त्तापानी (मंडी). हिमाचल प्रदेश के शिमला और मंडी की सीमा पर मशहूर पर्यटन स्थल तत्तापानी में संक्रांति पर 1995 किलो खिचड़ी पकाई गई है. गिनीज बुक ऑफ रिकॉर्ड में इतने बड़े पैमाने पर खिचड़ी बनाने का रिकॉर्ड दर्ज हुआ है. सीएम जयराम ठाकुर ने रिकॉर्ड बनने की जानकारी दी है. सीएम जयराम ठाकुर ने इस संबंध में रिकॉर्ड बनने की घोषणा की. इससे पहले, फेमस शेफ संजीव कपूर ने 918 किलोग्राम खिचड़ी बनाने का रिक़ॉर्ड बनाया था, जो अब टूट गया है.खिचड़ी के साथ बर्तन के साथ पूरा वज़न 2375 किलो रहा है. शेफ सुनील ने बताया कि 25 लोगों की टीम ने खिचड़ी तैयार की है. इसे बनाने में 5 घंटे लगे हैं. खिचड़ी बनाने में 1100 लीटर पानी का इस्तेमाल किया गया है. इसके अलावा, इसमें 65 किलो मटर, 199 किलो माश, 90 किलो देशी घी और 30 से 40 किलो ग्राम मसाला डाला गया है. जानकारी के अनुसार, संक्रांति का त्योहार तत्तापानी में बड़ी धूमधाम से मनाया जाता है. यहां गर्म पानी के चश्मे हैं और लोग यहां तुलादान और आस्था की डूबकी लगाते हैं. खिचड़ी बनाने के लिए बड़ा बर्तन (पतीला) हरियाणा की फेमस बर्तन मार्केट जगाधरी से मंगवाया गया था. यह बर्तन लोगों के आकर्षण का केंद्र रहा. लोगों ने इसके साथ सेल्फी भी ली है. वहीं बर्तन के लिए खास चूल्हा भी तैयार किया गया था. मंडी जिले में सुतलुज नदी पर स्थित तत्तापानी वॉटर स्पोर्ट्स और धार्मिक स्थल के तौर पर जाना जाता है. मंगलवार को यहां सतलुज आर्ती का आयोजन भी होगा और 3 हजार दिए जलाए जाएंगे. इसमें सीएम जयराम ठाकुर भी हिस्सा लेंगे.
भगवान श्रीराम का जीवन सत्य, कर्तव्य, न्याय और धर्म के मार्ग पर चलने की देता…
केवल रावण का पुतला जलाना ही दशहरा नहीं, बल्कि अपने भीतर छिपे अहंकार, क्रोध, लोभ…
देहरा की विधायक कमलेश ठाकुर ने सोमवार को यहां सेरा के विश्राम गृह में हिमाचल…
ख्यमंत्री के राजनीतिक सलाहकार सुनील शर्मा बिट्टू ने रविवार को यहां अणु में छात्राओं की…
Click to teach Gmail that this conversation is important 11 अक्तूबर. उप मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री…
प्रदेश सरकार स्वास्थ्य सेवाओं के आधुनिकीकरण की दिशा में कई ठोस कदम उठा रही है।…