सीएए के बाद सरकार का अगला कदम क्या होगा

नागरिकता संशोधन कानून को लेकर भले ही देश के कई हिस्से में विरोध किया जा रहा हो लेकिन सरकार ने साफ कर दिया है कि वह इसे लागू करने से किसी भी कीमत पर पीछे नहीं हटेगी। इसके लेकर देश भर में पक्ष और विरोध में प्रदर्शन हुआ।


सरकार का अगला कदम रोहिंग्या पर होगा

इस बीच, केन्द्रीय मंत्री जितेन्द्र सिंह ने जम्मू में कहा कि नागरिकता संशोधन कानून (सीएए) को जम्मू कश्मीर समेत देशभर में लागू किया जाएगा। उन्होंने कहा कि इसका बाद सरकार का जो कदम होगा वह रोहिंग्या मुसलमानों को लेकर होगा।

जितेन्द्र सिंह ने कहा- “रोहिंग्या मुसलमानों को जाना ही होगा और इसको लेकर काम किया जा रहा है। इससे उनको कोई फायदा नहीं मिलनेवाला है।”

सीएए पर एक इंच भी नहीं हटेगी सरकार- अमित शाह

उधर, केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने संशोधित नागरिकता कानून (सीएए) पर पुनर्विचार की किसी संभावना को पूरी तरह खारिज कर दिया। शुक्रवार को उन्होंने स्पष्ट कहा कि सरकार इस मामले में एक इंच भी पीछे नहीं हटेगी। यह किसी की नागरिकता लेने नहीं बल्कि नागरिकता देने का कानून है।

सीएए के समर्थन में पार्टी के जनजागरण अभियान की शुरुआत करते हुए गृहमंत्री ने कहा कि पार्टी इस मामले में अपना पक्ष रखने के लिए देशभर में सभाएं व रैलियां करेगी। उन्होंने कांग्रेस पर दुष्प्रचार करने तथा धर्म के नाम पर देश को बांटने का आरोप लगाया। शाह ने कहा कि दूसरे देशों से आए पीड़ित, सताए शरणार्थियों को नागरिकता देना उनके मानवाधिकार की रक्षा है और मोदी सरकार इसमें पीछे नहीं हटेगी।

सभा में सीएए के समर्थन में लहराए जा रहे बोर्ड का जिक्र करते हुए शाह ने कहा, मैं देख रहा हूं कि आप बोर्ड ऊपर करके बता रहे हैं कि इससे आपको नागरिकता मिलने वाली है। आप डरिए मत, ये सारी की सारी पार्टियां एक हो जाएं, भारतीय जनता पार्टी सीएए पर एक इंच भी पीछे नहीं लौटने वाली। आपकी नागरिकता को कोई नहीं रोक सकता।

Recent Posts

Election :न सत्ता का दुरुपयोग काम आया, न साजिशें, लोकतंत्र जीता, तानाशाही हारी: जयराम ठाकुर

इस हार से सबक ले संविधान, लोकतंत्र और जनादेश का सम्मान करना सीखें मुख्यमंत्रीचंडीगढ़ में…

3 weeks ago

मुख्यमंत्री ने केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण से की भेंट

अतिरिक्त वित्तीय सहायता का आग्रह, उधार सीमा 3 से बढ़ाकर 4 प्रतिशत करने का किया…

3 weeks ago

Shimla News:मुख्यमंत्री सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने केंद्रीय ऊर्जा मंत्री मनोहर लाल से की भेंट

हिमाचल के विद्युत क्षेत्र से जुड़े महत्वपूर्ण मुद्दों पर विस्तार से चर्चा मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र…

3 weeks ago

Shimla News: प्रदेश सरकार चिकित्सा अधिकारियों (विशेषज्ञ) को एनपीए देने पर कर रही विचारः मुख्यमंत्री

कैंसर देखभाल संस्थानों के सुदृढ़ीकरण के लिए सरकार व्यय करेगी 800 करोड़ रुपये मुख्यमंत्री ठाकुर…

4 weeks ago

Raksha Bandhan: सिर्फ राखी बांधने का पर्व नहीं, प्रेम, विश्वास और रक्षा के संकल्प की सदियों पुरानी परंपरा

जानिए क्यों मनाया जाता है रक्षाबंधन और श्रीकृष्ण-द्रौपदी से लेकर मां लक्ष्मी-राजा बलि तक की…

1 month ago