स्पेशल ओलंपिक स्पोर्ट्स सेंटर का हुआ शुभारंभ, हिमाचल में एक साथ खोले गए नौ केंद्र

ऊना : जिला मुख्यालय के प्रेम आश्रम संस्थान में शनिवार को विशेष ओलंपिक भारत चैप्टर द्वारा स्पोर्ट्स सेंटर का शुभारंभ किया गया। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिवस के उपलक्ष्य में हिमाचल प्रदेश में विशेष बच्चों के लिए 9 स्पोर्ट्स सेंटर खोले गए। स्पेशल ओलंपिक भारत चैप्टर की अध्यक्ष मल्लिका नड्डा की अगुवाई में इस कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में मल्लिका नड्डा ऑनलाइन जुड़ी और प्रदेश के सभी नौ स्पोर्ट्स सेंटर का शुभारंभ किया गया। स्थानीय स्तर पर आयोजित किए गए कार्यक्रम में एसडीएम डॉ निधि पटेल ने बतौर मुख्यातिथि शिरकत की जबकि स्पेशल ओलंपिक जिला चैप्टर के अध्यक्ष विजय कुमार मलांगड़ और अन्य पदाधिकारी भी मौजूद रहे। कार्यक्रम के दौरान विशेष बच्चों की एथलेटिक्स प्रतियोगिताओं का भी आयोजन किया गया।

स्पेशल ओलंपिक भारत चैप्टर द्वारा हिमाचल प्रदेश को विशेष खिलाड़ियों को प्रशिक्षण प्रदान करने के लिए नो स्पोर्ट्स सेंटर प्रदान किए गए हैं। शनिवार को जिला मुख्यालय के प्रेम आश्रम में आयोजित किए गए कार्यक्रम में एसडीएम डॉ निधि पटेल ने बतौर मुख्य अतिथि शिरकत की जबकि दिल्ली से स्पेशल ओलंपिक भारत चैप्टर की अध्यक्ष मल्लिका नड्डा ऑनलाइन रूप से यहां पर जुड़ी थी। स्पेशल ओलंपिक भारत चैप्टर द्वारा विशेष खिलाड़ियों को खेलों में निपुण करने और खेलों की बारीकियां सिखाने के लिए हिमाचल प्रदेश में 9 खेल केंद्रों का शुभारंभ किया गया है। शनिवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्म दिवस के अवसर पर स्पेशल ओलंपिक भारत चैप्टर द्वारा इस कार्यक्रम का आयोजन किया गया। स्थानीय स्तर पर जिला मुख्यालय के प्रेम आश्रम में आयोजित किए गए कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रुप में पधारे एसडीएम डॉ निधि पटेल ने कहा कि प्रदेश के खिलाड़ियों ने ओलंपिक, पैरालंपिक और विशेष ओलंपिक में बेहतरीन प्रदर्शन किया है। भविष्य में खिलाड़ी इन अंतरराष्ट्रीय प्रतिस्पर्धा में उनका प्रदर्शन करते हुए भारत के लिए मेडल सुनिश्चित कर सकें इस दिशा में कदम बढ़ाते हुए खिलाड़ियों को खेल की बारीकियां सिखाने के लिए विशेषज्ञ प्रशिक्षक इन 9 खेल केंद्रों पर उपलब्ध कराए जाएंगे।

Neha Sharma

Recent Posts

Politics News: मुख्यमंत्री ने नौकरी देने से खड़े किए हाथ, क्यों दी थी पाँच लाख नौकरी की गारंटी : जयराम

शिमला: भाजपा विधायकों ने विधान सभा की कार्यवाही शुरू होने से पहले विधान सभा परिसर…

2 days ago

हिमाचल प्रदेश खादी एवं ग्रामोद्योग बोर्ड की बिक्री में 39 प्रतिशत की वृद्धिः हर्षवर्धन Shimla News: चौहानवर्ष 2026-27 के लिए 112 करोड़ रुपये का लक्ष्य

हिमाचल प्रदेश खादी एवं ग्रामोद्योग बोर्ड ने वर्ष 2025-26 के दौरान विपणन एवं वाणिज्यिक गतिविधियों…

1 week ago

Dharamshala News: “एक पेड़ माँ के नाम” अभियान के तहत धर्मशाला में पौधरोपण, एसडीएम मोहित रत्न ने दिया पर्यावरण संरक्षण का संदेश

सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग, हिमाचल प्रदेश द्वारा अटल वयो अभ्युदय योजना के अंतर्गत राष्ट्रीय…

1 week ago

Education News: मंत्रीरोजगारपरक पाठ्यक्रमों, अनुसंधान, खेल और विद्यार्थियों के बेहतर सहयोग पर दिया बल

शिक्षा मंत्री रोहित ठाकुर ने हिमाचल प्रदेश में उच्च शिक्षा को भविष्य की जरूरतों के…

1 week ago

Jairam Thakur: अपनी भड़ास निकालने के लिए राष्ट्रीय महत्व के मंच का मुख्यमंत्री ने किया इस्तेमाल: जयराम ठाकुर

पूर्व मुख्यमंत्री एवं नेता प्रतिपक्ष ने कहा, सुक्खू सरकार की विश्वसनीयता समाप्त, सेस और कर्मचारियों…

2 weeks ago

Himachal News: 80वां स्वतंत्रता दिवस: स्वतंत्रता के गौरव से विकसित भारत के संकल्प तक

विजय कुमार सूद जी ने दी समस्त देशवासियों को 15 अगस्त 2026 की हार्दिक बधाई…

2 weeks ago