आर्मी बेस के करीब आलीशान घर बनवा रहा था आतंकियों के साथ पकड़ा गया DSP दविंदर सिंह

नई दिल्ली. जम्मू-कश्मीर (Jammu Kashmir) में शनिवार को सुरक्षाबलों ने हिजबुल मुजाहिदीन (Hizbul Mujahideen) के आतंकियों के साथ पुलिस अधिकारी दविंदर सिंह (DSP Davinder Singh) को गिरफ्तार किया. दविंदर सिंह से जल्द ही इंटेलिजेंस ब्यूरो (IB) और रॉ (RAW) की टीम पूछताछ करने वाली हैं. इसके अलावा कहा जा रहा है कि दविंदर का राष्ट्रपति मेडल भी छीना जा सकता है. इस बीच यह भी खुलासा हुआ है कि दविंदर सिंह श्रीनगर (Srinagar) में आर्मी बेस के निकट अपना एक घर भी बनवा रहा था.

दविंदर सिंह श्रीनगर के इंदिरानगर इलाके में एक आलीशान घर बनवा रहा था. बता दें ये इलाका श्रीनगर का सबसे सुरक्षित क्षेत्र माना जाता है. दविंदर का ये घर 2017 से तैयार हो रहा है. इस घर की दीवार 15 कॉर्प्स के हेडक्वार्टर्स से लगी हुई है.

किराये के घर पर रह रहा था परिवार
रिपोर्ट में इस बात का भी खुलासा हुआ है कि दविंदर पिछले पांच सालों से अपने किसी रिश्तेदार के घर में किराये पर रह रहा था. पुलिस ने दविंदर के घर से हथियार और गोला बारूद भी बरामद किए हैं.

बता दें दविंदर सिंह के दो बच्चे हैं- उनकी बड़ी बेटी बांग्लादेश में एमबीबीएस की पढ़ाई कर रही है और बेटा कश्मीर के जाने-माने बर्न हॉल स्कूल में पढ़ रहा है.

पुलिस ने फिर की छानबीन
वहीं पुलिस ने सोमवार को दविंदर सिंह के आवास पर फिर से छानबीन की. एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने बताया कि पूछताछ के दौरान सिंह द्वारा कुछ खुलासे के बाद उनके इंदिरा नगर आवास पर छापेमारी की गयी. सिंह के आवास से किस तरह की चीजें बरामद की गयी हैं, इस बारे में अधिकारी ने बताने से मना कर दिया.अत्यंत सुरक्षा वाले श्रीनगर हवाई अड्डे पर तैनात सिंह को हिज्बुल मुजाहिदीन के आतंकी नवीद बाबू और अल्ताफ के साथ शनिवार को तब गिरफ्तार किया गया था, जब वह कार से उन्हें श्रीनगर से दक्षिण कश्मीर ले जा रहे थे.

घर से मिलीं दो पिस्तौल और एक AK-47
दक्षिण कश्मीर के उप महानिरीक्षक अतुल गोयल के नेतृत्व वाली टीम ने उनका पीछा किया. उनके पास से दो एके राइफल जब्त की गयी. सिंह के आवास की तलाशी ली गयी और वहां से पुलिस ने दो पिस्तौल और एक एके राइफल जब्त की.

कश्मीर पुलिस के महानिरीक्षक (आईजी) विजय कुमार ने कहा था कि पुलिस अधिकारी “घृणित अपराध” में संलिप्त थे और उनके साथ आतंकवादियों जैसा ही सलूक किया जा रहा है और सभी सुरक्षा एजेंसियां संयुक्त रूप से उससे पूछताछ कर रही हैं. उन्होंने कहा कि यह मामला गैरकानूनी गतिविधि (रोकथाम) कानून और हथियार कानून के तहत दर्ज किया गया है.

Share
Published by

Recent Posts

Election :न सत्ता का दुरुपयोग काम आया, न साजिशें, लोकतंत्र जीता, तानाशाही हारी: जयराम ठाकुर

इस हार से सबक ले संविधान, लोकतंत्र और जनादेश का सम्मान करना सीखें मुख्यमंत्रीचंडीगढ़ में…

1 day ago

मुख्यमंत्री ने केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण से की भेंट

अतिरिक्त वित्तीय सहायता का आग्रह, उधार सीमा 3 से बढ़ाकर 4 प्रतिशत करने का किया…

3 days ago

Shimla News:मुख्यमंत्री सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने केंद्रीय ऊर्जा मंत्री मनोहर लाल से की भेंट

हिमाचल के विद्युत क्षेत्र से जुड़े महत्वपूर्ण मुद्दों पर विस्तार से चर्चा मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र…

4 days ago

Shimla News: प्रदेश सरकार चिकित्सा अधिकारियों (विशेषज्ञ) को एनपीए देने पर कर रही विचारः मुख्यमंत्री

कैंसर देखभाल संस्थानों के सुदृढ़ीकरण के लिए सरकार व्यय करेगी 800 करोड़ रुपये मुख्यमंत्री ठाकुर…

4 days ago

Raksha Bandhan: सिर्फ राखी बांधने का पर्व नहीं, प्रेम, विश्वास और रक्षा के संकल्प की सदियों पुरानी परंपरा

जानिए क्यों मनाया जाता है रक्षाबंधन और श्रीकृष्ण-द्रौपदी से लेकर मां लक्ष्मी-राजा बलि तक की…

2 weeks ago