजीआई चंडीगढ़ को प्रदान की जा रही है। दूसरी टनल आईजीएमसी शिमला के लिए तैयार कर भेजी जाएगी। इससे किसी तरह का साइड इफेक्ट नहीं होगा। शुक्रवार को पांवटा के सूरजपुर इकाई में पहली सैनिटाइजेशन टनल का डेमो दिया गया।
पांवटा के विधायक पांवटा सुखराम चौधरी ने ट्रायल में हिस्सा लिया। उन्होंने कहा कि तिरुपति ग्रुप ने कोरोना से लड़ाई में जिलाधीश राहत कोष में करीब 31 लाख राशि के बाद अब इको फ्रेंडली सैनिटाइज मशीनें भी प्रदान कर रहा है। औद्योगिक इकाइयां कोरोना से संकट की घड़ी में सीएसआर से बेहतरीन योगदान हर क्षेत्र में दे रही है। त्रिरुपति ग्रुप के निदेशक अशोक गोयल, अरुण गोयल व दीपक गोयल ने कहा कि कोरोना वायरस के खिलाफ मिलकर लड़ाई लड़नी होगी।
पांवटा में हर वाहन को मुफ्त में करेंगे सैनिटाइज
पांवटा क्षेत्र के उद्यमी अशोक गोयल ने कहा कि मिल कर पूरा देश कोरोना से पांवटा क्षेत्र के सभी वाहनों को मुफ्त में सैनिटाइज किया जाएगा। इसके लिए शीघ्र एक केंद्र शुरू किया जाएगा। शीघ्र ही सैनिटाइज मशीनें भी लगाई जाएंगी।
तीन दिवसीय 27वीं राज्य स्तरीय बहुतकनीकी एथलेटिक्स एवं सांस्कृतिक प्रतियोगिता वीरवार को यहां राजकीय बहुतकनीकी…
नगर एवं ग्राम नियोजन, आवास, तकनीकी शिक्षा, व्यावसायिक एवं औद्योगिक प्रशिक्षण मंत्री राजेश धर्माणी ने…
उपायुक्त गंधर्वा राठौड़ ने नगर निगम हमीरपुर के लिए प्रस्तावित बड़ी विकासात्मक परियोजनाओं से संबंधित…
जिला स्तरीय नार्को समन्वय समिति (NCORD) की बैठक अतिरिक्त जिला दण्डाधिकारी मंडी डॉ मदन कुमार…
हिमाचल दिवस पर जिला स्तरीय समारोह 15 अप्रैल, 2026 को मंडी के ऐतिहासिक सेरी मंच पर हर्षोल्लास के साथ…
उपमुख्य सचेतक केवल सिंह पठानिया ने परिवार सहित सोमवार को मैक्लोड़गंज में तिब्बती गुरू दलाई…