हिमाचल के तत्तापानी में मकर संक्रांति पर बनी 1995 Kg खिचड़ी, गिनीज बुक में रिकॉर्ड दर्ज

त्तापानी (मंडी). हिमाचल प्रदेश के शिमला और मंडी की सीमा पर मशहूर पर्यटन स्थल तत्तापानी में संक्रांति पर 1995 किलो खिचड़ी पकाई गई है. गिनीज बुक ऑफ रिकॉर्ड में इतने बड़े पैमाने पर खिचड़ी बनाने का रिकॉर्ड दर्ज हुआ है. सीएम जयराम ठाकुर ने रिकॉर्ड बनने की जानकारी दी है. सीएम जयराम ठाकुर ने इस संबंध में रिकॉर्ड बनने की घोषणा की. इससे पहले, फेमस शेफ संजीव कपूर ने 918 किलोग्राम खिचड़ी बनाने का रिक़ॉर्ड बनाया था, जो अब टूट गया है.खिचड़ी के साथ बर्तन के साथ पूरा वज़न 2375 किलो रहा है. शेफ सुनील ने बताया कि 25 लोगों की टीम ने खिचड़ी तैयार की है. इसे बनाने में 5 घंटे लगे हैं. खिचड़ी बनाने में 1100 लीटर पानी का इस्तेमाल किया गया है. इसके अलावा, इसमें 65 किलो मटर, 199 किलो माश, 90 किलो देशी घी और 30 से 40 किलो ग्राम मसाला डाला गया है. जानकारी के अनुसार, संक्रांति का त्योहार तत्तापानी में बड़ी धूमधाम से मनाया जाता है. यहां गर्म पानी के चश्मे हैं और लोग यहां तुलादान और आस्था की डूबकी लगाते हैं. खिचड़ी बनाने के लिए बड़ा बर्तन (पतीला) हरियाणा की फेमस बर्तन मार्केट जगाधरी से मंगवाया गया था. यह बर्तन लोगों के आकर्षण का केंद्र रहा. लोगों ने इसके साथ सेल्फी भी ली है. वहीं बर्तन के लिए खास चूल्हा भी तैयार किया गया था. मंडी जिले में सुतलुज नदी पर स्थित तत्तापानी वॉटर स्पोर्ट्स और धार्मिक स्थल के तौर पर जाना जाता है. मंगलवार को यहां सतलुज आर्ती का आयोजन भी होगा और 3 हजार दिए जलाए जाएंगे. इसमें सीएम जयराम ठाकुर भी हिस्सा लेंगे.

Share
Published by

Recent Posts

Hamirpur News:खेलों से बच्चों में विकसित होते हैं कई गुण : कुलदीप सिंह पठानिया

 तीन दिवसीय 27वीं राज्य स्तरीय बहुतकनीकी एथलेटिक्स एवं सांस्कृतिक प्रतियोगिता वीरवार को यहां राजकीय बहुतकनीकी…

10 hours ago

Hamirpur News:बहुतकनीकी कॉलेजों में भरे जाएंगे शिक्षकों के 60 पद

नगर एवं ग्राम नियोजन, आवास, तकनीकी शिक्षा, व्यावसायिक एवं औद्योगिक प्रशिक्षण मंत्री राजेश धर्माणी ने…

2 days ago

Hamirpur News:उपायुक्त ने की नगर निगम हमीरपुर के लिए प्रस्तावित प्रोजेक्टों की समीक्षा

उपायुक्त गंधर्वा राठौड़ ने नगर निगम हमीरपुर के लिए प्रस्तावित बड़ी विकासात्मक परियोजनाओं से संबंधित…

2 days ago

Mandi News:नशे के खिलाफ सख्ती जारी, शिक्षण संस्थानों के आसपास विशेष निगरानी के निर्देश

जिला स्तरीय नार्को समन्वय समिति (NCORD) की बैठक अतिरिक्त जिला दण्डाधिकारी मंडी डॉ मदन कुमार…

3 days ago

Mandi News:मंडी में हर्षोल्लास के साथ मनाया जाएगा हिमाचल दिवस समारोह

हिमाचल दिवस पर जिला स्तरीय समारोह 15 अप्रैल, 2026 को मंडी के ऐतिहासिक सेरी मंच पर हर्षोल्लास के साथ…

3 days ago

Kangra News:उपमुख्य सचेतक केवल सिंह पठानिया ने तिब्बती गरू दलाई लामा से की भेंट

उपमुख्य सचेतक केवल सिंह पठानिया ने परिवार सहित सोमवार को मैक्लोड़गंज में तिब्बती गुरू दलाई…

3 days ago