निजी बस चालकों की मनमानी युवक की जान पर पड़ी भारी, PGI में जिंदगी और मौत से जंग लड़ रहा युवक

मंडी : मंडी जिला के सुंदरनगर मंडी रूट पर चलने वाली निजी बस चालकों की मनमानी आम जनता की जान पर भारी पड़ती हुई नजर आ रही है। ऐसे ही एक ताजा मामले में सुंदरनगर मंडी रूट पर चलने वाले निजी बस चालकों की लापरवाही एक युवक की जान पर भारी पड़ी है युवक पिछले 3 दिनों से पीजीआई चंडीगढ़ में जिंदगी और मौत से जंग लड़ रहा है। इसके बावजूद इन चालकों की मनमानी बदस्तूर जारी है। मामले में हितेश पुत्र प्रेम लाल निवासी कन्नैड कार में सवार होकर नेरचौक की ओर जा रहा था कि अचानक डडोर के समीप फोरलेन सड़क मार्ग पर खड़ी निजी बस के साथ उसकी पीछे से टक्कर हो गई। बस अगर सड़क मार्ग में एक ओर खड़ी होती तो शायद हादसा न होता। लेकिन मार्ग पर बस खड़ी होने के कारण हादसा पेश आया जिससे हितेश गंभीर रूप से घायल हो गया। घायला अवस्था में उसे मेडिकल कालेज नेरचौक ले जाया गया परंतु वहां से उसकी गंभीर हालत को देखते हुए डॉक्टरों ने उसे पीजीआई चंडीगढ़ के लिए रेफर कर दिया गया जहां उसकी हालत गंभीर बनी हुई है। बस चालकों की यह मनमानी लंबे समय से चलती आ रही है परंतु इस ओर किसी का ध्यान ही नहीं है।

सुंदरनगर-मंडी रूट पर चलने वाली इन बसों में जमकर नियमों की धज्जियां उड़ाई जाती है। कई बसों की डिपर लाइट अकसर खराब होती हैं जिस कारण पीछे से चल रहे वाहन चालकों को पता नहीं चल पाता है और हादसे हो जाते हैं। इन बसों में फुल साउंड के साथ स्टीरियो बजाए जा रहे है परंतु टोकने वाला कोई नहीं है। बसों में सवार होने वाले यात्रियों को टिकट तक नहीं दिए जाते अगर कोई सवारी टिकट की मांग करे तो उसके साथ बदसलूकी की जाती है। ऐसे में लोग बिना टिकट यात्रा करना उचित समझते हैं। शहर में गुजरते समय इनकी धीमी रफ्तार पीछे से चलने वाले वाहन चालकों को जहां परेशान पैदा करती है तो वहीं हादसा होने की आशंका भी बनी रहती है। परंतु इसके बावजूद निजी बस चालकों की मनमानी लगातार जारी है। पुलिस और प्रशासन ने यदि समय रहते इन वाहन चालकों की लगाम नहीं कसी तो आने वाले समय में और भी बड़े हादसे हो सकते हैं जिसके लिए किसे जिम्मेदार ठहराया जाएगा यह एक बड़ा सवाल है।
उधर, वहीं एसपी मंडी शालिनी अग्निहोत्री ने बताया कि निजी बस चालकों को यातायात नियमों का पालन करने के सख्त निर्देश दिए जाते हैं नियमों की अवहेलना करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।

Neha Sharma

Recent Posts

Election :न सत्ता का दुरुपयोग काम आया, न साजिशें, लोकतंत्र जीता, तानाशाही हारी: जयराम ठाकुर

इस हार से सबक ले संविधान, लोकतंत्र और जनादेश का सम्मान करना सीखें मुख्यमंत्रीचंडीगढ़ में…

2 weeks ago

मुख्यमंत्री ने केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण से की भेंट

अतिरिक्त वित्तीय सहायता का आग्रह, उधार सीमा 3 से बढ़ाकर 4 प्रतिशत करने का किया…

2 weeks ago

Shimla News:मुख्यमंत्री सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने केंद्रीय ऊर्जा मंत्री मनोहर लाल से की भेंट

हिमाचल के विद्युत क्षेत्र से जुड़े महत्वपूर्ण मुद्दों पर विस्तार से चर्चा मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र…

2 weeks ago

Shimla News: प्रदेश सरकार चिकित्सा अधिकारियों (विशेषज्ञ) को एनपीए देने पर कर रही विचारः मुख्यमंत्री

कैंसर देखभाल संस्थानों के सुदृढ़ीकरण के लिए सरकार व्यय करेगी 800 करोड़ रुपये मुख्यमंत्री ठाकुर…

2 weeks ago

Raksha Bandhan: सिर्फ राखी बांधने का पर्व नहीं, प्रेम, विश्वास और रक्षा के संकल्प की सदियों पुरानी परंपरा

जानिए क्यों मनाया जाता है रक्षाबंधन और श्रीकृष्ण-द्रौपदी से लेकर मां लक्ष्मी-राजा बलि तक की…

4 weeks ago