सीएमओ ने दिलाई कुष्ठ रोग को जड से मिटाने की शपथ

राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की पुण्यतिथि पर मुख्य चिकित्सा अधिकारी र्कायालय के प्रंागन में राष्ट्रीय कुष्ठ रोग निवारण दिवस मनाया गया। जिसकी अध्यक्षता मुख्य चिकित्सा अधिकारी बिलासपुर डाॅ0 प्रकाश दडोच ने की। इस अवसर पर महात्मा गांधी की प्रतिमा पर माल्र्यापण कर श्रद्धाजंलि अर्पित की तथा सभी अधिकारियों/कर्मचारियों व प्रशिक्षु नर्सों ने 2 मिनट का मौन रखा। इस अवसर पर कुष्ठ रोग को जड से मिटाने की शपथ भी दिलाई गई।
  सीएमओ डाॅ. दडोच ने कहा कि जिला को कुष्ठ रोग मुक्त बनाने के हर सम्भव प्रयास किए जाएगे और अभियान के रुप में इस कार्य को अंजाम दिया जाएगा। उन्होंने लोगों को कुष्ठ रोग के लक्षणों और निवारण तथा समाज में इस रोग के बारे में फैली भ्रातियों को दूर करने के बारे में जागरूकता बढाने का आहवान किया।
उन्होंने कहा कि कुष्ठ रोग अन्य बीमारियों की भांति एक इलाज योग्य बीमारी है। यह रोग एक ऐसा रोग है जो माईकोवैक्टीरियम लैपरी के कारण होता है लेकिन यह खांसने छिकने व लम्बे समय तक संक्रामक रोगी के साथ रहने से फैलता है। इसके कारण व्यक्ति के शरीर में त्वचा पर हलके पीले रंग के दाग, तांबे रंग के दाग, जिनमें छूने पर चेतना का एहसास न हों, शरीर के किसी भाग में नसों का मोटा होना, हाथों की उंगलियों की पकड कम होना, आंखों की पलकों का बन्द न होना, भोहों के बालों का कम होना, शरीर के घावों का लम्बे समय तक ठीक न होना आदि।
उन्होंने कहा कि सत्य की राह पर चलते हुए जीवन में नेक काम करते रहें। उन्होंने स्वास्थ्य विभाग के सभी अधिकारियों, कर्मचारियों व नर्सिग प्रशिक्षुओं से आहवान किया कि महात्मा गांधी ने कुष्ठ रोग से पीडित मरीजों की बिना किसी भेदभाव से सेवा की और समाज में प्रेरणा स्त्रोत बनें। इस क्षेत्र में विनोवा भावे, मदर टेरेसा आदि विभूतियों ने भी पूर्ण रुप से बढ-चढकर कार्य किया और यह सिखाया कि इस रोग से पीड़ित मरीजों के साथ किसी भी प्रकार का भेदभाव नहीं करना चाहिए और समाज में उन्हे बराबर का दर्जा प्रदान करना चाहिए।
उन्होंने बताया कि कुष्ठ रोग साध्य रोग है इसका पूर्ण इलाज करने से मरीज पूर्ण रुप से स्वास्थ्य लाभ प्राप्त् करता है। जितना जल्दी हो जांच कराकर समय पर इलाज करवाकर अपंगता से बचा जा सकता है।
इस अवसर पर जिला स्वास्थ्य अधिकारी डाॅ0 परविंदर सिंह, लेखा अधिकारी विजयपाल, नर्सिग अधीक्षक शिष्ठा गौतम, नर्सिंग ंिप्रसिपल आशा शर्मा, अधीक्षक रामलाल, सहायक कुष्ठ रोग अधिकारी विवेक शर्मा, जन शिक्षा सूचना अधिकारी पूर्ण चन्द, मैटरन उर्मिला, मीना चंदेल, दीप कुमार स्वास्थ्य शिक्षक के अलावा विभाग के अन्य अधिकारी व समस्त कर्मचारी भी उपस्थित रहे

Recent Posts

Himachal Pradesh: मुख्यमंत्री ने कहा चुनौतियों के बावजूद शिक्षा और स्वास्थ्य बजट में नहीं होगी कोई कटौती

मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने आज यहां उच्च शिक्षा में सुधारों पर आयोजित एक…

4 hours ago

Mandi News: उपायुक्त ने की वन संरक्षण अधिनियम के अंतर्गत लंबित प्रस्तावों की समीक्षा

वन संरक्षण अधिनियम (एफसीए) के अंतर्गत लंबित प्रस्तावों की समीक्षा के लिए उपायुक्त मंडी अपूर्व…

4 hours ago

Himachal Pradesh: प्रदेश में सरकार और मुख्यमंत्री के खिलाफ़ अविश्वास का माहौल : जयराम ठाकुर

पूर्व मुख्यमंत्री एवं नेता प्रतिपक्ष ने भ्रष्टाचार, कानून व्यवस्था और वित्तीय संकट पर सरकार को…

5 hours ago

Himachal Pradesh News: मुख्य सचिव और पुलिस महानिदेशक ने राज्यपाल से भेंट कीं

मुख्य सचिव संजय गुप्ता और पुलिस महानिदेशक अशोक तिवारी ने आज लोक भवन में राज्यपाल…

5 hours ago

Una News: ऊना ज़िला में जनगणना 2027 के लिए तैयारियां शुरू

भारत सरकार द्वारा प्रस्तावित जनगणना 2027 के सफल संचालन को सुनिश्चित बनाने के लिए जिला…

1 day ago

Hamirpur News: आरसेटी के प्रशिक्षण कार्यक्रमों का उठाएं लाभ

 पंजाब नेशनल बैंक ग्रामीण स्वरोजगार प्रशिक्षण संस्थान (आरसेटी) में सोमवार को मोमबत्ती बनाने का प्रशिक्षण…

1 day ago